BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर। एसीबी ने राजस्थान के धौलपुर जिले में आज कार्रवाई करते हुए एक ग्राम सचिव को 12 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सचिव बच्चूसिंह है।   एसीबी के मुताबिक करीमपुर गांव के सरपंच अमीन खां ने एसीबी में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सचिव बच्चू सिंह उसके कार्यवाहक सरपंच रहते समय कैशबुक को सही लिखने और रिकवरी नहीं निकालने की एवजं में 12 हजार रुपए मांग रहा है।    एसीबी ने मामले की जांच कराई तो वह सही पाया गया। इस पर एसीबी ने आज कार्रवाई करते हुए सचिव बच्चू सिंह को 12 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  साभार-khaskhabar.com   

Read More

बूंदी। शहर के नैनवा रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम को देर रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। एटीएम में घुसे आधा दर्जन लोग एटीएम मशीन को उखाड़ कर ले गए, सुबह 5:00 बजे चौकीदार के आने पर घटना का पता लगा। एटीएम में फिलहाल राशि का अनुमान नहीं लग पाया है।    सूचना पर पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ,पुलिस उपाधीक्षक समन्दर सिंह ,कोतवाली व सदर थानाधिकारी मोके पर पहुंचे, पुलिस ने बैंक के CCTV फुटेज खंगाले। cctv फुटेज के अनुसार पुलिस ने चोरो की तलाश शुरू कर दी है।   एटीएम शहर के व्यस्ततम इलाके में स्थित है, जहाँ रातभर लोगों की आवाजाही रहती है। एटीएम उखाड़ कर ले जाने की ये शहर में पहली घटना है, जो पुलिस की गश्त प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है। शहर में कही बैंकों के एटीएम है, जहाँ चौकीदार नहीं होते। इस घटना ने अन्य एटीएम की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर । राजधानी जयपुर में बजाज नगर थाना इलाके में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर कार्रवाई की। पुलिस ने जब कार्रवाई की तो यहाँ पर रईस परिवारों की बिगड़ी औलादें हुक्का के कश मारते हुए नज़र आए। पुलिस को देखकर यहाँ मौजूद लड़के लड़कियाँ तो भाग छूटे, लेकिन पुलिस ने मैनेजर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हुक्का बार से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और हुक्के जब्त किए है। अब पुलिस रेस्टोरेंट मालिक की तलाश करने में जुटी है।मुखबिर से सूचना मिली थी, कि आदिनाथ नगर स्थित ट्रायो रेस्टोरेंट में नाबालिग बच्चों को हुक्का पिलाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां के दो कमरे में आधा दर्जन से अधिक नाबालिग हुक्का पीते मिले। लेकिन पुलिस को देखते ही वह वहां से फरार हो गए।लेकिन पुलिस रेस्टोरेंट के मैनेजर नितिन चौहान और विशाल को गिरफ्तार कर लिया तथा वहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ और हुक्के बरामद किए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेस्टोरेंट का मालिक सौरभ शर्मा है, जो मॉडल टाउन मालवीय नगर में रहता है। पुलिस ने उसके घर भी दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर । सावधान हो जाइए, आप फ़र्ज़ी ईमेल के ज़रिए साइबर ठगों का शिकार हो सकते हैं। साइबर ठग राजधानी जयपुर में साइबर ठगों ने टीडीएस रिफंड करने के बहाने एक फर्जी ईमेल के जरिए एक युवक को 17 लाख रुपए का आॅनलाइन चूना लगा दिया ।   ख़ास बात ये है की ठगों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले पीड़ित के बैंक अकाउंट जानकारी ली और बाद में मोबाइल हैक कर ऑनलाइन लाखों की ठगी कर ली। मामले का पता लगते ही पीड़ित साइबर थाना पहुँचा और मामला दर्ज कराया। ठगी का शिकार होने वाला ये युवक गौरव शर्मा है। पीड़ित जयपुर के कृष्णा नगर लाल कोठी का रहने वाला है।    पुलिस के मुताबिक़ गौरव शर्मा की ईमेल आईडी पर इनकम टैक्स टीडीएस रिफंड के लिए एक ईमेल आया। मेल में ठगों ने बैंक डिटेल माँगी । पीड़ित ने अपने निजी बैंक की डिटेल डाल दी । इसके ज़रिए ठगों ने गौरव का मोबाइल नम्बर भी हैक कर लिया।   मोबाइल हैक कर ठगों ने गौरव के फ़ोन पर आए ओटीपी से ऑनलाइन 17 लाख रुपए के ट्राजेक्शन कर लिए । पीड़ित को मामले का पता मेसेज आने पर चला । बाद में ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया । अब पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।  साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर। क्राइम ब्रांच व करणी विहार पुलिस की कार्रवाई में पकड़ी गई पांच किलो चरस व 47 किलो गांजा शहर के कई हॉस्टलों व हुक्का बार में सप्लाई होने थे। पुलिस पूछताछ में चारों लोगो ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस द्वारा उनके बरामद फोन में जयपुर के स्थानीय नेटवर्क की तलाश की तो पता चला कि सी-स्कीम, राजापार्क, वैशाली नगर व मालवीय नगर क्षेत्र में संचालित हॉस्टल व हुक्का बार में यह माल टुकड़ो में सप्लाई होने वाला था।  गांजा का डीलर डीसीएम के पास डिलीवरी लेकर वैशाली नगर से अलग-अलग जगह इस मादक पदार्थ बेचने वाला था। तो चरस के साथ पकड़े गए हिमाचल निवासी मोहर सिंह व विद्याधर नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वे अक्सर हिमाचल से चरस मंगवाते है। हमेशा की तरह इस बार भी चरस दवाई के पार्सल में आई थी पर उनके ही नेटवर्क में शामिल किसी खबरी की सूचना पर पुलिस ने डीलीवरी स्थान तक पहुंचने से पहले ही पकड़ ली। पुलिस ने बताया कि मोहर सिंह हिमाचल से ही माल भेजने का काम करता था मगर इस बार ओमप्रकाश उसे जयपुर में किसी बडी पार्टी से मिलवा कर मोटा केश दिलवाना चाहता था। इस लिए उसने पार्सल लगाने के साथ ही खुद भी गरीब रथ ट्रेन से जयपुर आ गया। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई चरस की बाजाज कीमत करीब दस लाख रुपए है। यह चरस जयपुर में आयोजित पार्टियो में भी काम आती है। गौरतलब है कि सोमवार तड़के करणी विहार पुलिस ने दो सौ फीट बाइपास पर कार सवार नौशाद व जीवाराम को पकड़ कर 47 किलो गांजा पकड़ा था। उसके बाद क्राइम ब्रांच व झोटवाड़ा पुलिस ने लक्ष्मीनगर से स्कूटी सवार ओमप्रकाश व मोहर सिंह को पांच किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर । राजधानी जयपुर में एक शातिर बदमाश ने एक विधवा महिला को अपना शिकार बनाते हुए बेटे की सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया। आरोपी ने पीड़ित महिला इस एवज़ में दस हजार रुपए और दो ब्लैंक चैक ले लिए । रुपए लेने के बाद ठगों ने महिला के बेटे की नौकरी नहीं लगवायी। मामला मालवीय नगर थाना इलाके का है।   पुलिस के मुताबिक़ पीड़िता आशा देवी जीएसआई कॉलोनी मालवीय नगर कि रहने वाली है। पीड़िता के पति की 15 सितंबर 2016 को मौत हो गई थी। 27 सितंबर को पड़ोस में रहने वाले आरोपी अमन यादव ने सुमित जैन नाम के युवक से सम्पर्क कराते हुए उसके बेटे की अनुकंपा नौकरी लगाने का झाँसा दिया । आरोपी ने बदले में 10हज़ार रुपए कमीशन और ब्लैंक चेक माँगे। पीड़िता ने अमन यादव को माँगी गई रक़म दे दी।   एक साल बीत जाने के बाद भी उसके बेटे की नौकरी नहीं लगाई तो उसने आरोपित से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने नौकरी लगाने और रुपए लौटाने की बात से साफ मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर । मुहाना थाना इलाके में स्थित मुहाना मण्डी में काम करने वाला एक शख्स की गुरूवार तड़के मुहानामण्डी गेट नंबर दो के सामने मृत मिला है। उसकी लाश के बगल में ही उसकी कार खड़ी मिली है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का माना ।   पुलिस ने बताया कि मुहानमण्डी गेट नंबर दो के सामने राजीव गांधी आवासीय योजना के बगल में गुरूवार सुबह सड़क किनारे एक जने का शव मिला था। पड़ताल में सामने आया कि मृतक लक्ष्मण सिंह अनिता कॉलोनी सांगानेर का रहने वाला था, वह मुहाना मण्डी में ही मुनीम का काम करता था। पहचान के बाद उसके परिजनों को बुलवा कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।   पुलिस का कहना है कि संभवत लक्षमण सिंह ने जहरीली वस्तु खाई है जिस कारण से उसकी मौत हुई है उसका शव कार से बाहर पड़ा था व शरीर नीला पड़ा था। बताया जा रहा है कि आर्थिक मंदी के कारण लक्षमण सिंह पर कर्ज हो गया था जिस कारण से वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। सुबह चार बजे रोज की तरह वह अपनी कार से मण्डी के लिए निकला था।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर । शहर के आमेर थाना इलाके में शादी समारोह के दौरान एक शातिर बाल अपचारी ने सोने के जेवरात से भरा बैग चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि मैरिज गार्डन में लगे सीसी टीवी कैमरों में एक बाल अपचारी वारदात करता हुआ कैद हो हुआ है । पुलिस हुलिए के आधार पर उसकी इलाके में तलाश करने में जुट गई।   पुलिस के अनुसार वारदात आरके चौधरी निर्माण नगर वैशाली के साथ हुई है। आमेर थानाप्रभारी नरेन्द्र कुमार ने बताया कि कूकस स्थित राजस्थली गार्डन में उनकी बेटी की शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था।   इस दौरान चौधरी की पत्नी के हाथ में लाल रंग का सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग था। जिसे उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पास की कुर्सी पर रखा था, जिसे मौका मिलते 8-10 साल के एक बालअपचारी ने पार कर लिया। उसकी यह वादात गार्डन में लगे सीसी टीवी में कैद हुई। जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले एक कैप्टन को गिरफ्तार किया है।  पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आर्मी का रिटायर्ड कैप्टन धर्मपाल सिंह उर्फ डीपी सिंह हैं। आरोपी दयालबाग आगरा का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सेना में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देता है।    आरोपी एक जने से दो से तीन लाख रुपए लेता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो डायरियां भी बरामद की है। पुलिस को डायरियों में भरतपुर में चल रही सेना की भर्ती में भाग लेने वाले युवकों के नाम भी पाए गए हैं।   पुलिस को सेना में भर्ती के नाम पर युवकों को गुमराह कर ठगी करने की सूचनाएं मिल रही थी। इस पर पुलिस ने आरोपी को डीग के जल महल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।      साभार-khaskhabar.com   

Read More

अजमेर। जिला पुलिस में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए क्लॉक टावर थाने में कल हुई एक बुजुर्ग दंपति से लूट की वारदात का महत्व 24 घंटे में खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।पुलिस ने पकड़े गए इस डकैत गिरोह के पास अलग अलग तरह लूट की वारदात में काम में लिए जाने वाले हथियारों सहित दो देसी कट्टे को भी बरामद किया है ।   अजमेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को केसरगंज के बाबू मोहल्ले में गोयल बुजुर्ग दंपति के साथ हुई लूट की वारदात में पर्दाफाश करते हुए मामले में घटना को अंजाम देने वाले 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है ।क्लॉक टॉवर थानाधिकारी रामअवतार ने बताया कि रविवार को सुबह बाबू मोहल्ला निवासी कृष्ण नारायण के घर में अज्ञात बदमाशों ने डकैती की योजना बनाते हुए चाकू और बंदूक की नोक पर बुजुर्ग महिला के साथ सोने के जेवरों की डकैती को अंजाम दिया था । पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए स्पेशल टीम की सहायता से चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।   क्लॉक टॉवर थानाधिकारी रामअवतार ने बताया कि कल जैसे ही केसर गंज इलाके में बदमाशों द्वारा डकैती की वारदात को अंजाम दे दिए जाने की घटना पुलिस के सामने आई थी । उसी के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। जैसे ही मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली उसके बाद पुलिस ने दबिश देकर संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पंडित विनोद नाम के युवक को गिरफ्तार किया । जब पुलिस ने उससे पूछता की तब आरोपी ने पुलिस को संतोषप्रद जवाब नहीं दिया । वही जब पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर गहनता से पूछताछ की तब उसने अजमेर शहर में विभिन्न इलाकों में कई जगह चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूला । पुलिस ने बयानों के आधार पर तीन अन्य बदमाशों राहुल, अभिषेक और गौतम को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की । जब पुलिस ने चारों से पूछताछ की तब उन्होंने केसरगंज में बुजुर्ग दंपत्ति के घर पर लूट की वारदात को करना कबूल किया है साथ ही पुलिस को इस बात का भी पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कुछ समय पहले ही उत्तर प्रदेश से अजमेर में आए थे और अजमेर में आकर बाबू मोहल्ला केसरगंज में 6 जगह डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले थे । पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टे एक लोहे का कटर भारी मात्रा में रस्सी दस्ताने मुंह पर बांधने वाली टेप लोहे का संबल कैंची शहीद पीड़ित महिला की सोने की चेन को भी बरामद करने में कामयाबी हासिल की है ।   फिलहाल पुलिस पकड़े गए इन चारों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है कि अब तक उन्होंने कितनी वारदातें कहां-कहां पर अजमेर में की है इसके अलावा इन के ऊपर और कितने मुकदमे दर्ज हैं । इसके अलावा पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने इस बात का भी खुलासा किया है कि इनके साथ अरुण, पंकज और विशाल भी गैंग में शामिल है जो कि अभी तक फरार चल रहे हैं । पुलिस इन तीनों की तलाश में भी गंभीरता से जुड़ चुकी है उसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। शहर के सोड़ाला थाना इलाके में विदेशी करेंसी देने के नाम पर दुकानदार से सवा दो लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार राणीसती नगर श्यामनगर निवासी तुलसीदास ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी अजमेर रोड पर नितिन शूज सेंटर नाम से एक दुकान है। उसकी दुकान पर जुनैद, मरतुज, मंजर व दो अन्य लोग पहुंचे और उसे बातों में फंसा कर दुबई की करेंसी देने के नाम पर उससे सवा दो लाख रुपए ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे विदेशी करेंसी नहीं दी। कुछ समय तक आरोपी बहाना बनाते रहे और फिर अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

धौलपुर। जिले की बाड़ी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। जांच अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि 3 नवम्बर 2016 को बाड़ी पुलिस थाने पर बाड़ी कस्बा निवासी रामवरन ने अपहरण का मामला कराया था कि मेरा पुत्र ललित कुमार बाजार सामान लेने गया था,.तभी घंटाघर रोड के पास बाइक सवार विशम्भर,नारायण सिंह,भूरा और आकाश यादव मेरे पुत्र ललित को बाइक पर बिठाकर ले गए। उसे बंधक बना कर आरोपियों ने पांच सौ पांच सौ रूपये के कोरे स्टाम्पों पर हस्ताक्षर कर मारपीट कर छोड़ गए। पुलिस ने आरोपी गण विशम्भर,नारायण और भूरा को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही जेल में अन्य मामले बंद आरोपी आकाश यादव को आज जेल से गिरफ्तार किया हैं.   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More