BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। राया में खसरा एव रुवेला टीकाकरण अभियान के तहत राया कस्वे के रेलवे स्टेशन स्थित सनराइज किड्स प्ले स्कूल में डॉक्टरों की टीम द्वारा टीकाकरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें तकरीबन 225 वच्चो को खसरा एव रूबेला के टीके लगाए गए जिसमे स्कूल प्रवन्धक बिबेक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया खसरा एव रूबेला  जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए सरकार द्वारा समय समय पर टीकाकरण योजनाओ के तहत वच्चो को होने वाली बीमारियों से बचने के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है जिसमे उन्होने अधिक से अधिक लोगो से टीकाकरण कराये जाने की अपील की है इस अवसर पर   साथ रही सुपरबाइजर लक्ष्मी बेन,ए एन एम राजकुमारी ,मालती देवी व आंगनवाड़ी मिलेश देवी,सुधा शर्मा,पूनम अग्रवाल,स्कूल प्रधानाचार्य बनबारी लाल ,प्रवन्धक बिबेक अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। मीजल्स रूबेला टीकाकरण में नौहझील, सौनई, मांट के चिकित्सा अधीक्षकों ने अवगत कराया है कि उनके ब्लाकों में कुछ विद्यालय टीकाकरण अभियान में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष 05 कार्य दिवसों में प्राप्त की गयी 18.07 प्रतिशत उपलब्धि पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने नौहझील, बल्देव सौनई, छाता, राल के चिकित्सा अधीक्षकों को चेतावनी देते हुऐ निर्देशित किया कि आप आगामी दो दिवस के अन्दर अपने कार्य में सुधार लायें। बैठक में कहा गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिदिन होने वाली सायंकालीन समीक्षा बैठक में बीएसए एवं डीआईओएस दोनों उपस्थित रहेंगें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से ब्लाक स्तर पर सायंकालीन समीक्षा बैठक में बीईओ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सह कोर्डीनेटध्प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगें। डीपीओ की ओर से समस्त सीडीपीओ, सुपरवाईजर ब्लाक स्तरीय सांय कालीन समीक्षा बैठक में उपस्थित रहेगी। समीक्षा बैठक में सीएमओ डा. शेर सिंह, डा. पीके गुप्ता,डा. मधुर कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रतिभाग किया। समीक्षा बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन से डा. जीएल शुक्ला, आरआरटीएम, यूनीसेफ से मानेवन्द्र सिंह डीएमसी, कुसुम श्रीवास्तव बीसीसीएम, रेखारानी डीपीओ, आईसीडीएस, डा. वेद प्रकाश एवं हरी मोहन गुप्ता उपस्थित थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सर्वेश कुमार उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। जनपद में नागरिक सुरक्षा संगठन का 56वां स्थापना दिवस कलेक्टेªट स्थित कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सर्वज्ञराम मिश्र द्वारा झण्डारोहण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। इस मौके पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय से भेजे गये संदेश को उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा रविन्द्र प्रताप द्वारा पढ़कर सुनाया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित गणमान्य लोगों को देश की एकता और अखण्डता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से नागरिक सुरक्षा वार्डन टीम का निरीक्षण किया। नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा अपने स्थापना दिवस पर माॅकड्रिल का भी आयोजन किया, जिसमें बाढ़, भूकम्प तथा आग से होने वाली जनहानि को रोकने के अलावा बचाव व राहत कार्य में अपनी अहम भूमिका अदा करने का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट के अलावा स्कूल, काॅलेजों के छात्र-छात्राएं तथा स्वास्थ्य, फायर बिग्रेड ने संयुक्त रूप से रिहर्सल और प्रदर्शन करके दिखाया। जिस देखकर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा गणमान्य लोगों ने तालीयां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन के द्वारा समय-समय पर जिला प्रशासन को आवश्यकता के अनुरूप सहयोग दिया जाता है। उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्यों की भूर-भूर प्रसंशा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमंर ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस प्रशासन के विभिन्न अभियानों में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक सहयोग देते हैं। इनका यातायात व्यवस्था के अलावा विभिन्न त्यौहारों पर भीड़ को नियंत्रित करने में विशेष सहयोग मिलता है। कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा संगठन के प्रभारी अपर जिलाधिकारी फाइनेंस रवीन्द्र कुमार ने नागरिक सुरक्षा संगठन के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा ने नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डनों के द्वारा निष्काम सेवा किये जाने की प्रसंशा की। कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुरक्षा संगठनों के वार्डन सेवा की पदाधिकारियों द्वारा किये गये कार्यों के बारे में उप मुख्य वार्डन कल्याणदास अग्रवाल ने अवगत कराया। मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल ब्रजवासी ने नागरिक सुरक्षा संगठन के द्वारा हमेशा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। वर्ष भर के संगठन द्वारा बेहतर एवं सराहनीय कार्य करने वाले वार्डन सेवा करने वाले स्वयंसेवकों को प्रसस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सीनियर स्टाफ आॅफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर द्वारा किया गया। इस मौकेे पर उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा रविन्द्र प्रताप, सहायक उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह, डिवीजनल वार्डन चन्द्रशेखर अग्रवाल, मास्टर टेªनर भारत भूषण तिवारी, सचिन अग्रवाल, मुकेश तिवारी, सुरेशचन्द्र शर्मा, विशाल कश्यप, प्रेमचन्द्र दीक्षित, दीपेश कुमार, रामकुमार चैहान, रविन्द्र बंसल, महेश चन्द्र, गोपाल कृष्ण, पवन वर्मा, नरेन्द्र मोहन सहित बढ़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।    

Read More

मथुरा। छह दिसम्बर को लेकर पुलिस और जिला प्रषासन बेहद सतर्क रहा। हिंदूवासी संगठनों ने छह दिसम्बर को षौर्य दिवस के रूप मे मनाया। किसी भी अवांछनीय हरकत को रोकरने के लिए छह दिसम्बर की पूर्व संध्या से ही हर नाके, तिराहे, चैराहे पर पुलिस तैनात रही। पुलिस और प्रषासन के आलाधिकारी लगातार  भ्रमण करते रहे और हर गतिविधि पर नजर रखीं।  हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा बनखंडी स्थित हनुमान मंदिर से बाइक रैली निकाली गई। छह सिम्बर को हिंदूवासी संगठनों ने षौर्य दिवस के रूप में मनाया। हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और प्रसाद वितरण किया। राममंदिर आंदोलन में मारे गये सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी। बाइक रैली निकाल कर नगर भ्रमण किया। रैली वनखंडी से प्रारम्भ होकर विकास बाजार, होली गेट, छत्ता बाजार, विश्राम घाट, यमुना किनारे बंगाली घाट से सुभाष इंटर काॅलेज होते हुए जनरल गंज, आर्यसमाज रोड होते हुए विकास बाजार में गांधी प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान जिला संयोजक रवि बढौतिया ने कहाकि आज के दिन भारत माता के माथे पर लगे कलंक को मिटाया था।  इस दौरान जिलाध्यक्ष तरूण गौतम, कार्यालय प्रभारी गोविंद सैनी, महानगर अध्यक्ष रणवीर चैधरी, वृंदावन अध्यक्ष षरद सैनी, अंकित सौनी, कपिल यादव, अषोक राजपूत, पुनीत सैनी, राजबहादुर, विक्की पाल, दीपक सूर्यवंषी, करण, अर्जुन सौनी, बलराम, नटवर सिंह, रणजीत चैधरी, मोहित अग्रवाल, नंदकिषोर आदि मौजूद रहे।    

Read More

  मथुरा। पहले कृष समृद्धि का आधार ही पषुपालन था, लेकिन घटती जमीन और बढते मषीनीकरण ने पषुओं की उपयोगिता को कम किया है। अब जो दुधारू पषु हैं किसान उन्हीं का पालन कर रहे हैं। खास कर गौवंष में साडों को खुला छोड देते हैं। ये आवारा सांड समस्या का कारण बन रहे हैं। गांवों में इस समय आवारा घूम रहे साडं फसलों को चैपट कर रहे हैं। ष्षहरों में सडकों पर घूमते सांडों से बडी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए उत्तर प्रदेष सरकार ने सेक्स साॅर्टेड सीमन(पषुओं में वर्गीक्रत वीर्य का स्तेमाल) योजना को मंजूरी दी है। इस सीमन से गाय के बछिया को जन्म देने की संभावना 90 से 95 फीसद है। इस योंजना को लागू करने से पहले इटावा, लखीमपुर-खीरी और बाराबंकी में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर इस का प्रयोग किया गया। सरकार ने अब इस योजना को प्रदेष के 75 जिलों में लागू किया है।    मथुरा में चल रहा है सफल प्रयोग गोषाला प्रबंधन से जुडे दिलीप कुमार यादव ने बताया कि हासानंद गोषाला में गायों द्वारा षतप्रतिषत बछिया को जन्म देने की तकीनक पर कफी काम हुआ है। इस प्रयोग में काफी हद तक कामयाबी मिल रही है। यहां किसानों के लिए इस सीमन का प्रयोग किया जा रहा है। इस सीमन का प्रयोग करने वाली यह प्रदेष की पहली गोषाला है। यहां नाइट्रोजन कंटेनरों मे देष की प्रयोग षालाओं से मंगा कर हर नस्ल का सीमन रखा जाता है। गोषाला में विदेषी नस्ल की एक भी गाय नहीं है।    यह पहल करने वाल प्रदेष की पहली गोषाला मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित हासानंद गोचर भूमि ट्रस्ट गोषाला में देष को सांडों की समस्या से निजात दिलाने के लिए बडे स्तर पर काम किया जा रहा है। संस्था के सचिव सुनील कुमार षर्मा ने बताया कि देष के किसी भी संस्थान या विष्वविद्यालय को यदि साहीवाल, गिर, थारपारकर, राठी आदि नस्ल की षुद्ध गाय चाहिए तो वह दूरदराज के उन गांवों का रूख करते हैं जहां आज भी विज्ञान नहीं पहुंचा है, क्यों कि इन्हीं जगहों पर नस्लीय षुद्धता मिल पाती है। गौषाला में भी ये नस्लें मौजूद हैं।    दूध उत्पादन के मामले में हम दुनियां में नम्बर वन हैं, लेकिन प्रति पषु उत्पादन में हम काफी पिछडे हुए हैं। एक अनुमान के मुताबिक हमारे यहां दूध उत्पादन का औसत महज तीन लीटर प्रति पषु है। जबकि यह औसत आस्ट्रेलिया में 16 और इजराइल में 36 लीटर प्रति पषु है। हम दूध उत्पादन में सबसे आगे इस लिए हैं कि हमारे यहां 300 मिलियन पषु हैं।  दिलीप यादव, पशुपालन विशेषज्ञ  

Read More

सौंख (अनिल कुमार)। सोमवार की सुबह रोजाना की तरह अपने खेतों पर टहलने जा रहा युवका पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। मामले में थाना मगोर्रा में सात लोगों के खिलाफ जान से मारने का मुकदमा दर्ज हुआ है। कस्बा के अग्रसेन रोड़ निवासी हरेश चैधरी पुत्र गिर्राज सिंह रोजना की तरह अपने खेतों पर टहलने जा रहा था। कि तभी पहले से घात लगाये बैठे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अकेला पाकर धारदार हथियार और सरिया से हमला कर दिया। और हरेश चैधरी उर्फ टालू नीचे गिर गया। इससें हरेश चैधरी बुरी तरह से घायल हो गया। पीड़ित ने किसी को अवाज लगाई तब तक हमलेवार भाग गये। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहंुच गई। पीड़ित हरेश चैधरी की तहरीर पर थाना मगोर्रा में चेयरमैन भरतसिंह समेत ओमप्रकाश, हरिओम, सचिन, भोला, मछलादेवी, रामवती के खिलाफ धारा 307 जान से मारने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित हरेश चैधरी ने बताया कि मैं रोजना की तरह अपने खेत पर जा रहा था कि तभी नामजद लोगों ने मुझे अकेला पाकर जानलेवा हमला कर दिया। इस बारे में चैकी प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि मामले में सात लोगों के खिलाफ जान से मारने का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही अरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जायेगा।

Read More

मथुरा। श्री रामायण प्रचारणी समिति के 76 वे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रमों की संख्या में साधवी पंछी देवी के प्रवचनों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामायण का पूजन एवं सभी पंछी देवी के स्वागत के साथ किया। सर्वप्रथम साध्वी सरोज बाला ने अपने वचनों एवं भजनों से भक्तों को अनुगित किया। व्यास पंछी देवी ने ने बताया कि यदि व्यक्ति विषयों एक दूर हो जाए और उसके मन में कोई लालसा ना रहे तो उसे भगवत प्राप्ति हो सकती है उन्होंने बताया कि भारत की सभ्यता और संस्कृति का मुख्य कार्य शोध है संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है जो कल था आज नहीं है और जो आज है वो कल नहीं होगा। मनुष्य के मन में जब परमात्मा को पाने की विराट लालसा उत्पन्न होती है तब कोई और लालसा शेष नहीं रहती। परिस्थितियों क्रम से आती हैं उन्हें बदलना मुश्किल है इसलिए अपने जीवन को ऐसा बनाएं बनाने की विपरीत परिस्थितियों में आनंदित होते रहे। जो भक्त राम और कृष्ण जी के चरणों का अनुरागी उसके जीवन के सभी दुख और संताप समाप्त हो जाते है। उन्होंने बताया कि कामनाओं के मिटे राम भक्ति प्राप्त नहीं हो सकती व्याकुलता होने पर राम की प्राप्ति होती है इस दौरान अनार देवी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्रेम देवी श्री जी बाबा के बच्चों ने पंछी देवी के प्रवचन ओ को भक्ति भाव से सुना। इस अवसर पर अध्यक्ष जुगल किशोर बांके बिहारी टेंट वाले किशन चंद गोयल आशा अग्रवाल मीरा अग्रवाल, भागवताचार्य राममुद्गल षास्त्र्ाी और भागवताचार्य साध्वी कृष्ण प्रिया आदि उपस्थित रहे संचालन राधा बिहारी गोस्वामी एवं लक्ष्मण यादव ने किया।  

Read More

मथुरा। मंगलवार की सुबह थाना राया के गांव पीलीगढी गढी के पास ककरेटिया से कुरसंडा जा रहे रजवाह में युवती का षव मिला। युवती की उम्र करीब 26 साल आंकी जा रही है। षव उपर से बहता हुआ आ रहा था। ग्रामीणों ने इस की सूचना पुलिस को दी एसओ राया हरविंद मिश्रा मौके पर पहुंचे और षव को कब्जो में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि युवती ने नीले रंग की पेंट और चैक की नीले रंग की षर्ट पहने है। गले में बैल्ट भी फंसी है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि बैल्ट से गला घौंट कर हत्या की गई है। यह आषंका भी जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या का षव फैंका गया होगा। षव की पहचान नहीं हो सकी है। प्रतक्षदर्षियों ने बताया कि षव की हालत देख कर लग रहा था कि रात में हत्या कर षव को नहर में बहा दिया गया होगा।   

Read More

मथुरा। रेलवे अपनी जमीन से कब्जा हटाने के लिए प्रशासन की मदद लेगा। इधर जिन लोगों ने कब्जा किया है अब उनमें खलबली मचनी शुरू हो गई है। मसानी स्टेशन के निकट रेलवे की जमीन पर वक्फ बोर्ड द्वारा किए गए कब्जे को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिख कर शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। रेलवे की जमीन को अवैध कब्जाधारियों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अभियान की शुरूआत हो चुकी है। मसानी रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे की बेशकीमती जमीन पर वक्फ बोर्ड की आड़ में चंद भू-माफिया ने कब्जा कर लिया गया है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कराई गई जांच में कब्जे की बात भी सही साबित हो चुकी है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिखकर अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। इस बारे में सहायक मंडल अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि मसानी रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे की जमीन पर वक्फ बोर्ड की आड़ में कुछ भू-माफिया ने कब्जा जमा लिया है। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया है। जमीन को  कब्जा मुक्त कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराये जाने के लिए पत्र लिखा गया है। पुलिस बल मिलने के बाद जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। रेलवे की इस कार्रवाई के बाद अब उन लोगों में भी खलबली मची है जिन्होंने रेलवे की बड़ी जमीनों पर कब्जा कर भवन बना लिए है।

Read More

मथुरा। जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद ने सूचित किया है कि जनपद में आलू के अच्छे उत्पादन हेतु सम-सामयिक महत्व के कीटव्याधियों का उचित समय पर नियंत्रण नितान्त आवश्यक है। आलू की फसल अगेती व पिछेती झुलसा रोग के प्रति अत्यन्त संवेदनशील होती है। प्रतिकूल मौसम विशेषकर बदलीयुक्त बूंदा-बांदी एवं नम वातावरण में झुलसा रोग का प्रकोप बहुत तेजी से फैलता है तथा फसल को भारी क्षति पहुॅचती है। ऐसी परिस्थितियों में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेष द्वारा आलू उत्पादकों को सलाह दी जाती है कि आलू की अच्छी पैदावर सुनिश्चित करने हेतु रक्षात्मक दृष्टिकोण अपनायें। उन्होंने बताया कि पिछेती झुलसा रोग के प्रकोप से पत्तियों सिरे से झुलसना प्रारम्भ होती है, जो तीव्रगति से फैलती है। पत्तियों पर भूरे काले रंग के जलीय धब्बे बनते हैं तथा पत्तियों के निचली सतह पर रूई की तरह फफूंद दिखाई देती है। बदलीयुक्त 80 प्रतिशत से अधिक आर्द वातावरण एवं 10-20 डिग्री सेन्टीग्रेड तापक्रम पर इस रोग का प्रकोप बहुत तेजी से होता है और दो से चार दिनों के अन्दर ही सम्पूर्ण फसल नष्ट हो जाती है। अगेती झुलसा में पत्तियों बीच से झुलसना प्रारम्भ होती हैं। आलू की फसल को अगेती  व पिछेती झुलसा रोग से बचाने के लिए जिंक मैगनीज कार्बामेट 2.0 से 2.5 किग्रा0 को 800-1000 ली0 पानी में अथवा मैंकोजेब 2 से 2.5 किग्रा0 800 से 1000 ली0 पानी में घोल बना कर प्रति हैक्टयेर की दर से छिडकाव किया जाये तथा आवश्कतानुसार 10 से 15 दिन के अन्तराल पर दूसरा छिडकाव काॅपर आॅक्सीक्लोराइड 2.5 से 3.0 किग्रा0 अथवा जिंक मैगनीज कार्बामेट 2.0 से 2.5 किग्रा0 तथा माहू कीट नाशक की स्थिति में नियंत्रण के लिए दूसरे छिडकाव में फफूंदीनाशक के साथ कीट नाशक जैसे-डायमेथोएट 1.0 लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से मिलाकर छिडकाव करना चाहिए, जिन खेतों में अगेती व पिछेती झुलसा रोग का प्रकोप हो गया हो तो ऐसी स्थिति में रोकथाम के लिए अन्त ग्राही सिस्टेमिक फफूंद नाशक मेटालेक्जिल युक्त रसायन 2.5 किग्रा अथवा साईमोक्जेनिल युक्त फफूंदनाशक 3.0 किग्रा0 प्रति हेक्टेयर की दर से 800 से 1000 ली0 पानी में घोल बनाकर छिडकाव करने की सलाह दी है।  

Read More

  मथुरा। बीएसएस इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे दो बाइक सवार युवकों ने कोचिंग को जा रही महिला के गले से चेन तोडली और भाग जाने में सफल रहे।  घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। प्रियंका पत्नी दीपक चैधरी निवासी आनंदपुरी अपनी ननद के साथ कोचिंग को जा रही थी। महिला का पति दीपक लखनउ में पुलिस में तैनात है। जब वह बीएसए इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे पहुंची तो उसी समय अपाचे मोटरसाइकिल पर दो युवक आये जिनमें से एक ने हैलमेट पहन रखा था और दूसरे ने ढाटा बांध रखा था। बाइक सवार युवको ंने छपट्टा मार कर प्रियंका के गले से चेन तोडली और भाग निकले। घटना की सूचना महिला ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर षहर कोतवाल और सीओ कोतवाली भी मौके पर पहुंच गये। जगह-जगह चैकिंग कराई गयी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।   

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। भाजपा की केंद्रीय राज्यमंत्री (खाद्य प्रसंस्करण ) साध्वी निरंजना ज्योति आज वृंदावन पहुंची। वह यहां गोपालखार स्थित एक आश्रम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करने आई थी।  मीडिया से बात करते हुए सबाल पूछा कि भाजपा राम के बाद अब  हनुमान पर राजनीति कर रही है। तो साध्वी ने कहा राम मंदिर के मुद्दे को हमने उठाया है। करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, कमलनाथ जैसे लोग कमरे में बैठकर हमें संप्रदायिक कहते हैं। और कहते हैं कि अगर मुस्लिम 90% वोट नहीं करेगा तो भाजपा आएगी, जिन्हें डर लगता है वही ऐसी बातें करते हैं। बिना नाम लिए कहा कि यह लोग मुस्लिमों के साथ वोट बैंक की राजनीति करते हैं, लेकिन तीन तलाक के मुद्दे पर राज्यसभा में समर्थन नहीं करते। क्यों इन्हें मुस्लिम महिलाओं का दर्द दिखाई नही देता। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर हमें राम मंदिर की उम्मीद थी, लेकिन जब 3 मिनट में यह कह दिया के यह विषय बहुत महत्व का नहीं है, यह अच्छा नहीं है। कोर्ट को इसका जल्द निपटारा करना चाहिए था। इधर बुलंदशहर की घटना पर संवेदना जताते हुए निरंजना ज्योति ने कहा की सरकार ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया है। प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश की जा रही है। वहीं ओवैसी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम पर टिप्पणी पर कहा कि राजनीति में बहुत गिरावट आ गई है। राजनीति में विचारों और सिद्धांतों का विरोध होता थ , लेकिन अब मां बाप पर टीका टिप्पणी पहुंच गई है, ये अच्छा नहीं है बहुत ही दुर्भाग्य है ।वही अखिलेश यादव द्वारा बुलंदशहर की हिंसा पर ट्यूट प्रदेश  हिन्सा ओर अराजकता के माहौल से गुजर रहा है के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि घटना कोई भी हो सही नहीं होती है। लेकिन अखिलेश यादव को बोलने का हक नहीं है। वह अपने गिरेबान में झांके देखें, मुजफ्फरनगर कांड और मथुरा कांड उन्हीं के समय मे हुआ था।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More