देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। नव वर्ष की खुमारी में कुछ सतर्कता भी जरूरी है। ये खबर केवल व्यापारियों के लिए ही नहीं बल्कि आम जन सामान्य के लिए भी है। अगर आपको 20 दिसंबर के बाद बैंक में कोई काम है तो अभी निपटा लें। 21 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच अवकाश व हड़ताल के चलते पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारियों के संगठन ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 21 दिसंबर को हड़ताल का ऐलान किया है। 22 दिसंबर को माह का चैथा शनिवार है और 23 दिसंबर को रविवार। इस तरह लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।
24 दिसंबर को सभी बैंक सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। इसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस डे और 26 दिसंबर को यूनाइटेड फोरम की ओर से हड़ताल की घोषणा की गई है। कई दिन बैंक बंद होने से संभव है कि लोगों को नकदी कि समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी काम पहले निपटा लें।













Related Items
NEET पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA और केंद्र से मांगा जवाब,कहा -0.001% लापरवाही है तो उससे पूरी तरह निपटा जाना चाहिए
केंद्र सरकार का गरीबों को बड़ा तोहफा, दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन
भारत जोड़ो यात्रा 3 से 6 दिसंबर के बीच राजस्थान में प्रवेश करेगी