BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

(मुकेश कुशवाह) मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत नगला रामताल के पास देर रात करीब एक बजे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चली गोलियों से तडतडाहट से एक बारगी तो ग्रामीण भी खौफजदा हो गये | जब ग्रामीणों को पता चला कि पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो रही है तो उन्होंने राहत की सांस ली । मुठभेड़ में एक 20 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी है तो वहीं  वृंदावन कोतवाली वृंदावन प्रभारी भी गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों ने एक दिन पहले ही वृंदावन के एक आश्रम में हथियारों केे बल पर सन्तों से लूटपाट की थी। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से ही पुलिस लोकेशन ट्रेस करके बदमाशों के पीछे लगी थी। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब एक बजे वृंदावन पुलिस गश्त कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश नगला रामताल की ओर घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही रात को वृंदावन में ही मौजूद एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह को इसकी सूचना देकर इंस्पेक्टर वृंदावन सुबोध कुमार सिंह पुलिस फोर्स लेकर बदमाशों को पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही पुलिस नगला रामताल के निकट ही जंगल में पहुंची थी कि तभी बदमाशों ने पुलिस को आता देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल कर  बदमाशों की घेराबंदी करने के बाद जवाबी फायरिंग कर दी। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई तो वहीं वृंदावन इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के हाथ को चीरते हुए एक गोली लगी आरपार निकल गई | इसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने भी पुलिस मुठभेड़ की तस्दीक कर दी । बताया कि जिस बदमाश के गोली लगी है उसे 20 हजार का इनामी बदमाश बताया जा रहा है। घायल बदमाश का नाम  मनोज उर्फ अनिल निवासी जैंत थाना वृंदावन  है। घायल कोतवाली प्रभारी और बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं गोली लगने से घायल हुए बदमाश के भागे हुए साथियों को पकड़ने के भारी पुलिस फोर्स ने नगला रामताल के पास जंगल में मंगलवार तड़के तक तलाश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहे| मुठभेड़ की  सूचना मिलते ही एसएसपी स्वप्निल ममगाई भी रात्रि करीब 2 बजे मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली| बदमाशों ने कल की थी लूटपाट वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित गोपालगढ़ गांव में कल  करीब एक दर्जन बदमाश राज राजेश्वरी पीठ आश्रम में हथियारों के बल पर संत स्वामी चित्र पूर्णानंद सरस्वती से 30 हजार रुपये लूट ले गए थे। बताया जा रहा है कि संतों के साथ लूटपाट की घटना में पकड़ा गया इनामी बदमाश अपने गैंग को लेकर पहुंचा था | बताया यह भी जा रहा है कि इसी घटना के बाद से पुलिस इन बदमाशों के  पीछे लगी थी।

Read More

(मुकेश कुशवाह) मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत नगला रामताल के पास देर रात करीब एक बजे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चली गोलियों से तडतडाहट से एक बारगी तो ग्रामीण भी खौफजदा हो गये | जब ग्रामीणों को पता चला कि पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो रही है तो उन्होंने राहत की सांस ली । मुठभेड़ में एक 20 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी है तो वहीं  वृंदावन कोतवाली वृंदावन प्रभारी भी गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों ने एक दिन पहले ही वृंदावन के एक आश्रम में हथियारों केे बल पर सन्तों से लूटपाट की थी। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से ही पुलिस लोकेशन ट्रेस करके बदमाशों के पीछे लगी थी।   मथुरा में देर रात मुठभेड़,  इंस्पेक्टर वृंदावन और इनामी बदमाश को गोली लगी, घायलजानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब एक बजे वृंदावन पुलिस गश्त कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश नगला रामताल की ओर घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही रात को वृंदावन में ही मौजूद एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह को इसकी सूचना देकर इंस्पेक्टर वृंदावन सुबोध कुमार सिंह पुलिस फोर्स लेकर बदमाशों को पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही पुलिस नगला रामताल के निकट ही जंगल में पहुंची थी कि तभी बदमाशों ने पुलिस को आता देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल कर  बदमाशों की घेराबंदी करने के बाद जवाबी फायरिंग कर दी। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई तो वहीं वृंदावन इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के हाथ को चीरते हुए एक गोली लगी आरपार निकल गई | इसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने भी पुलिस मुठभेड़ की तस्दीक कर दी । बताया कि जिस बदमाश के गोली लगी है उसे 20 हजार का इनामी बदमाश बताया जा रहा है। घायल बदमाश का नाम  मनोज उर्फ अनिल निवासी जैंत थाना वृंदावन  है। घायल कोतवाली प्रभारी और बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं गोली लगने से घायल हुए बदमाश के भागे हुए साथियों को पकड़ने के भारी पुलिस फोर्स ने नगला रामताल के पास जंगल में मंगलवार तड़के तक तलाश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहे| मुठभेड़ की  सूचना मिलते ही एसएसपी स्वप्निल ममगाई भी रात्रि करीब 2 बजे मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली|   बदमाशों ने कल की थी लूटपाट   वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित गोपालगढ़ गांव में कल  करीब एक दर्जन बदमाश राज राजेश्वरी पीठ आश्रम में हथियारों के बल पर संत स्वामी चित्र पूर्णानंद सरस्वती से 30 हजार रुपये लूट ले गए थे। बताया जा रहा है कि संतों के साथ लूटपाट की घटना में पकड़ा गया इनामी बदमाश अपने गैंग को लेकर पहुंचा था | बताया यह भी जा रहा है कि इसी घटना के बाद से पुलिस इन बदमाशों के  पीछे लगी थी।

Read More

अजमेर। धर्मेंद्र चौधरी हत्याकांड में फरार आरोपी को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी विक्रम शर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ग या। आरोपी टोंक जेल में बंद संजय मीणा का गुर्गा है। पुलिस आरोपी विक्रम से पूछताछ,कर रही है। फिलहाल पुलिस ने अभी नहीं किया खुलासा। आरोपी ने ,11 नवम्बर 2016 को गोली धर्मेन्द्र चौधरी की गोली मारकर की थी हत्या।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

टोंक। कोतवाली पुलिस थानान्तर्गत बुधवार रात कालीपलटन टोंक में दो समुदायों के बीच झगड़े की अफवाह के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लोगों को खदेड़ा। इस मामले में बाद में कोतवाली पुलिस ने जोनी पुत्र ओमप्रकाश, संदीप पुत्र दीपचन्द, सूरज पुत्र रमेश, मोहम्मद आसिफ पुत्र मेहमूद, सद्दाम पुत्र फरीद, मुजफफर पुत्र मजहर, सुफियान पुत्र फुरकान एवं तोफिक पुत्र मोहम्मद खलिक को शांतिभंग के आरोप में पकड़ लिया। साभार-khaskhabar.com       

Read More

धौलपुर। एक प्रेमी ने घर पर खाना खा रही प्रेमिका और उसके पति को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी युवक जहरीला पदार्थ पी कर जान देने की कोशिश। युवती व युवक को कराया अस्पताल में भर्ती। धौलपुर जिले के नादनपुर थाना इलाके के नादनपुर गांव का है मामला।   धौलपुर जिले के नादनपुर थाना इलाके के नादनपुर गांव में अपने घर खाना खा रहे दंपति को एक युवक ने देशी तमंचे से मारने की नीयत से गोली मार दी। खुद ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण इकठा हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पकड़ कर पिटाई कर दी। घायलो को बाड़ी के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.जहां से आरोपी युवक को धौलपुर रैफर कर दिया हैं। वही घायल युवती का उपचार बाड़ी अस्पताल में चल रहा हैं। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी जोगेंद्र बताया गया है। वही मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। युवती के पति प्रवीण कुमार का कहना है कि आरोपी युवक उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है और वह गुजरात में काम करता है। वह अपनी पत्नी को गुजरात ले गया था ,तब आरोपी युवक भी पीछे ही गुजरात पहुँच गया था और वह कुछ दिन पूर्व ही अपनी पत्नी को गांव छोड़ कर गया था। वह गुजरात से गांव आया और आज वह और उसकी पत्नी घर पर खाना खा रहे थे उसी समय जागेन्द्र ने दोनों को गोली मार दी। घायल सीमा ने बताया कि आरोपी जागेन्द्र ने मुझे पकड़ना चाहा तो मैं चिल्लाई,तो फिर आरोपी ने गोली मार दी। घायल सीमा ने बताया कि आरोपी जागेन्द्र मुझे दीदी कहता था। आरोपी ने मुझे जगनेर जबरदस्ती ले गया और मेरे साथ बुरा काम किया। सीमा ने बताया कि आरोपी गुजरात में काम करता है। वहां से आरोपी आया हैं। पुलिस ने बताया कि नादनपुर में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला पर फायर किया हैं। उसने व्यक्ति ने सेल्फोस खा लिया हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।  साभार-khaskhabar.com         

Read More

जयपुर। राजधानी के झालाना क्षेत्र में गांधी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर व एक अन्य गैंग के बीच झड़प हो गई। मामला इस कदर बढ़ गया कि हिस्ट्रीशीटर ने अपनी सफारी कार दौड़ाते हुए दूसरी गैंग के सदस्यों को टक्कर मार दी जिसमें चार लोगों के चोंटे आई हैं।   जानकारी के मुताबिक रात को झालाना में थाने के हिस्ट्रीशीटर कैलाश मीणा व एक अन्य बदमाश गैंग के सदस्य राजेश मीणा के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच तैश में आए हिस्ट्रीशीटर कैलाश ने बीच सड़क पर राजेश की स्विफ्ट कार के पीछे अपनी गाड़ी दौड़ाई जिस कारण एकबारगी तो झालाना बाईपास पर राहगीरों में दहशत फैल गई।   दोनों गैंग के बीच छिड़ी झड़प के बीच लोगों की जान सांसत में आ गई। सड़क पर दहशत फैलाते हुए कैलाश मीणा ने राजेश मीणा की कार के सामने से आकर फिर से टक्कर मारी, जिसमें राजेश मीणा समेत उसका चालक सीताराम व दो अन्य जख्मी हो गए। पुलिस कंट्रोलरूम पर सूचना के बाद मौके पर पहुंची गांधी नगर पुलिस दोनों गैंग के लोगो को पकड़ कर थाने ले गई। यहां जख्मी राजेश व अन्य का मेडिकल मुआयना करवाया गया।   गांधी नगर इंर्चाज सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ जान से मारने की नीयत से टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया है। कैलाश मीणा थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। दूसरी गैंग का सदस्य राजेश मीणा भी आपराधिक मामलों में वांछित है।    जानकारी में आया है कि राजेश मीणा व कैलाश मीणा के बीच जुए-सट्टे व शराब के कारोबार को लेकर आपसी रंजिश चली आ रही है। राजेश मीणा जेल में था। गत दिनों ही जेल से बाहर आया था। इस दौरान अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। कैलाश की उस पर नजर पड़ गई तो दोनों सड़क पर एक दूसरे से भिड़ गए। दुर्घटना में दोनों की कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर। राजधानी जयपुर के सेज थाना इलाके में एक युवक का अपहरण हो जाने से हडकंप मच गया। लेकिन जयपुर पुलिस ने महज कुछ ही घंटो में अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करते हुए युवक को छुड़ा लिया। युवक एक निजी कंपनी के सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था।    पुलिस के मुताबिक दौसा के ढोलावास के रहने वाले आरोपी राजूलाल मीणा ने युवक का किडनैप किया था। हालांकि वारदात में शामिल उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक नीलेश नाम के युवक ने सेज थाना में मामला दर्ज कराया कि उसकी कंपनी के सुपरवाइजर अंकित का कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है।    इस पर पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर राजू मीणा को गिरफ्तार करते हुए अंकित कुमार मालवीय को मुक्त करवा लिया। पुलिस के मुताबिक रुपयों के लेनदेन को लेकर अंकित का अपहरण किया गया था। फिलहाल पुलिस मामले कीजांच में जुट गई है।  साभार-khaskhabar.com         

Read More

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र के सरवन गांव में मां के दाह संस्कार के लिए पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में भाई ने छोटे भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भाई और भतीजों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक असोहा थाना क्षेत्र में सरवन गांव निवासी हरिराम (32) की बीमार मां की मंगलवार को मौत हो गई। मां के दाह संस्कार की तैयारी में जुटे हरिराम ने लड़कियों का इंतजाम नहीं होने पर अपने बड़े सगे भाई श्यामसुंदर से उनके घर के बाग में लगे पड़े को काटने की बात रखी। लेकिन श्यामसुंदर नहीं माना और विरोध करने लगा।    इस मुद्दे पर बात बिगड़ती गई और दोनों भाइयों के बीच विवाद बढ़ गया। इस बीच वहां पहुंचे श्यामसुंदर का बेटा आशीष और छोटे भाई गंगाराम का बेटा अंशू ने श्यामसुंदर के साथ मिलकर हरिराम को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।    पति की पिटाई की खबर मिलने पर पहुंची हरिराम की पत्नी नन्ही देवी ने उसे किसी तरह आरोपियों से बचाया गया और इलाज के लिए असोहा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह हरिराम की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी भाई और भतीजों की तलाश में जुट गई है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर। शादी से लौट रही टेम्पो ट्रेक्स की मंगलवार रात ट्रक से भिड़ंत हो गई जिसमें 8 जनों की मौत हो गई थी। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। नरेना से शादी में लौट कर आ रहे थे। रात 9.15 बजे रेनवाल के पास ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि 6 जनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तेज धमाके की आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। रेनवाल पुलिस को सूचित किया। मरने वालों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और दो बच्चे हैं। परिवार चौमूं के निकट गोविन्दगढ़ के हस्तेड़ा के रहने वाले हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि पूरी गाड़ी खत्म हो गई। रेनवाल के सरकारी अस्पताल ले गए वहां से इलाज के दौरान दो बच्चों ने दम तोड़ दिया जबकि शेष 2 घायलों को गंभीर होने पर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

भरतपुर। कस्बा हलैना में शौचालय के टैंक निर्माण को लेकर एक सप्ताह से चल रहे विवाद में शनिवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक युवक घायल हो गया। घायल के परिजन पुलिस पर युवक की पिटाई का आरोप लगाकर घायल को थाने पर ले गए और वहां प्रदर्शन किया। उधर पुलिस ने इन आरोपों को गलत बताया है।   भुसावर वृत्त उपाधीक्षक वासुदेवसिंह ने बताया कि कस्बा हलैना निवासी नथौली कोली एवं शिवदयाल के बीच कई दिन से शौचालय के टैंक निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर दोनों पक्ष झगड़ पड़े। सूचना मिलने पर हलैना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। झगड़े में रामफल कोली पुत्र नथौली कोली के चोटें आ गईं। उसे ग्रामीणों की मदद से हलैना से सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां से उसे भरतपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद घायल के साथ उसके परिजन थाने पहुंचे और पुलिस पर युवक की पिटाई के आरोप लगाने लगे। वहां से पुलिस ने घायल युवक को एम्बूलेंस से भरतपुर पहुंचाया।    थाना प्रभारी बलवीरसिंह कस्वां ने बताया कि हलैना में शौचालय टैंक निर्माण के मामले में दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर विवाद शांत कराने के प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष झगड़े पर उतारू रहे। पुलिस दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहां घायल युवक के परिजनों ने पुलिस पर झूठे आरोप लगा कर उत्पात मचाया। घायल युवक एवं उसके परिजनों के आरोप गलत हैं। घायल युवक के परिजनों का कहना है कि दूसरे पक्ष के दबाव में आकर हलैना पुलिस ने रामफल कोली की पिटाई की और दूसरे पक्ष के एक तथा हमारे पक्ष से 6 लोगों को हिरासत में लिया।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

जोधपुर। रातानाडा थाना इलाके में शिकारगढ़ सैन्य क्षेत्र स्थित हमीद बाग आर्मी आवासीय क्वार्टर में आज जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस घटना में एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा इतना भींषण था कि पूरा क्वार्टर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर रातानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।    जानकारी के मुताबिक यह हादसा धर्मेंद्र कुमार के क्वार्टर में हुआ। यह हादसा उस वक्त हुआ जब टयूशन से लौटी बच्ची ने क्वार्टर का दरवाजा खोला। इस घटना में धर्मेंद्र कुमार की 8 साल की मासूम खुशी की मौत हो गई।    हादसे के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने जांच के नमूने लिए।    पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र कुमार सेना में पैरा रेजिमेंट में कार्यरत है। हालांकि विस्फोटक किस वजह से हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर। बच्चों की आपसी झगड़े के बाद राजधानी जयपुर में एक बार फिर एक ही समुदाय के दो परिवार आमने सामने हो गए। मामला मोतीडूंगरी थाना इलाके के भौमियाजी छतरी का है। यह मामला इतना गर्मा गया कि दोनों परिवारों में पहले तो जमकर मारपीट हुई और लात घूंसे चले। इसके बाद दोनों परिवारों ने छत के उपर चढकर एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इस पथराव में करीब आधा दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।    सूचना मिलने पर एडीसीपी समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। इस दौरान पुलिस ने दोनो परिवारों के साथ समझाइस का प्रयास किया। लेकिन दोनो परिवार नहीं मानें। बावजूद इसके दोनों परिवार पुलिस के सामने नही लड़ने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों परिवारों के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।    पुलिस के मुताबिक यह झगड़ा कल्लू खंा और मिराज पहलवान के परिवार के बीच हुआ था। विवाद बच्चों की किसी लडाई को लेकर हुआ।    घटना को देखते हुए एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से निपटा जा सके। फिलहाल पुलिस दोनों परिवारों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More