BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जन जन में अलख जगाना है दिव्यांगता को दूर भगाना है

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान के बच्चे रैली निकालते हुएमथुरा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान राल, मथुरा के द्वारा एक भव्य रैली का आयोजन मनसा पुरी कॉलोनी से बीएसए कॉलेज तक किया गया जिसका उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर जी द्वारा एक दिव्यांग को माला पहनाकर किया गया संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की पट्टिका बनाई गई जिस पर की जन जन को जागृत बनाएंगे दिव्यांगता को दूर भगाएँगे। जन जन में अलख जगाना है दिव्यांगता को दूर भगाना है।

इस रैली का आयोजन संस्थान के निर्देशक आर्य अशोक शर्मा जी एवं संस्थान के प्राचार्य डॉ धनंजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में हुआ जिसका मुख्य उद्देश्य विकलांगता के प्रति लोगों को जागरूक बनाना और दिव्यांग लोगों की जन सहभागिता बढ़ाना है।

जिसमें संस्थान के प्राचार्य डॉ धनंजय कुमार तिवारी ने संदेश दिया कि दिव्यांग जनों को पूर्णतरू स्वीकार करते हुए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जायें जिससे इन बच्चों में प्रेरणा का विकास हो सके और वह स्वयं को मूल्यवान समझ सकें।

संस्थान के निर्देशक आर्य अशोक शर्मा जी ने बताया कि दिव्यांगों को पूर्णतरू स्वीकार किया जाना चाहिए। और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना चाहिए और इसके लिए समाज के सामान्य लोगों को बढ़-चढ़कर सहायता प्रदान करनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जसविंदर मलिक रविंद्र त्रिपाठी अंबिका लवानिया प्रवीणा नागिल रेनू देवी पूनम सौरभ डागुर पूजा फौजदार सोनम सीमा आयुषी सिसोदिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More