BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

13 साल की इस बच्ची का क्या कसूर था, 4 नाबालिगों ने किया गंदा काम

13 साल की इस बच्ची का क्या कसूर था, 4 नाबालिगों ने किया गंदा कामजयपुर। प्रदेश में बार-बार हो रही शर्मसार करने वाली घटनाओं के बावजूद अभिभावक अपनी बच्चियों पर ध्यान देने में चूक कर ही जाते हैं और मौके की तलाश में घूमते आपराधिक या शरारती तत्व बच्चियोंको शिकार बना लेते हैं। ऐसा ही एक मामला जयपुर के मानसरोवर में सामने आया है। यहां 4 नाबालिगों द्वारा 13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 

आरोप है कि बच्ची पार्क में खेल रही थी और आरोपी नाबालिगों ने बच्ची को बहला-फुसलाकर ज्यादती की। वरुण पथ निवासी पीड़िता की मां ने इस संबंध में मानसरोवर थाने में चारों नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पीड़िता व उसकी मां के बयान अलग-अलग हैं, ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है। इस मामले में जांच की जा रही है। जां के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसकी बेटी घर के पास पार्क में खेल रही थी। वहां पहले से ही कॉलोनी व आसपास के निवासी चार बालक मौजूद थे। वे बच्ची को पास के किसी घर में ले गए और दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां को आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दी। इसके बाद मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

इधर, एक आरोपी को भेजा जेलजवाहर नगर में 13 साल की बालिका से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी अजय खींची को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया। आपको बता दें कि गुरुवार देर रात घर की छत पर सो रही बालिका को अगवा कर आरोपी अजय अपने घर की छत पर ले गया था। वहां उसने बालिका से ज्यादती की थी।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More