BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

प्रेमिका और उसके पति को गोली मार कर प्रेमी ने जहर खाया

प्रेमिका और उसके पति को गोली मार कर प्रेमी ने जहर खायाधौलपुर। एक प्रेमी ने घर पर खाना खा रही प्रेमिका और उसके पति को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी युवक जहरीला पदार्थ पी कर जान देने की कोशिश। युवती व युवक को कराया अस्पताल में भर्ती। धौलपुर जिले के नादनपुर थाना इलाके के नादनपुर गांव का है मामला।

 

धौलपुर जिले के नादनपुर थाना इलाके के नादनपुर गांव में अपने घर खाना खा रहे दंपति को एक युवक ने देशी तमंचे से मारने की नीयत से गोली मार दी। खुद ने भी जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण इकठा हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पकड़ कर पिटाई कर दी। घायलो को बाड़ी के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.जहां से आरोपी युवक को धौलपुर रैफर कर दिया हैं। वही घायल युवती का उपचार बाड़ी अस्पताल में चल रहा हैं। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी जोगेंद्र बताया गया है। वही मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

युवती के पति प्रवीण कुमार का कहना है कि आरोपी युवक उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है और वह गुजरात में काम करता है। वह अपनी पत्नी को गुजरात ले गया था ,तब आरोपी युवक भी पीछे ही गुजरात पहुँच गया था और वह कुछ दिन पूर्व ही अपनी पत्नी को गांव छोड़ कर गया था। वह गुजरात से गांव आया और आज वह और उसकी पत्नी घर पर खाना खा रहे थे उसी समय जागेन्द्र ने दोनों को गोली मार दी।

घायल सीमा ने बताया कि आरोपी जागेन्द्र ने मुझे पकड़ना चाहा तो मैं चिल्लाई,तो फिर आरोपी ने गोली मार दी। घायल सीमा ने बताया कि आरोपी जागेन्द्र मुझे दीदी कहता था। आरोपी ने मुझे जगनेर जबरदस्ती ले गया और मेरे साथ बुरा काम किया। सीमा ने बताया कि आरोपी गुजरात में काम करता है। वहां से आरोपी आया हैं। पुलिस ने बताया कि नादनपुर में एक व्यक्ति द्वारा एक महिला पर फायर किया हैं। उसने व्यक्ति ने सेल्फोस खा लिया हैं। मामले की जांच की जा रही हैं। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More