BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस

माॅकड्रिल में प्रदर्शन करते नागरिक सुरक्षा संगठन के लोगमथुरा। जनपद में नागरिक सुरक्षा संगठन का 56वां स्थापना दिवस कलेक्टेªट स्थित कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सर्वज्ञराम मिश्र द्वारा झण्डारोहण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। इस मौके पर नागरिक सुरक्षा निदेशालय से भेजे गये संदेश को उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा रविन्द्र प्रताप द्वारा पढ़कर सुनाया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित गणमान्य लोगों को देश की एकता और अखण्डता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से नागरिक सुरक्षा वार्डन टीम का निरीक्षण किया। नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा अपने स्थापना दिवस पर माॅकड्रिल का भी आयोजन किया, जिसमें बाढ़, भूकम्प तथा आग से होने वाली जनहानि को रोकने के अलावा बचाव व राहत कार्य में अपनी अहम भूमिका अदा करने का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट के अलावा स्कूल, काॅलेजों के छात्र-छात्राएं तथा स्वास्थ्य, फायर बिग्रेड ने संयुक्त रूप से रिहर्सल और प्रदर्शन करके दिखाया। जिस देखकर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा गणमान्य लोगों ने तालीयां बजाकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन के द्वारा समय-समय पर जिला प्रशासन को आवश्यकता के अनुरूप सहयोग दिया जाता है। उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्यों की भूर-भूर प्रसंशा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमंर ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस प्रशासन के विभिन्न अभियानों में सिविल डिफेंस के स्वयं सेवक सहयोग देते हैं। इनका यातायात व्यवस्था के अलावा विभिन्न त्यौहारों पर भीड़ को नियंत्रित करने में विशेष सहयोग मिलता है। कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा संगठन के प्रभारी अपर जिलाधिकारी फाइनेंस रवीन्द्र कुमार ने नागरिक सुरक्षा संगठन के द्वारा किये जाने वाले कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार शर्मा ने नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डनों के द्वारा निष्काम सेवा किये जाने की प्रसंशा की। कार्यक्रम के दौरान नागरिक सुरक्षा संगठनों के वार्डन सेवा की पदाधिकारियों द्वारा किये गये कार्यों के बारे में उप मुख्य वार्डन कल्याणदास अग्रवाल ने अवगत कराया। मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल ब्रजवासी ने नागरिक सुरक्षा संगठन के द्वारा हमेशा पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। वर्ष भर के संगठन द्वारा बेहतर एवं सराहनीय कार्य करने वाले वार्डन सेवा करने वाले स्वयंसेवकों को प्रसस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन सीनियर स्टाफ आॅफिसर दीपक चतुर्वेदी बैंकर द्वारा किया गया। इस मौकेे पर उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा रविन्द्र प्रताप, सहायक उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह, डिवीजनल वार्डन चन्द्रशेखर अग्रवाल, मास्टर टेªनर भारत भूषण तिवारी, सचिन अग्रवाल, मुकेश तिवारी, सुरेशचन्द्र शर्मा, विशाल कश्यप, प्रेमचन्द्र दीक्षित, दीपेश कुमार, रामकुमार चैहान, रविन्द्र बंसल, महेश चन्द्र, गोपाल कृष्ण, पवन वर्मा, नरेन्द्र मोहन सहित बढ़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More