BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रमण रेती चौकी के समीप अज्ञात बदमाशों ने युवक को गोली मारी

रमण रेती चौकी के समीप युवक को गोली मारी वृन्दावन(जहीर आलम)। वृंदावन कोतवाली  के रमणरेती क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने इस्कॉन मंदिर जाते 40 वर्षीय युवक  को सरेराह गोली मारकर पुलिस को चुनौती दे डाली। अज्ञात बदमास युवक को गोली मारकर फरार हो गये। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है।

जानकारी के अनुसार परिक्रमा मार्ग स्थित राधे श्याम आश्रम के समीप रहने वाले नंदू जोशी (40) पुत्र यशोमति जोशी इस्कॉन मंदिर में कर्मचारी बताये गये है। जिनकी माँ विदेशी है और पिता गुजराती बताये गये है। इस्कॉन से जुड़े होने के चलते नंन्दू प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी शाम करीब 7 बजे अपनी स्कूटी से एमवीटी गेस्टहाउस होते हुए इस्कॉन मंदिर जा रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए दो अज्ञात बाइक सवारों ने नंदू पर फायर झोंक दिये। जिसमे गोली नंदू के छाती में लगी। गोली की आवाज से क्षेत्र में दहसत फैल गयी। वही घटना को अंजाम देकर बदमास आसानी से फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लहूलुहान हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है। घटना की सूचना पर सीओ सदर राकेश सिंह एवं इंस्पेक्टर वृन्दावन सुबोध कुमार सिंह भी नयति अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। पुलिस मौके से सीसीटीवी को खंगाल कर हमलावरों की तलाश में जुट गयी है। घटना को लेकर पीड़ित के छोटे भाई श्याम सुंदर ने दो अज्ञात बाइक सवारों के विरुद्ध धारा 307 में मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में एसपी सिटी श्रवण कुमार का कहना है हमले का कारण पोस्टर का विरोध करना बताया गया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More