देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जोधपुर। रातानाडा थाना इलाके में शिकारगढ़ सैन्य क्षेत्र स्थित हमीद बाग आर्मी आवासीय क्वार्टर में आज जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस घटना में एक 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसा इतना भींषण था कि पूरा क्वार्टर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर रातानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा धर्मेंद्र कुमार के क्वार्टर में हुआ। यह हादसा उस वक्त हुआ जब टयूशन से लौटी बच्ची ने क्वार्टर का दरवाजा खोला। इस घटना में धर्मेंद्र कुमार की 8 साल की मासूम खुशी की मौत हो गई।
हादसे के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जहां टीम ने जांच के नमूने लिए।
पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र कुमार सेना में पैरा रेजिमेंट में कार्यरत है। हालांकि विस्फोटक किस वजह से हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
साभार-khaskhabar.com












