BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

टीकाकरण में इन ब्लाॅकों के विद्यालय नहीं कर रहे सहयोग

डीएम ने कहा सख्त कार्रवाई करो, पांच चिकित्सा अधीक्षकों को भी चेतावनीमथुरा। मीजल्स रूबेला टीकाकरण में नौहझील, सौनई, मांट के चिकित्सा अधीक्षकों ने अवगत कराया है कि उनके ब्लाकों में कुछ विद्यालय टीकाकरण अभियान में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। डीएम ने लक्ष्य के सापेक्ष 05 कार्य दिवसों में प्राप्त की गयी 18.07 प्रतिशत उपलब्धि पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने नौहझील, बल्देव सौनई, छाता, राल के चिकित्सा अधीक्षकों को चेतावनी देते हुऐ निर्देशित किया कि आप आगामी दो दिवस के अन्दर अपने कार्य में सुधार लायें।

बैठक में कहा गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में प्रतिदिन होने वाली सायंकालीन समीक्षा बैठक में बीएसए एवं डीआईओएस दोनों उपस्थित रहेंगें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से ब्लाक स्तर पर सायंकालीन समीक्षा बैठक में बीईओ एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सह कोर्डीनेटध्प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगें। डीपीओ की ओर से समस्त सीडीपीओ, सुपरवाईजर ब्लाक स्तरीय सांय कालीन समीक्षा बैठक में उपस्थित रहेगी।
समीक्षा बैठक में सीएमओ डा. शेर सिंह, डा. पीके गुप्ता,डा. मधुर कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रतिभाग किया। समीक्षा बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन से डा. जीएल शुक्ला, आरआरटीएम, यूनीसेफ से मानेवन्द्र सिंह डीएमसी, कुसुम श्रीवास्तव बीसीसीएम, रेखारानी डीपीओ, आईसीडीएस, डा. वेद प्रकाश एवं हरी मोहन गुप्ता उपस्थित थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में सर्वेश कुमार उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More