BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार : 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, प्रिसिंपल सहित 15 छात्रों पर आरोप

बिहार : 9वीं की छात्रा से गैंगरेप, प्रिसिंपल सहित 15 छात्रों पर आरोपछपरा। देशभर में दुष्कर्म जैसे अपराध पर लगाम लगता नहीं दिख रहा है। ताजा मामला बिहार के सारण से आया है, यहां एक निजी स्कूल में पढऩे वाली नौवीं कक्षा की छात्रा का शिक्षक और छात्र सात महीने से गैंगरेप कर रहे थे। आरोप है कि सात महीने पहले एक छात्र ने क्लास में ही छात्रा का रेप किया था। लोकलाज के चलते उसने किसी को नहीं बताया, वहीं आरोपी छात्र ने यह बात दूसरे छात्रों को यह बात बता दी।

आरोप है कि इसके बाद करीब 15 छात्रों ने मिलकर पिछले सात महीने से छात्रा का रेप कर रहे थे। पुलिस के सामने मामला आने पर प्राचार्य सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी छात्रों की तलाश में पुलिस दबिश देने में जुटी है। पीडि़ता ने एकमा थाना में दिए शिकायत में कहा है कि दिसंबर 2017 में पहली बार एक छात्र ने क्लास में ही उसका रेप किया था। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा कि अगर वह दोबारा ऐसा नहीं करने देगी तो वह यह बात पूरे स्कूल में फैला देगा। 

बदनामी के डर से छात्रा अपनी रेप की बात किसी से नहीं कही। इससे आरोपी छात्र का मनोबल बढ़ गया और वह अपने साथी छात्रों से भी छात्रा का रेप करवाने लगा। यह बात स्कूल के शिक्षकों तक पहुंची तो उन्होंने आरोपी छात्रों को रोकने के बजाय खुद इसमें शामिल हो गए। 

एक शिक्षक और प्राचार्य ने भी छात्रा के साथ रेप किया। यह सिलसिला कई महीने से चल रहा था। 15 छात्रों और प्राचार्य सहित दो शिक्षकों से गैंगरेप का दुख छात्रा के लिए असहनीय हो गया था। इसके बाद उसने एकमा थाने में मामले की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के 11 छात्रों की तलाश जारी है। 13 वर्षीय छात्र ने पिता के साथ शुक्रवार को एकमा थाने में पहुंचकर थानेदार अनुज कुमार सिंह को आपबीती सुनाई। 

सूचना महिला थाने को देकर छात्र का बयान दर्ज कराया गया। महिला थाना प्रभारी छात्र को अपने साथ जिला मुख्यालय लेकर चली गईं। वहीं छपरा सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने स्कूल के आरोपी प्राचार्य उदय कुमार सिंह, शिक्षक बालाजी और दो छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी 13 आरोपी छात्र फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More