देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। केन्द्रीय विद्यालय रिफाइनरी नगर के वार्षिकोत्सव समारोह में मथुरा रिफायनरी के कार्यकारी निदेशक एलडब्लू खोंगवीर ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह का शुभारंभ वीणा वादिनी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुबोध कुमार अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथि महानुभावों का शाब्दिक रूप से स्वागत किया गया। सत्र 2017-18 में विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों से अवगत करवाया गया। जिसमें खेल कूद, शैक्षणिक, भारत स्काउट गाइड, सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी, कम्प्यूटर प्रयोगशाला,साफ-सफाई, कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम एवं स्टाफ स्थिति संबंधी सारगर्भित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य द्वारा कक्षा बारहवीं के सराहनीय परिणाम के लिए सभी शिक्षकों,विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमे खासकर मेघालय नृत्य, इटली नृत्य आदि थे द्य योग प्रदर्शन के द्वारा छात्र छात्राओं ने तरह तरह की मन मोहक आकृतियाँ बनाई द्य हिन्दी नाटकों का मंचन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों का अभिनय काबिले तारीफ रहा। हिन्दी नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने हास्य-व्यंग्यात्मक शैली में हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया। कार्यक्रम के मध्य में विशिष्ट अतिथि शपी. टी. सोलंकी,सी.डी.एम्.(एच. आर.) मथुरा रिफाइनरी एवं नामित अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति ने विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। अंतिम प्रस्तुति में मिश्रण नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमे गुजराती,राजस्थानी, पंजाबी, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए द्य कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका वंदना सक्सेना पीजीटी भूगोल द्वारा आभार-साधुवाद ज्ञापित किया गया।













Related Items
मथुरा : रिफाइनरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ
फ्लाइट में दो साल की बच्ची की एम्स के 5 डॉक्टरों ने बचाई जान, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई
केन्द्रीय मंत्री गडकरी मध्य प्रदेश में 11 हजार करोड़ की परियोजना का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन