BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(पवन शर्मा)। मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार की जुआरी व सटोरियों व तस्करों के खिलाफ  सख्ती का प्रमाण मिलना शुरू हो गया है। छाता सर्किल के थाना कोसीकला व शेरगढ में जुआरियों व शराब तस्करों की घरपकड़ के बाद जनता में विश्वास पनपने लगा है कि एसएसपी अपने सख्त तेवरों पर कायम हैं। एसएसपी के तेवरों से जनपद के थाना प्रभारियों के अलावा अबैध कारोबार करने वाले में खलबली मची हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी चन्द्रधर गौड के पर्यवेक्षण में नवागत थाना प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने शेरगढ के वना नगला में दविश देकर  राकेश, रविन्द्र, घनश्याम व ठाकुर लाल को सरेआम जुआ खेलते हुए दबोच लिया। पकड़े गये जुआरियों की जामा तलाशी में 60 हजार रुपया की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने जुआरियों व सटोरियों को चेतावनी दी वे अपने अबैध कार्यो को बंद कर दे अन्यथा जेल की हवा खाने को तैयार रहे। 

Read More

डिकॉय ऑपरेशन में सहयोग करने वाली गर्भवती महिला व सहयोगिनी को न्यायालय में होस्टायल करवाने आये तीन लोगों को जयपुर जिले के खोनागोरीयान पुलिस थाने में गिरफ्तार किया गया है।  पीसीपीएनडीटी सैल के राज्य समुचित प्राधिकारी नवीन जैन ने बताया कि ग्रेटर नोएडा (उत्तरप्रदेश) में 07 मार्च 2018 को डिकॉय ऑपरेशन किया गया था। जिसमें ग्रेटर नोएडा के कुमार डायगनोस्टिक सेंटर मालिक संयजसिंह ने लिंग जांच की थी जिस पर पीसीपीएनडीटी सैल ने संयजसिंह महिला दलाल सुषमा व ड्राईवर दलाल बाबुलाल निवासी तिजारा को रंगे हाथों पकड़ा था। जैन ने बताया कि पालडी मीणा में विकास पब्लिक सैकण्डरी स्कूल का संचालक वेदप्रकाश का सहयोगी महिला से जान पहचान होने के कारण गत कई माह से गर्भवती व सहयोगी महिला से सम्पर्क कर न्यायालय में आरोपीयों के पक्ष में गवाही देने की कह रहा था। वेदप्रकाश ने महिलाओं को मुखबीर राशि से चार-पांच गुना राशि 10 से 12 लाख रूपये दिलवाने की बात कह रहा था। राज्य समुचित प्राधिकारी ने बताया कि लिंग जांच के आरोप में पकड़े गये डॉक्टर, दलाल व अन्य आरोपी गर्भवती व सहयोगी महिलाओं को लोभ लालच व डरा धमकाकर न्यायालय में होस्टायल करवाने का प्रयास करने लगें है। पीसीपीएनडीटी सैल की सक्रियता से गत दिनों झुंझुनूं में आरोपी डुडी को भी सदर झुंझुनूं पुलिस ने गिरफ्तार कर कारवाई की थी। जैन ने बताया कि गर्भवती व सहयोगी महिलाओं को स्थानिय लोगों के माध्यम से लिंग जांच में पकड़े गये आरोपी 10 से 20 लाख रूपये की राशि का लालच दे रहे है। जिस पर भी पीसीपीएनडीटी सैल का पीबीआई थाना तुरंत प्रभाव से कार्यवाही कर रहा है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर। प्रदेश में बार-बार हो रही शर्मसार करने वाली घटनाओं के बावजूद अभिभावक अपनी बच्चियों पर ध्यान देने में चूक कर ही जाते हैं और मौके की तलाश में घूमते आपराधिक या शरारती तत्व बच्चियोंको शिकार बना लेते हैं। ऐसा ही एक मामला जयपुर के मानसरोवर में सामने आया है। यहां 4 नाबालिगों द्वारा 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।  आरोप है कि बच्ची पार्क में खेल रही थी और आरोपी नाबालिगों ने बच्ची को बहला-फुसलाकर ज्यादती की। वरुण पथ निवासी पीड़िता की मां ने इस संबंध में मानसरोवर थाने में चारों नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पीड़िता व उसकी मां के बयान अलग-अलग हैं, ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। इस मामले में जांच की जा रही है। जां के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी बेटी घर के पास पार्क में खेल रही थी। वहां पहले से ही कॉलोनी व आसपास के निवासी चार बालक मौजूद थे। वे बच्ची को पास के किसी घर में ले गए और दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां को आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी। इसके बाद मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, एक आरोपी को भेजा जेलजवाहर नगर में 13 साल की बालिका से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी अजय खींची को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। आपको बता दें कि गुरुवार देर रात घर की छत पर सो रही बालिका को अगवा कर आरोपी अजय अपने घर की छत पर ले गया था। वहां उसने बालिका से ज्यादती की थी। साभार-khaskhabar.com

Read More

छपरा। देशभर में दुष्कर्म जैसे अपराध पर लगाम लगता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला बिहार के सारण से आया है, यहां एक निजी स्कूल में पढऩे वाली नौवीं कक्षा की छात्रा का शिक्षक और छात्र सात महीने से गैंगरेप कर रहे थे। आरोप है कि सात महीने पहले एक छात्र ने क्लास में ही छात्रा का रेप किया था। लोकलाज के चलते उसने किसी को नहीं बताया, वहीं आरोपी छात्र ने यह बात दूसरे छात्रों को यह बात बता दी। आरोप है कि इसके बाद करीब 15 छात्रों ने मिलकर पिछले सात महीने से छात्रा का रेप कर रहे थे। पुलिस के सामने मामला आने पर प्राचार्य सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी छात्रों की तलाश में पुलिस दबिश देने में जुटी है। पीडि़ता ने एकमा थाना में दिए शिकायत में कहा है कि दिसंबर 2017 में पहली बार एक छात्र ने क्लास में ही उसका रेप किया था। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा कि अगर वह दोबारा ऐसा नहीं करने देगी तो वह यह बात पूरे स्कूल में फैला देगा।  बदनामी के डर से छात्रा अपनी रेप की बात किसी से नहीं कही। इससे आरोपी छात्र का मनोबल बढ़ गया और वह अपने साथी छात्रों से भी छात्रा का रेप करवाने लगा। यह बात स्कूल के शिक्षकों तक पहुंची तो उन्होंने आरोपी छात्रों को रोकने के बजाय खुद इसमें शामिल हो गए।  एक शिक्षक और प्राचार्य ने भी छात्रा के साथ रेप किया। यह सिलसिला कई महीने से चल रहा था। 15 छात्रों और प्राचार्य सहित दो शिक्षकों से गैंगरेप का दुख छात्रा के लिए असहनीय हो गया था। इसके बाद उसने एकमा थाने में मामले की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के 11 छात्रों की तलाश जारी है। 13 वर्षीय छात्र ने पिता के साथ शुक्रवार को एकमा थाने में पहुंचकर थानेदार अनुज कुमार सिंह को आपबीती सुनाई।  सूचना महिला थाने को देकर छात्र का बयान दर्ज कराया गया। महिला थाना प्रभारी छात्र को अपने साथ जिला मुख्यालय लेकर चली गईं। वहीं छपरा सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने स्कूल के आरोपी प्राचार्य उदय कुमार सिंह, शिक्षक बालाजी और दो छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी 13 आरोपी छात्र फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

हिंडौन सिटी (करौली)। दो दिन पहले स्टेशन मार्ग स्थित ओवरब्रिज के नीचे ज्यूस की दुकान चलाने वाले दुकानदार घनश्याम सैनी से हफ्ता नहीं देने पर हुई मारपीट के बाद थाने में दर्ज मामले को वापस नहीं लेने पर बदमाशों ने व्यापारी महेश को जान से मारने की धमकी दी है। मामले की जानकारी व्यापारियों को मिलने पर शुक्रवार को हिंडौन सिटी का बजरिया बाजार पूरी तरह बंद रहा। पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी व्यापारियों ने विरोध जताया।  व्यापारी महेश गुप्ता ने बताया कि हफ्ता वसूली व आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए वजरिया के दुकानदारों ने शुक्रवार को प्रतिष्ठान बंद रखे। व्यापारी का कहना है कि इस दौरान वनकी निवासी जीतू गुर्जर ने गोली मारकर हत्या कर देने की धमकी दी। रात्रि साढ़े तीन बजे मेरे घर पर सफेद वोलेरो में सवार होकर कुछ बदमाश आए और घनश्याम सैनी द्वारा कराई गई एफआईआर को वापस कराने व मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसके विरोध में बजरिया के व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बाजार बंद रख आंदोलन की चेतावनी दी।    साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर के चित्रकूट इलाके निवासी एक चाय व्यापारी ने कर्जे से परेशान होकर नागौर की एक धर्मशाला में आत्महत्या कर ली। यह कदम उठाने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा। दो पेज का यह सुसाइड नोट बेटे शिवांत के नाम संबोधित था। जयपुर के चित्रकूट निवासी चाय व्यापारी सुखपाल चंद महेता ने नागौर की धर्मशाला में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी गई। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। व्यापारी सुखपाल जोधपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसन्न चन्द महेता के छोटे भाई थे। पुलिस के अनुसार वे मंगलवार को धर्मशाला में रुके थे। बुधवार सुबह 11 बजे तक दरवाजा नहीं खोला तो मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। सुखपाल का पर्स वहां पड़ा था और उसके मुंह से झाग आ रहे थे। पुलिस को सुखपाल के कमरे से उनके बेटे शिवांत के नाम दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। यह लिखा सुसाइड नोट मेंव्यापारी सुखपाल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वर्ष 2001 में जयपुर ऑफिस जाॅइन किया तो 1.60 लाख रुपए माइनस में था। इसके बावजूद मेहनत करके 2012 तक मकान, गोदाम और दो ऑफिस खड़े किए थे। 2006 में बंटवारे में मेरे हिस्से में जयपुर की देनदारी और 97 लाख का कर्ज आया। काफी उतार भी दिया, लेकिन 10 लाख से बढ़कर ब्याज सालाना 30 लाख रुपए तक पहुंच गया। ब्याज के 3 करोड़ रुपए तक चुका दिए, लेकिन कर्जा बढ़ता गया। इस बीच चाय सप्लाई करने वाली कंपनी ने सप्लाई बंद कर दी। अब कर्जा चुकाने की मेरे में हिम्मत नहीं है। लेनदारों के दबाव में 8 मई 2018 को घर छोड़कर भागना पड़ा। तेरे कहने पर वापस आया, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की। अब फिर भारी दबाव में हूं। घर छोड़कर मौत को गले लगाने का विचार आ गया और मैं निकल पड़ा हूं। मरने का उपाय ढूंढ़ रहा हूं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

छपरा। बिहार के सारण जिले के गडख़ा थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इन दोनों की शादी चार दिन पूर्व ही हुई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के अनुसार, मुकीमपुर गांव निवासी रविन्द्र सिंह ने 29 जून को सिंकी देवी से गांव के ही एक मंदिर में विवाह किया था। रविंद्र की यह दूसरी शादी थी जबकि आरोपी महिला की यह तीसरी शादी थी।  गडख़ा के थाना प्रभारी गौरीशंकर बैठा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात दोनों पति-पत्नी एक साथ सोए थे। आरोप है कि रात को पत्नी ने बिस्तर पर सो रहे अपने पति की गड़ासे (एक प्रकार का धारदार हथियार) से गर्दन काटकर हत्या कर दी।  उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। जनपद के वृंदावन कोतवाली के जैंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत जौनाई गांव के बम्बे का है जहां बदमाशों ने हैदराबाद के दो युवकों से तमंचे के बल पर तीन लाख 70 हजार रूपये लूट लिए।  जान बचाकर पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित युवक ने थाना वृंदावन में एक नामजद सहित 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदराबाद के रहने वाले प्रदीप ने कोतवाली में दर्ज कराएं मुकदमे में कहा है कि वह उसे अपने दोस्त श्रीकांत के साथ ओएलएक्स पर एक स्विफ्ट कार दिखाई थी जिसका सौदा करने के लिए दोनो मंगलवार शाम छटीकरा आए थे। प्रदीप ने साबिर नामक युवक से फोन पर बात की और साबिर छटीकरा पहुंच दोनों युवकों को बाइक पर बैठाकर जौनाई स्थित बंबे पर ले गया जहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने तमंचे के बल पर प्रदीप और श्रीकांत से तीन लाख 70 हजार रुपए के साथ 3 मोबाइल और एक अंगूठी लूट ली। और वहां से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। इधर देर रात प्रदीप ने थाना वृंदावन में साबिर नामक युवक के साथ तीन अज्ञात के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। वृंदावन कोतवाली  के रमणरेती क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने इस्कॉन मंदिर जाते 40 वर्षीय युवक  को सरेराह गोली मारकर पुलिस को चुनौती दे डाली। अज्ञात बदमास युवक को गोली मारकर फरार हो गये। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। जानकारी के अनुसार परिक्रमा मार्ग स्थित राधे श्याम आश्रम के समीप रहने वाले नंदू जोशी (40) पुत्र यशोमति जोशी इस्कॉन मंदिर में कर्मचारी बताये गये है। जिनकी माँ विदेशी है और पिता गुजराती बताये गये है। इस्कॉन से जुड़े होने के चलते नंन्दू प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी शाम करीब 7 बजे अपनी स्कूटी से एमवीटी गेस्टहाउस होते हुए इस्कॉन मंदिर जा रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए दो अज्ञात बाइक सवारों ने नंदू पर फायर झोंक दिये। जिसमे गोली नंदू के छाती में लगी। गोली की आवाज से क्षेत्र में दहसत फैल गयी। वही घटना को अंजाम देकर बदमास आसानी से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। घटना की सूचना पर सीओ सदर राकेश सिंह एवं इंस्पेक्टर वृन्दावन सुबोध कुमार सिंह भी नयति अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। पुलिस मौके से सीसीटीवी को खंगाल कर हमलावरों की तलाश में जुट गयी है। घटना को लेकर पीड़ित के छोटे भाई श्याम सुंदर ने दो अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध धारा 307 में मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में एसपी सिटी श्रवण कुमार का कहना है हमले का कारण पोस्टर का विरोध करना बताया गया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More

वृन्दावन(जहीर आलम)। कोतवाली वृन्दावन इलाके के समीपवर्ती गांव राजपुर में लगन समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की मना करने पर युवक को गोली मार दी। युवक को लहूलुहान हालात में कोतवाली लेकर पहुँचे। पुलिस घायल को तत्काल जीप में डालकर संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को आगरा के एस एन मेडिकल रैफर कर दिया गया। घटना को लेकर घायल के फुपा बंटी ने पुलिस को तहरीर दी है।  जानकारी के अनुसार गांव राजपुर निवासी बिहारी के छोटे पुत्र सतीश की लगन आगरा के धौराउ गांव से आज शाम आई थी। लगन समारोह में राधा निवासी विशाल पुत्र विष्णु ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। इस पर विशाल ने तमंचे से एक और गोली चला दी। जो फिरोजाबाद निवासी सनी (27) के दाहिने पैर में लग गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। राजपुर निवासी बिहारी का बड़ा पुत्र बंटी व सगाई में आये रिश्तेदार घायल सनी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायल को जीप में ले जाकर जिला संयुक्त चिकिसालय में भर्ती करवाया। जहाँ  चिकित्सकों द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रैफर कर दिया गया है । चिकित्सको के अनुसार गोली शरीर के अंदर फस गयी है। युवक को लगी गोली 315 बोर की बताई जा रही है। वहीं राजपुर निवासी बंटी पुत्र बिहारी ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। 

Read More

वृंदावन(जहीर आलम)। थाना वृंदावन के अंतर्गत पानी घाट क्षेत्र के दुर्गा पुरम में रहने वाले एक व्यक्ति ने पड़ोस के शादी शुदा युवक पर अपनी नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना वृंदावन में नामजद तहरीर दी है। वही पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। बताते चलें कि परिक्रमा मार्ग स्थित पानी घाट के दुर्गा पुरम कॉलोनी निवासी जवाहर ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि बीती रात 8:00 बजे उनकी 16 वर्षीय किशोरी समीप की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। जब काफी देर तक किशोरी घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन करने पर पता चला कि पड़ोस का ही तेजा पुत्र कैलाश निवासी पानी घाट नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।  मामले को लेकर आज थाना वृंदावन पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More

सौंख। थाना मगोर्रा के अन्तर्गत उंचागांव से अपनी प्लाट काटकर लौट रहे युवक पर एक नामजद समेत दो अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। और पीड़ित युवक से बदमाश करीब 12 हजार सहित कागजात भी लूट कर ले गये। पीडित ने थाना मगोर्रा में बदमाशों के खिलाफ लूट रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मगोर्रा के अन्तर्गत मथुरा रोड़ स्थित उंचागांव के समीप शनिवार की देररात्रि करीब दस बजे नगरी निवासी शिवराम पुत्र कढेरू व रामपुर निवासी भूरी सिंह पुत्र नेकराम दोनों अपनी प्लाट काटकर घर लौट रहे थे। तभी अचानक मथुरा की ओर मुंह करके खड़ी मारूति वैन में से रामपुर निवासी वेदप्रकाश पुत्र भगवानसिंह उतर कर आया। शिवराम का आरोप है कि मरूति वैन से उतरकर आये और मुझे जान से खत्म करने की धमकी दी। इतमें पीछे से गाड़ी मे से दो अज्ञात बदमाश उतरकर आये और मेरे सिर पर पिस्टल रखकर गोली चलाई तो गोली मिस होने के चलते नही चल की। इसके बाद मेरे पर्स में रखे करीब 12 हजार रूपये और कुछ जरूरी कागजातों को छुड़ाकर भाग गये। पीड़ित ने एक नामजद और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना मगोर्रा में लूट की तहरीर दी है। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने फोन नही उठाया।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More