देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। पुलिस ने औरंगाबाद कच्चा रास्ता बैराज मोड़ से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी गई एक लाइसेंसी दुनाली बंदूक, सहित लाखों का सामान बरामद किया है। पुलिस ने चोरों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। इसके साथ ही बीते दिनों चार घरों में हुई चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है।
सदर थाना प्रभारी महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि गस्त के दौरान औरंगाबाद कच्चा रास्ता बैराज मोड़ के समीप तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से श्यामसुन्दर पुत्र ओमप्रकाश निवासी शांति नगर दामोदरपुरा, ग्वाला पुत्र राकेश निवासी कीला पाड़ा, गोकुल, गंगाधर पुत्र खेम सिंह निवासी होली चौराहा, दामोदरपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में चोरों ने शहर में चार घरों में चोरी की घटना किए जाने को कबूल किया है।
11 अगस्त को पुष्पाधाम कालोनी से राजेश कुमार के घर में घुसकर एक लाइसेंसी दुनाला बन्दूक डीबीबीएल 12 बोर, एक मोबाइल, सोने व चांदी के जेवरात व अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए थ। सदर बाजार पर पर मुकदमा पंजीकृत था। पांच जुलाई को पुष्पाधाम कालोनी में एक घर में घुसकर एक मोबाइल व 1350 रूपये व कुछ सोने के आभूषण चोरी कर ले हुए थे।
30 जुलाई को गणेशपुरम कालोनी थाना सदर बाजार में एक घर में घुसकर 40 हजार रूपये नकद व सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले जाने की घटना को अंजाम दिया था। वहीं लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार क्षेत्र में एक मोबाइल व लैपटाप आदि चोरी कर ले जाने की घटना का भी खुलासा हुआ है।













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार