देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। रेलवे अपनी जमीन से कब्जा हटाने के लिए प्रशासन की मदद लेगा। इधर जिन लोगों ने कब्जा किया है अब उनमें खलबली मचनी शुरू हो गई है।
मसानी स्टेशन के निकट रेलवे की जमीन पर वक्फ बोर्ड द्वारा किए गए कब्जे को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिख कर शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। रेलवे की जमीन को अवैध कब्जाधारियों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अभियान की शुरूआत हो चुकी है। मसानी रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे की बेशकीमती जमीन पर वक्फ बोर्ड की आड़ में चंद भू-माफिया ने कब्जा कर लिया गया है। रेलवे इंजीनियरिंग विभाग द्वारा कराई गई जांच में कब्जे की बात भी सही साबित हो चुकी है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने जिलाधिकारी और एसएसपी को पत्र लिखकर अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की है। इस बारे में सहायक मंडल अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि मसानी रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे की जमीन पर वक्फ बोर्ड की आड़ में कुछ भू-माफिया ने कब्जा जमा लिया है। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया है। जमीन को
कब्जा मुक्त कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराये जाने के लिए पत्र लिखा गया है। पुलिस बल मिलने के बाद जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। रेलवे की इस कार्रवाई के बाद अब उन लोगों में भी खलबली मची है जिन्होंने रेलवे की बड़ी जमीनों पर कब्जा कर भवन बना लिए है।













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
के के मेनन की इच्छा, भारत की ओर से ऑस्कर में जाए 'द रेलवे मेन'
बोर्ड ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से ममता बनर्जी का संदर्भ हटाने के लिए कहा