BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

EXCLUSIVE NEWS: देर रात बदमाशों और पुलिस में हुयी मुठभेड़, इंस्पेक्टर वृंदावन और इनामी बदमाश को गोली लगी, घायल

EXCLUSIVE NEWS: देर रात बदमाशों और पुलिस में हुयी मुठभेड़, इंस्पेक्टर वृंदावन और इनामी बदमाश को गोली लगी, घायल(मुकेश कुशवाह)

मथुरा। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत नगला रामताल के पास देर रात करीब एक बजे पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चली गोलियों से तडतडाहट से एक बारगी तो ग्रामीण भी खौफजदा हो गये | जब ग्रामीणों को पता चला कि पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो रही है तो उन्होंने राहत की सांस ली । मुठभेड़ में एक 20 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी है तो वहीं  वृंदावन कोतवाली वृंदावन प्रभारी भी गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों ने एक दिन पहले ही वृंदावन के एक आश्रम में हथियारों केे बल पर सन्तों से लूटपाट की थी। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से ही पुलिस लोकेशन ट्रेस करके बदमाशों के पीछे लगी थी।

 

मथुरा में देर रात मुठभेड़,  इंस्पेक्टर वृंदावन और इनामी बदमाश को गोली लगी, घायलजानकारी के अनुसार सोमवार देर रात करीब एक बजे वृंदावन पुलिस गश्त कर रही थी। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश नगला रामताल की ओर घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। सूचना मिलते ही रात को वृंदावन में ही मौजूद एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह को इसकी सूचना देकर इंस्पेक्टर वृंदावन सुबोध कुमार सिंह पुलिस फोर्स लेकर बदमाशों को पकड़ने के लिए रवाना हुए थे। जैसे ही पुलिस नगला रामताल के निकट ही जंगल में पहुंची थी कि तभी बदमाशों ने पुलिस को आता देखकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाल कर  बदमाशों की घेराबंदी करने के बाद जवाबी फायरिंग कर दी। दोनों ओर से काफी देर तक फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई तो वहीं वृंदावन इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के हाथ को चीरते हुए एक गोली लगी आरपार निकल गई | इसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने भी पुलिस मुठभेड़ की तस्दीक कर दी । बताया कि जिस बदमाश के गोली लगी है उसे 20 हजार का इनामी बदमाश बताया जा रहा है। घायल बदमाश का नाम  मनोज उर्फ अनिल निवासी जैंत थाना वृंदावन  है। घायल कोतवाली प्रभारी और बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं गोली लगने से घायल हुए बदमाश के भागे हुए साथियों को पकड़ने के भारी पुलिस फोर्स ने नगला रामताल के पास जंगल में मंगलवार तड़के तक तलाश की लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहे| मुठभेड़ की  सूचना मिलते ही एसएसपी स्वप्निल ममगाई भी रात्रि करीब 2 बजे मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली|

 

EXCLUSIVE NEWS: देर रात बदमाशों और पुलिस में हुयी मुठभेड़, इंस्पेक्टर वृंदावन और इनामी बदमाश को गोली लगी, घायलबदमाशों ने कल की थी लूटपाट

 

वृंदावन कोतवाली क्षेत्र स्थित गोपालगढ़ गांव में कल  करीब एक दर्जन बदमाश राज राजेश्वरी पीठ आश्रम में हथियारों के बल पर संत स्वामी चित्र पूर्णानंद सरस्वती से 30 हजार रुपये लूट ले गए थे। बताया जा रहा है कि संतों के साथ लूटपाट की घटना में पकड़ा गया इनामी बदमाश अपने गैंग को लेकर पहुंचा था | बताया यह भी जा रहा है कि इसी घटना के बाद से पुलिस इन बदमाशों के  पीछे लगी थी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More