देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा (अनिल कुमार)। स्थानीय व्यापार मंडल और स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस द्वारा विगत दिनों व्यापारियों के साथ हुई लूट की घटना के खुलासे पर पुलिस सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एसएसपी समेत कई पुलिस आधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कस्बा के गोवर्धन रोड़ स्थित मैरिजहोम में व्यापार मंडल और स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुलिस सम्मान समारोह कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को स्मृति चिंह, चांदी मुकुट व शाॅ ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे क्षेत्राधिकारी गोवर्धन विनय चैहान, एसओजी प्रभारी सुल्तान सिंह, इंटेलीजेंसी प्रभारी सत्यवीर सिंह, थानाध्यक्ष मगोर्रा यशपाल सिंह, चैकी प्रभारी संतोष सिंह को सराहनीय कार्य के लिए स्मृति चिंह से सम्मानित किया गाया। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि व्यापारियों को सुरक्षा देने कार्य पुलिस का है। व्यापारियों के साथ होने वाली किसी प्रकार की घटना को बिना रिपोर्ट के खुलासा किया जायेगा। सभी व्यापारी बंधु निडर होकर अपना व्यापार करें। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल व स्वर्णकार सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिताश्व वर्मा ने पुलिस चैकी पर फोर्स बढ़ाने, सरकारी स्थाई मोबाइल नम्बर और रिपोर्टिंग चैकी बनाने की मांग की। इससें पूर्व सभी अतिथियों को दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी, नंदकुमार गौसाई, जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, महामंत्री अजय गोयल, मुकेश वाष्र्णेय, संजू लाला, भीमसेन, अशोक बठैनिया, पूर्व चेयरमैन मनीशंकर बंसल, सर्राफा कमेटी के संरक्षक श्यामसुंदर वर्मा, विष्णु अग्रवाल, रिंकू लोहिया, साकेत गर्ग, अभिषेक बजाज, जुगलकिशोर अग्रवाल, सन्नी कुमार, कपूरचंद, राकेश कुमार, प्रकाश आढ़ातिया, राजकुमार वर्मा, वीरेंद्र सिंह, पूर्व सभासद हरिओम अग्रवाल, सुभाष गर्ग, राजवीर सिंह, मुन्ना लाल, सभासद भगतसिंह, अनिल कुमार, योेगेश गोस्वामी, डोरीलाल शर्मा, धीरज वर्मा, चंद्रशेखर शर्मा आदि उपस्थित थे।













Related Items
दीपावली पर रिकॉर्ड व्यापार - उद्योग जगत ने माना, ‘मेड इन इंडिया’ और जीएसटी सुधारों का दिखा सीधा असर
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
पूजा-प्रयोग से व्यापार-व्यवसाय को संवारा जा सकता है, लेकिन.....