देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। वारदात दर वारदात से व्यापारी खौफजादा हैं। वह पुलिस के साथ बैठक चाहते हैं। इसके बावजूद यह संभव नहीं हो पा रहा है। व्यापार संगठन के पदाधिकारियों व पुलिस प्रशासन की प्रस्तावित बैठक दूसरी बार भी टल गई है।
बैठक स्थल पर भारी संख्या में पहुंचे व्यापारी नेता इंतजार कर बैरंग लौट गए। वहीं गोष्ठी स्थल के ठीक सामने ही लूट की घटना घटित हो जाने के कारण पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक का संज्ञान भी नहीं लिया। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने बताया पिछले 6 माह से व्यापारी सुरक्षा फॉर्म एवं अन्य व्यापारी समस्याओं को लेकर पुलिस प्रशासन की बैठक प्रस्तावित चल रही थी। इसके लिए पहले 29 अगस्त की तिथि तय की गई थी। लेकिन तमाम कारणों के चलते इस दौरान गोष्ठी नहीं हो सकी और व्यापारियों की बातें मन की मन में ही रह गई।













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
आनंद पर्वत में मामूली टक्कर पर चाकू मारकर हत्या, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल