BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

केन्द्रीय मंत्री गडकरी मध्य प्रदेश में 11 हजार करोड़ की परियोजना का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार, 16 सितम्बर को इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव और लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

केन्द्रीय मंत्री दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य का जायजा भी लेंगे

जनसम्पर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 सितम्बर को दोपहर 3 बजे रतलाम जिले पहुंचेंगे। वहां पर दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद वे हेलीकॉप्टर से शाम 5 बजे इंदौर पहुंचेंगे। गड़करी शाम 6 बजे इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेटर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, रात्रि विश्राम इंदौर में ही करेंगे। केन्द्रीय मंत्री गड़करी अगले दिन 17 सितम्बर को प्रात: 10 बजे विशेष विमान द्वारा बड़ोदरा (गुजरात) के लिए रवाना होंगे।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई द्वारा केन्द्रीय मंत्री गड़करी के कार्यक्रम के लिए विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं केन्द्रीय मंत्री की गरिमा और कोविड प्रोटोकॉल के पालन के अनुसार सुनिश्चित की जाएं।

देश की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी परियोजना है दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे

गौरतलब है कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे भारत माला परियोजना के अन्तर्गत देश की राजधानी दिल्ली से देश की वाणिज्यिक राजधानी मुम्बई को जोड़ने वाली सर्वाधिक महत्वाकांक्षी परियोजना है। लगभग 1350 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के निर्माण पर भारत सरकार द्वारा 90 हजार करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। इस परियोजना को जनवरी 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग देश के 5 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार, 16 सितम्बर को इंदौर स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव और लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

केन्द्रीय मंत्री दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य का जायजा भी लेंगे

जनसम्पर्क अधिकारी अनिल वशिष्ठ ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 सितम्बर को दोपहर 3 बजे रतलाम जिले पहुंचेंगे। वहां पर दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य का जायजा लेने के बाद वे हेलीकॉप्टर से शाम 5 बजे इंदौर पहुंचेंगे। गड़करी शाम 6 बजे इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेटर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद, रात्रि विश्राम इंदौर में ही करेंगे। केन्द्रीय मंत्री गड़करी अगले दिन 17 सितम्बर को प्रात: 10 बजे विशेष विमान द्वारा बड़ोदरा (गुजरात) के लिए रवाना होंगे।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई द्वारा केन्द्रीय मंत्री गड़करी के कार्यक्रम के लिए विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं केन्द्रीय मंत्री की गरिमा और कोविड प्रोटोकॉल के पालन के अनुसार सुनिश्चित की जाएं।

देश की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी परियोजना है दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे

गौरतलब है कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे भारत माला परियोजना के अन्तर्गत देश की राजधानी दिल्ली से देश की वाणिज्यिक राजधानी मुम्बई को जोड़ने वाली सर्वाधिक महत्वाकांक्षी परियोजना है। लगभग 1350 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग के निर्माण पर भारत सरकार द्वारा 90 हजार करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। इस परियोजना को जनवरी 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग देश के 5 राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा।

मध्य प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का 245 किलोमीटर मार्ग गुजरेगा

देश की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 245 किलोमीटर एरिया मध्यप्रदेश में राजस्थान के रामगंज मंडी से प्रवेश करता हुआ मंदसौर, रतलाम, झाबुआ जिले से गुजरता अनास नदी के पास गुजरात राज्य में प्रवेश करेगा। प्रदेश में 245 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे निर्माण पर 11 हजार 183 करोड़ रुपये का व्यय होगा। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे मध्यप्रदेश के विकास में वरदान सिद्ध होगा। प्रदेश के सीमावर्ती जिले झाबुआ, रतलाम, मंदसौर के साथ उज्जैन, इंदौर भी दिल्ली और मुम्बई से सीधे जुड़ सकेंगे। एक्सप्रेस-वे आसपास के क्षेत्र में आर्थिक विकास गतिविधियों का तेजी से विकास संभव होगा।गुजरेगा।

मध्य प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का 245 किलोमीटर मार्ग गुजरेगा

देश की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 245 किलोमीटर एरिया मध्यप्रदेश में राजस्थान के रामगंज मंडी से प्रवेश करता हुआ मंदसौर, रतलाम, झाबुआ जिले से गुजरता अनास नदी के पास गुजरात राज्य में प्रवेश करेगा। प्रदेश में 245 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे निर्माण पर 11 हजार 183 करोड़ रुपये का व्यय होगा। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह एक्सप्रेस-वे मध्यप्रदेश के विकास में वरदान सिद्ध होगा। प्रदेश के सीमावर्ती जिले झाबुआ, रतलाम, मंदसौर के साथ उज्जैन, इंदौर भी दिल्ली और मुम्बई से सीधे जुड़ सकेंगे। एक्सप्रेस-वे आसपास के क्षेत्र में आर्थिक विकास गतिविधियों का तेजी से विकास संभव होगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More