देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वृंदावन(जहीर आलम)। थाना वृंदावन के अंतर्गत पानी घाट क्षेत्र के दुर्गा पुरम में रहने वाले एक व्यक्ति ने पड़ोस के शादी शुदा युवक पर अपनी नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर पीड़ित ने थाना वृंदावन में नामजद तहरीर दी है। वही पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। बताते चलें कि परिक्रमा मार्ग स्थित पानी घाट के दुर्गा पुरम कॉलोनी निवासी जवाहर ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि बीती रात 8:00 बजे उनकी 16 वर्षीय किशोरी समीप की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। जब काफी देर तक किशोरी घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन करने पर पता चला कि पड़ोस का ही तेजा पुत्र कैलाश निवासी पानी घाट नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले को लेकर आज थाना वृंदावन पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।













Related Items
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज
मथुरा के इस्कॉन मंदिर में सदस्यता रसीदों का घोटाला, एफआईआर दर्ज
दिल्ली में नहीं थम रहा वायु प्रदूषण, 361 दर्ज किया गया औसत एक्यूआई