BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुजफ्फरनगर और मथुरा कांड याद करें अखिलेश : साध्वी निरंजन ज्योति

मुजफ्फरनगर और मथुरा कांड याद करें अखिलेश : साध्वी निरंजन ज्योतिवृन्दावन(जहीर आलम)। भाजपा की केंद्रीय राज्यमंत्री (खाद्य प्रसंस्करण ) साध्वी निरंजना ज्योति आज वृंदावन पहुंची। वह यहां गोपालखार स्थित एक आश्रम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत करने आई थी।  मीडिया से बात करते हुए सबाल पूछा कि भाजपा राम के बाद अब  हनुमान पर राजनीति कर रही है। तो साध्वी ने कहा राम मंदिर के मुद्दे को हमने उठाया है। करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, कमलनाथ जैसे लोग कमरे में बैठकर हमें संप्रदायिक कहते हैं। और कहते हैं कि अगर मुस्लिम 90% वोट नहीं करेगा तो भाजपा आएगी, जिन्हें डर लगता है वही ऐसी बातें करते हैं। बिना नाम लिए कहा कि यह लोग मुस्लिमों के साथ वोट बैंक की राजनीति करते हैं, लेकिन तीन तलाक के मुद्दे पर राज्यसभा में समर्थन नहीं करते। क्यों इन्हें मुस्लिम महिलाओं का दर्द दिखाई नही देता। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश पर हमें राम मंदिर की उम्मीद थी, लेकिन जब 3 मिनट में यह कह दिया के यह विषय बहुत महत्व का नहीं है, यह अच्छा नहीं है। कोर्ट को इसका जल्द निपटारा करना चाहिए था। इधर बुलंदशहर की घटना पर संवेदना जताते हुए निरंजना ज्योति ने कहा की सरकार ने तत्काल घटना का संज्ञान लिया है। प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश की जा रही है। वहीं ओवैसी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम पर टिप्पणी पर कहा कि राजनीति में बहुत गिरावट आ गई है। राजनीति में विचारों और सिद्धांतों का विरोध होता थ , लेकिन अब मां बाप पर टीका टिप्पणी पहुंच गई है, ये अच्छा नहीं है बहुत ही दुर्भाग्य है ।वही अखिलेश यादव द्वारा बुलंदशहर की हिंसा पर ट्यूट प्रदेश  हिन्सा ओर अराजकता के माहौल से गुजर रहा है के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि घटना कोई भी हो सही नहीं होती है। लेकिन अखिलेश यादव को बोलने का हक नहीं है। वह अपने गिरेबान में झांके देखें, मुजफ्फरनगर कांड और मथुरा कांड उन्हीं के समय मे हुआ था।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More