BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

2लिंग जांच में पकड़े गये आरोपियों के पक्ष में बयान दिलाने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

2लिंग जांच में पकड़े गये आरोपियों के पक्ष में बयान दिलाने की कोशिश, तीन गिरफ्तारडिकॉय ऑपरेशन में सहयोग करने वाली गर्भवती महिला व सहयोगिनी को न्यायालय में होस्टायल करवाने आये तीन लोगों को जयपुर जिले के खोनागोरीयान पुलिस थाने में गिरफ्तार किया गया है। 

पीसीपीएनडीटी सैल के राज्य समुचित प्राधिकारी नवीन जैन ने बताया कि ग्रेटर नोएडा (उत्तरप्रदेश) में 07 मार्च 2018 को डिकॉय ऑपरेशन किया गया था। जिसमें ग्रेटर नोएडा के कुमार डायगनोस्टिक सेंटर मालिक संयजसिंह ने लिंग जांच की थी जिस पर पीसीपीएनडीटी सैल ने संयजसिंह महिला दलाल सुषमा व ड्राईवर दलाल बाबुलाल निवासी तिजारा को रंगे हाथों पकड़ा था। जैन ने बताया कि पालडी मीणा में विकास पब्लिक सैकण्डरी स्कूल का संचालक वेदप्रकाश का सहयोगी महिला से जान पहचान होने के कारण गत कई माह से गर्भवती व सहयोगी महिला से सम्पर्क कर न्यायालय में आरोपीयों के पक्ष में गवाही देने की कह रहा था। वेदप्रकाश ने महिलाओं को मुखबीर राशि से चार-पांच गुना राशि 10 से 12 लाख रूपये दिलवाने की बात कह रहा था। राज्य समुचित प्राधिकारी ने बताया कि लिंग जांच के आरोप में पकड़े गये डॉक्टर, दलाल व अन्य आरोपी गर्भवती व सहयोगी महिलाओं को लोभ लालच व डरा धमकाकर न्यायालय में होस्टायल करवाने का प्रयास करने लगें है। पीसीपीएनडीटी सैल की सक्रियता से गत दिनों झुंझुनूं में आरोपी डुडी को भी सदर झुंझुनूं पुलिस ने गिरफ्तार कर कारवाई की थी। जैन ने बताया कि गर्भवती व सहयोगी महिलाओं को स्थानिय लोगों के माध्यम से लिंग जांच में पकड़े गये आरोपी 10 से 20 लाख रूपये की राशि का लालच दे रहे है। जिस पर भी पीसीपीएनडीटी सैल का पीबीआई थाना तुरंत प्रभाव से कार्यवाही कर रहा है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More