जयपुर शहर और प्रदेश के अन्य जिलों से वाहन चुराने के आरोप में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्वश्री हनुमान प्रसाद के निर्देशन में कावेन्द्र सिंह सागर (आई.पी.एस.) एसीपी मालवीय नगर के सुपरविजन और इन्द्रराज मरोडिया थानाधिकारी पुलिस थाना खोह नागोरियान जयपुर पूर्व के नेतृत्व में अमरसिंह हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल रति राम, कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, कांस्टेबल बाबू लाल, कांस्टेबल हरेन्द्र की टीम गठित की गई। टीम ने 23 मई को केन्द्रीय कारागृह से प्रोडेक्शन वारंट पर प्राप्त मुल्जिम गौरव शर्मा से पूछताछ की तो उसने बताया कि वाहन चोरी में उसका साथी रामावतार मीना निवासी खेडली कला थाना मण्डावर जिला दौसा भी शामिल था। बदमाश चोरी के वाहन पालड़ी मीना में सूने मकानो में ताला तोड़कर छिपा देते थे। इस पर पुलिस ने रामावतार मीना और उसके साथी लोकेश मीणा को पालड़ी मीणा से गिरफ्तार कर लिया। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












