देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजानकारी के अनुसार गांव राजपुर निवासी बिहारी के छोटे पुत्र सतीश की लगन आगरा के धौराउ गांव से आज शाम आई थी। लगन समारोह में राधा निवासी विशाल पुत्र विष्णु ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। इस पर विशाल ने तमंचे से एक और गोली चला दी। जो फिरोजाबाद निवासी सनी (27) के दाहिने पैर में लग गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। राजपुर निवासी बिहारी का बड़ा पुत्र बंटी व सगाई में आये रिश्तेदार घायल सनी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायल को जीप में ले जाकर जिला संयुक्त चिकिसालय में भर्ती करवाया। जहाँ चिकित्सकों द्वारा घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रैफर कर दिया गया है । चिकित्सको के अनुसार गोली शरीर के अंदर फस गयी है। युवक को लगी गोली 315 बोर की बताई जा रही है। वहीं राजपुर निवासी बंटी पुत्र बिहारी ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है।













Related Items
इस 7-सीटर CNG कार ने मारी बाज़ी, 1.29 लाख ग्राहकों की पहली पसंद बनी यह गाड़ी
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत