BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लूट की ताबड़तोड़ दो वारदातों से थर्राया मांट

mathuraमथुरा। थाना मांट क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरे दो स्थानों पर ताबड़तोड़ लूट वारदात करते हुए एक बाइक समेत एक लाख दस हजार रुपए लूट ले गए।

एक वारदात में विरोध करने पर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। मांट के गांव जावरा निवासी गोपाल शनिवार शाम अपने पिता को खेत पर खाना देने के लिए बाइक से गांव नया नगला के समीप खेत पर जा रहे थे। रास्ते में निहाल सिंह इंटर कालेज के समीप पुल पर पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने उनकी बाइक रोक ली और हथियारों का भय दिखाते हुए बाइक और उनकी जेब में रखे करीब दस हजार रुपए लूट ले गए। दूसरी घटना गांव जावरा-नसीटी मार्ग पर गांव नया नगला के समीप हुई। जिसमें मांट के ही गांव जावरा निवासी शिवशंकर शनिवार शाम उधारी के पैसे देने के लिए बाइक से गांव नसीटी जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया और हथियारों का भय दिखाते हुए उनकी जेब में रखे एक लाख रुपए लूट लिए। लूट के दौरान शिवशंकर ने विरोध किया तो लुटेरों ने तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। थाना क्षेत्र में कुछ अंतराल के मध्य लूट की दो घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी मांट में भर्ती कराने के बाद लुटेरों की तलाश में भागदौड़ की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। उधर लूट की ताबड़तोड़ दो वारदातों से मांट क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More