BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रेलवे की टिकटों की कालाबाजारी का चल रहा था गोरखधंधा, आरपीएफ ने मारा छापा

 
रेलवे की टिकटों की कालाबाजारी का चल रहा था गोरखधंधा, आरपीएफ ने मारा छापामथुरा। रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रसाद को सूचना मिली कि शंकरपुरी कालोनी इंडस्ट्रियल एरिया में रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का धंधा चल रहा है। इस सूचना के बाद आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षक जगराम सिंह, अजयपाल सिंह और सिपाहियों के साथ इंडस्ट्रियल एरिया की शंकरपुरी कालोनी में वेद इंफोटेक सिस्टम के नाम से चल रही दुकान पर छापा मारा और वहां से वेद प्रकाश निवासी मकान संख्या 225, जय गुरूदेव आश्रम थाना हाईवे को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मानिटर, एक प्रिंटर, एक ब्राडबैंड, मोबाइल फोन के अलावा 1540 रुपये की नगदी बरामद हुई। भविष्य में यात्रा की 13 टिकटें जिनकी कीमत 12276 बरामद हुईं। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वेद प्रकाश लम्बे समय से रेलवे टिकटों की कालाबाजारी का धंधा कर रहा था।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More