BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महंगाई की मार से बेजार किसान, भाकियू ने किया प्रदर्शन

मथुरा। मूंग का समर्थन मूल्य सरकार ने 7169 रूपये प्रति क्विंटल तय किया है। जबकि कोसीकलां मंडी में मूंग 5000 से 5800 रूपये प्रति क्विंटल की भाव में खरीदी जा रही है। बाजार का समर्थन मूल्य सरकार ने 2250 रूपये प्रति क्विंटल तय किया है, राया उपमंडी मंे बाजार को किसान से आढतिया और बिचौलिया 1300 रूपये प्रति क्विंटल से अधिक में खरीदने को तैयार नहीं है।


इस साल धान ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 1960 रूपये प्रति क्ंिवटल है जो पिछले साल के मुकाबले 72 रूपये ज्यादा है।ज्वार हाइब्रिड का 2738 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पिछले साल के मुकाबले 118 रूपये ज्यादा रखा गया है। बाजरा का एमएसपी 2250 रूपये प्रतिक्विंटल है जो पिछले साल के मुकाबले 100 रूपये ज्यादा है। वहीं गैहंू का समर्थन मूल्य 1975 रूपये पिछले साल के मुकाबले 100 रूपये ज्यादा घोषित किया गया है।


सरकार की ओर से मूंग खरीद के लिए कोई केन्द्र नहीं खोला गया है। आढतियों के हाथों में है कि वह किसानों की फसल को किस कीमत पर खरीदते हैं। मूंग की इस बार जनपद में अच्छी पैदावार हुई है। विगत कुछ सालों से किसानों ने मूंग की खेती की ओर एक बार फिर ध्यान दिया है।

मूंग की फसल उन क्षेत्रों में ही ली जाती है जहां पानी की अच्छी व्यवस्था है। कोसीकला की अनाज मंडी में अपनी मूंग बेचने आए हरि शंकर ने बताया कि समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को आढतिया या कोई दूसरा व्यापारी अथवा कारोबारी खरीदे इस तरह की कोई बाध्यता नहीं है। सरकार की ओर से मूंग की खरीद के लिए किसी तरह के कोई क्रय केन्द्र भी नहीं खोले गये हैं।

जब तक खेतों में फलस थी बाजार में मूंग का भाव 8000 रूपये के आसपास था। जैसे ही किसानों की फसल बाजार में आई मूंग का भाव एक दम से धडाम हो गया और अब  5000 से 5800 के बीच किसानों से भाव किया जा रहा है। किसानों को प्रति क्विंटल 2500 से 3000 रूपये तक का घाटा उठाना पड रहा है।

बाजरा को लेकर भी इसी तरह की परेशानी का सामना किसानों को करना पड रहा है। राया मंडी में बाजरा लेकर आ रहे किसानों के ट्रैक्टरों की लाइन लगी हुई है। बाजरा का भाव 1300 रूपये प्रति क्विंटल से भी नीचे आ गया है जबकि सरकार ने 1950 रूपये प्रति क्विंटल से उपर बाजार का समर्थन मूल्य घाषित किया है।

सडक पर उतरे महंगाई से बेजार किसान


डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस आदि की महंगाई से बेजार किसान सडक पर उतर आए। भारतीय किसान यूनिय टिकैत की शहर इकाई ने महंगाई के खिलाफ भूतेश्वर तिराहे पर प्रदर्शन किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहाकि एक तरफ किसान को उसकी फसलों का समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर महंगाई की मार किसान की कमर तोड रही है। सरकार किसानों को दो हजार रूपये देकर  बीस हजार की वसूली कर रही है। ट्रेक्टर पर बैठकर भाकियू  कार्यकर्ता प्रदर्शन स्थल तक पहुंचे। इस दौरान रालोद जिला महासचिव बबलू चौधरी, पूर्व शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी, राजीव शर्मा, तनवीर कुरेशी, कैफ कुरैशी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More