BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पत्नी से अनबन होने पर चुना अपराध का रास्ता, कई वारदातें कीं

पत्नी से अनबन होने पर चुना अपराध का रास्ता, कई वारदातें कींबाड़मेर/जयपुर। पता पूछने के बहाने रास्ते में रोककर आंखों में मिर्च पाउडर डालकर सर्राफा व्यवसायी से सोने-चांदी के जेवरात लूटने के दो आरोपियों को बाड़मेर जिले की थाना गिड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर माल बरामद करने के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आपको बता दें कि इस गिरोह के सरगना ने दुकान में घाटा होने और पत्नी से अनबन होने के बाद अपराध का रास्ता चुना था।

पुलिस अधीक्षक बाड़मेर गगनदीप सिंगला ने बताया कि 11 फरवरी को कैलाश पुत्र पन्नाराम सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दुकान से घर जाते समय दो व्यक्तियों ने पता पूछने के बहाने रोका और आंखों में मिर्च पाउडर डालकर व चाकू दिखाकर थैले में रखा 10 तोला सोना व ढाई किलोग्राम चांदी के आभूषण, 1500 रुपए नकद व हिसाब की डायरी लूट ले गए। थाना गिड़ा में प्रकरण दर्ज कर थानाधिकारी गिड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी रमेश सोनी (24) व सागर आचार्य (22) निवासी नागौर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में इन दोनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। 

 

इसलिए बन गया अपराधीउन्होंने बताया कि सरगना रमेश सोनी पूर्व में जैसलमेर व जोधपुर में आभूषणों की दुकान चलाता था। दुकान में घाटा होने व पत्नी से अनबन हो जाने पर जोधपुर में किराये का कमरा ले मजदूरी करने के बहाने सागर आचार्य व अन्य 2-3 दोस्तों के साथ लूट के अपराधों में शामिल हो गया। पूछताछ में करीब आधा दर्जन वारदातें खुलने की संभावना है। 

 

नशे का है आदीपुलिस अधीक्षक ने बताया कि दूसरे आरोपी सागर के पिता विशंभर लाल अपनी पत्नी के मर्डर केस में जेल में है। सागर नागौर जिले के डेह में अपने ननिहाल में रहता है। स्मैक व गांजे की लत को पूरा करने के लिए वारदात करने जोधपुर आता है। इनकी गैंग में 3-4 सदस्य हैं, जो गांवों में आभूषणों की दुकान का पता कर दुकानदारों के दुकान पर आने व जाने के समय की रैकी कर वारदातें करते हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More