देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख(अनिल कुमार)। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण अंचल में कमल संदेश पदयात्रा के माध्यम से लोगों को केन्द्र व प्रदेश की सरकार नीति-रीति बताया और प्रदेश में शुरू हो रही आगामी योजना से अवगत कराया। यात्रा का शुभांरभ भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि हेमराज कुन्तल ने किया। हेमराज कुंतल ने कहा कि 2019 का लोकसभा का चुनाव भाजपा आप सभी के अथक प्रयासों से जीत कर पुनः केंद में सरकार बनायेगी। और दुबारा नरेन्द्र भाई मोदी को प्रधानमंत्री बनायेगें। यात्रा मल्हू, ओढ़म, नौधरा, नगला श्यौवा, नगला टौटा, अड्डा आदि गांव में निकालकर सरकार की उपलब्धियां बतायी। इस मौके पर जिला कार्यकारणी सदस्य साकेत गर्ग, मगोर्रा मंडल के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा कुन्तल, युवा मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह, प्रहलाद सिंह, किसान मोर्चा नेता जगदीश कुंतल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, , सहकारी संघ के चेयरमैन संजय सिंह, भूपेन्द्र चैधरी, भानू लोहिया, जीतेन्द्र सक्सेना, पवन चैधरी, हरदेव प्रधान, मोहित कुंतल, हरपाल सिंह, दर्याबसिंह, शैलेन्द्र सिंह, देवी सिंह, राजेन्द्र सिंह, विष्णुसिंह, मुकेश आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
करूर भगदड़ मामले में अभिनेता विजय से सीबीआई ने की 6 घंटे तक पूछताछ, दिखे परेशान
जगन्नाथ पुरी मंदिर के चार द्वार, जिसमें छिपा है मोक्ष, विजय, समृद्धि और धर्म का रहस्य