देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बूंदी। बूंदी के चौमुखा बाजार स्थित सराफा मार्केट में एक युवक पुराने आभूषण बेचने आए किसान का 1 किलो चांदी के आभूषणों से भरा बैग छीन ले गया। 14 वर्षीय आरोपी युवक मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां किसान द्वारा बताई दुकानों पर जाकर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से युवक की पहचान करने का प्रयास किया।
जिले के फजलपुर निवासी किसान रामलाल गुर्जर ने बताया कि वह अपने मित्र सत्यनारायण के साथ 1 किलो वजन के पाइजे व कणकती को बेचने चौमुखा बाजार स्थित बिलियाजी की दुकान आया था। वहां उसने आभूषणों का वजन कराया, लेकिन सौदा नहीं बैठने पर आभूषण बैग में रखकर मोटरसाइकिल के बैग में रख दिए। इसके बाद वह चौगान दरवाजे के पास स्थित नुवालजी की दुकान के पास पहुंचा। वहां मोटरसाइकिल खड़ी करने के दौरान एक 14 वर्षीय काले कपड़े पहने हुए युवक आया और आभूषणों का बैग लेकर भाग गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते कीमती धातुओं में बड़ी उछाल, सोना 1 प्रतिशत उछला तो चांदी में 2.5 प्रतिशत की तेजी
सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका, कीमतें 10,600 रुपए तक कम हुई
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा