BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बाइक रैली निकाल कर किया दिल्ली चलो का नारा

बाइक रैली निकाल कर दिल्ली चलने का आह्वान करते बाइक सवारमथुरा। अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली चलो आंदोलन को आगे गति देने के लिए आज बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों की संख्या में बाइक पर सवार युवाओं ने जोश भरे नारों के साथ महानगर के निवासियों को दिल्ली चलने के लिए प्रेरित किया। बाइक रैली का शुभारंभ विभाग प्रचारक आर्येन्द्र जी ने केसरिया झंडा दिख कर किया। बाइक रैली में युवा जोशीले नारे लगाते हुए और हाथ में केसरिया ध्वजा थामे चल रहे थे। बाइक रैली विभाग कार्यालय केशव भवन से प्रारम्भ होकर डीग गेट, भूतेश्वर, स्टेट बैंक चैराहा, डेम्पियर, क्वालिटी तिराहा, होलीगेट, चैक बाजार, कच्ची सड़क होते हुए वापस विभाग कार्यालय पर ही समाप्त हुआ।

बाइक रैली के संयोजक हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णकांत पचैरी ने बताया की जिस दिन से राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली चलो का आह्वान हुआ है उसी दिन से हिन्दू समाज में हर्ष का माहौल है, व हिन्दू समाज अब मन्दिर के लिए कुछ भी करने को तैयार है। 
बाइक रैली के समापन पर युवाओं को संबोधित करते हुए महानगर कार्यवाह शिवकुमार ने कहा की आज बाइक रैली का पूरे महानगर पर जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा व फूल मालाओं से स्वागत बताता है की दिल्ली चलो आंदोलन का उत्साह अब हिन्दू समाज पर सर चढ़ के बोल रहा है।
कार्यकर्ताओं की बाइक रैली के आगे चल रही जीप पर बज रहे राम मंदिर के जोशीले गीतों पर युवाओं के साथ थिरकते सह महानगर कार्यवाह विजय बंटा बाइक सवारों का उत्साह बढ़ रहे थे कहीं भाग कार्यवाह संजय नारीं के साथ युवाओं में जोश का संचार कर रहे थे।
रैली में सभी नगरों से संघचालक, कार्यवाह, विद्यार्थी कार्यवाह एवं विविध संगठनों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More