देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कैथल। गांव सौंगरी-गुलियाना जा रहे मिस्त्री व उसके साथी से 12 हजार लूटने वाले लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जा से लूटी गई सीडी डिलक्स बाइक बरामद कर ली गई, जबकि शेष संपत्ति की बरामदगी के लिए आरोपियों का रिमांड लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि सौंगरी निवासी मिठू की किठाना में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान है, जिसके पास साहिल निवासी गुलियाना भी काम करता है। 27 सितंबर की देर रात दोनों काम निपटा कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, कि जींद-कैथल रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए 3 युवक एकदम खेतो से निकले, जिन्होंने मोटरसाइकिल व चालक पर वार किए तो दोनों गिर पड़े। अज्ञात युवकों द्वारा सडक़ पर पडे दोनों मिस्त्रीयों पर हमला करते चोटे मारी। मिस्त्री से 12 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, साहिल का मोबाइल तथा मोटरसाइकिल लूटकर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
थाना राजौंद में 28 सितंबर को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देकर लूटपाट शिर्षक अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
7 हजार गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद
सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका, कीमतें 10,600 रुपए तक कम हुई
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार