BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बच्चों ने राजस्थानी नृत्य, महारास की प्रस्तुतियों से लुभाया

 

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।                                                   मथुरा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर कल्याणं करोति प्रांगण में सोमवार को मूक बिधिर बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों मंे काम कर रहे समाज सेवियों ने कहा कि दिव्यांगों के लिए एक नहीं हर दिन होना चाहिए और समाज के हर व्यक्ति को इनके बारे में चिंतन करने के अलावा अपनी सद्भावना रखनी चाहिए। दिव्यांग सप्ताह के समापन अवसर पर रोटरी क्लब मथुरा बैस्ट के सौजन्य से ट्राई साईकिल, निपमौन फाउण्डेशन दिल्ली के सहयोग से व्हीलचेयर का वितरण भी किया गया। संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने संकल्प दोहराया कि अंधता निवारण एवं दिव्यांग जनों की सेवा के प्रयास जन सहयोग से आखिरी सांस तक जारी रहेंगे। 

डा0 अशोक जौहरी ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में कल्याणं करोति का प्रयास काबिले तारीफ है। अर्चना शर्मा ने कहा कि परम पुण्य करने वाली संस्था ने कृष्ण जन्मभूमि में दिव्यांग जनों की सेवा का जो संकल्प लिया है वह उत्तरोत्तर तरक्की करे। रोटरी क्लब मथुरा वेस्ट के अध्यक्ष महेश कालरा ने कहा कि शहर के सभी रोटरी क्लबों ने कल्याणं करोति के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्य करने का संकल्प लिया है। यह कार्य मथुरा ही नहीं आगरा-अलीगढ़ मण्डल के अन्य जनपदों में भी किए जा रहे हैं। लक्ष्मी गौतम ने कहा कि संस्था यथा नाम तथा गुण को चिरितार्थ कर रही है। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी डा0 करुणेश त्रिपाठी, अशोक टेंटीवाल, डा0 अंजू सूद, श्रीमती ललिता, नीलिमा राठौर, डा0 प्रीती जौहरी, राजेश मेहता, नवीन मित्तल, डा0 सरल रेनु, नीलिमा राठौर, विजय भार्गव आदि ने समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे संगठनों का सहयोग करने वाले सेवा भावी जनों का आभार जताया। कहा कि समाज सेवियांे के सहयोग से अनेक सेवा प्रकल्प चल रहे हैं जो अनेक लोेगों को राहत प्रदान कर रहे हैं। शुभारंभ भगवान गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। अतिथि स्वागतोपरांत संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। कहा कि संस्था सवा लाख दिव्यांगों को विभिन्न उपकरण उपलब्ध करा चुकी है। हर साल 10 हजार नेत्र रोगियों के आपरेशन हो जाते हैं। संबल विद्यालय में 154 मूक बधिर बच्चे शिक्षा पा रहे इस अवसर पर उदयन शर्मा, श्रीमती ब्रजेश शर्मा अम्बरीश भारद्वाज, गौरव अग्रवाल, डा0 साधना कुलश्रेष्ठ, साधना शर्मा, पूनम भार्गव, पूनम सिंह, सुरिभि अग्रवाल, अंजली सक्सेना, नीरजा शर्मा, विद्या गौड़, लता शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संचालन जितेन्द्र यादव ने किया। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More