BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर। हरमाडा थाना क्षेत्र स्थित टायर गोदाम से चोर लाखों रुपए का माल चुरा ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बड पीपली सीकर रोड निवासी सोनू शर्मा ने मामला दर्ज कराया है। वह मंगलम बिहार बड़ पीपली स्थित सिलाइट टायर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम में कर्मचारी है। देर रात चोर गोदाम का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लाखों रुपए की कीमत के टॉयर, टयूब व लेप चोरी कर ले गए। पीड़ित को सुबह गोदाम पहुंचने पर चोरी की वारदात का पता चला। इस पर पीड़ित ने हरमाड़ा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि गोदाम में चोरी करने वाले बदमाशों की संख्या दो से अधिक है। जो किसी लोडिंग वाहन में चोरी का माल भरकर ले गए। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाल और मामले की जांच में जुट गई है।साभार-khaskhabar.com     

Read More

बून्दी । विशिष्ठ न्यायाधीश अनुसुचित जाति-जनजाति निरोधक अधिनियम न्यायालय ने आज पत्नी के हत्यारे पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और पच्चीस हजार रूपये के अर्थ दण्ड देने के आदेश दिये है अपर लोक अभियोजक महेन्द्र शर्मा ने बताया कि 10 फरवरी वर्ष 2015 में गरनारा निवासी सुरेन्द्र सिंह ने अपनी पत्नी परमजीत की पीट- पीटकर हत्या कर दी थी उसके बाद मृतका के परिजनो ने नमाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया और आज न्यायालय ने गरनारा निवासी सुरेन्द्र सिंह आजीवन कारावास की सजा सुनाकर दण्डित किया।साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने पारदी गैंग के चोरी-नकबजनी के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अन्य कई वारदातें खुलने की आंशका हैं। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पन्ना लाल पारदी, किमती लाल, ओम प्रकाश उर्फ दकडी, मानव इन्दल, चन्दन उर्फ वाला, शेषना उर्फ शेष, नासीर और संजय गौर है। सभी पारदी गैंग के सदस्य हैं और एमपी के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बजाज नगर, सांगानेर सहित अन्य कई थाने में चोरी-नकबजनी की वारदातें कबूली है। आरोपियों को पुलिस कुरुक्षेत्र हरियाणा के सेन्ट्रल जेल (अम्बाला)से प्रोडक्शन वांरट पर लेकर आई है। कुछ समय पहले जयपुर में दो मकानों की खिड़की की लोहे की गिरील तोड़ कर सोने-चांदी के जेवरात सहित हजारों रुपए की नकदी चोरी हुई। इस पर पुलिस ने टीम गठन कर इन लोगों के बारे में जानकारी जुटा कर सरगर्मी से इनकी तलाश कर गिरफ्तारी की। साभार-khaskhabar.com     

Read More

सीकर। सदर इलाके के भैंरुपुरा गांव में मंगलवार सुबह घर में रखी अवैध पिस्टल से महिला को गोली लग गई। उसका पति ही उसे अस्पताल लेकर आया था। पति ने पुलिस को बताया कि पिस्टल की सफाई करते वक्तअचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। महिला को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है। उधर पुलिस इस पुरे मामले को संदिग्ध मान रही है कि आखिर गोली किन परिस्थितियों में चली है। थाने की एक टीम जयपुर में महिला के बयान लेने गई है। इसके बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।   पुलिस के मुताबिक गुढ़ागौडज़ी इलाके की खेदड़ों की ढाणी का रहने वाला दिलीप खेदड़ व उसकी पत्नी सुनिता यहां भैंरुपुरा में करीब दो साल से किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार सुबह दिलीप अपनी खुद की गाड़ी से सुनिता को लहुलुहान हालत में एसके अस्पताल लेकर आया। सुनिता के कंधे के ठीक पास में गोली लगी थी। डॉक्टरों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी।   मौके पर पहुंची पुलिस को दिलीप व अन्य लोगों ने बताया कि घर में रखी पिस्टल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उसके कंधे के पास लग गई। एसके अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज के बाद तुरंत ही सुनिता को जयपुर रैफर कर दिया। इस वजह से पुलिस उसके बयान भी नहीं ले पाई। शाम को पुलिस ने उसके बयान लेने के लिए जयपुर टीम भेजी है। उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।   निजी स्कूल में पढ़ाती है सुनिता   सुनिता सबलपुरा के एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। उसका पति भी यहां जमीनों के कारोबार के साथ प्रतियोगी परीक्षा की भी तैयारी कर रहा था। इनका एक बेटा यहां एक निजी क्रिकेट एकेडमी में है। उसी को पढ़ाने के लिए यह सीकर रह रहे थे।   बयानों के बाद पता लगेगी असलियत   महिला को गोली लगी है। प्रारंभिक तौर पर पिस्टल साफ करते वक्त अचानक गोली चलाना बताया है लेकिन पूरी हकीकत उसके बयानो के बाद ही साफ हो पाएगी। मौके से अवैध पिस्टल मिल है जिसको जब्त कर लिया है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मुश्ताक खां, थानाधिकारी सदर थाना सीकर साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर देहात की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी ने जयपुर ग्रामीण के गोविंदगढ़ सर्किल में कार्यरत आर.पी.एस. प्रोबेशनर महावीर प्रसाद चोटिया को 1लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में यह शिकायत दी कि उसके खिलाफ सामोद थाने में दहेज के मुकदमे में धारा 164 के बयानों में से नाम निकालने एवं लड़की द्वारा छेड़छाड़ का मुकदमें नहीं करने की एवज में गोविंदगढ़ सर्किल के प्रोबेशनर आर.पी.एस. महावारी प्रसाद चोटिया 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।    इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में मामले का सत्यापन कराया गया तो जो कि सही पाया गया। ऐसे में योजना के तहत एसीबी ने प्रोबेशनर आर.पी.एस. महावीर प्रसाद चोटिया को 1 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।   जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर देहात की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी ने जयपुर ग्रामीण के गोविंदगढ़ सर्किल में कार्यरत आर.पी.एस. प्रोबेशनर महावीर प्रसाद चोटिया को 1लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में यह शिकायत दी कि उसके खिलाफ सामोद थाने में दहेज के मुकदमे में धारा 164 के बयानों में से नाम निकालने एवं लड़की द्वारा छेड़छाड़ का मुकदमें नहीं करने की एवज में गोविंदगढ़ सर्किल के प्रोबेशनर आर.पी.एस. महावारी प्रसाद चोटिया 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।    इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में मामले का सत्यापन कराया गया तो जो कि सही पाया गया। ऐसे में योजना के तहत एसीबी ने प्रोबेशनर आर.पी.एस. महावीर प्रसाद चोटिया को 1 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर देहात की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी ने जयपुर ग्रामीण के गोविंदगढ़ सर्किल में कार्यरत आर.पी.एस. प्रोबेशनर महावीर प्रसाद चोटिया को 1लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में यह शिकायत दी कि उसके खिलाफ सामोद थाने में दहेज के मुकदमे में धारा 164 के बयानों में से नाम निकालने एवं लड़की द्वारा छेड़छाड़ का मुकदमें नहीं करने की एवज में गोविंदगढ़ सर्किल के प्रोबेशनर आर.पी.एस. महावारी प्रसाद चोटिया 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।    इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में मामले का सत्यापन कराया गया तो जो कि सही पाया गया। ऐसे में योजना के तहत एसीबी ने प्रोबेशनर आर.पी.एस. महावीर प्रसाद चोटिया को 1 लाख 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। राजधानी में बढ़ती चोरी, नकबजनी की वारदातों को लेकर जयपुर ईस्ट पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने जयपुर में सक्रिय पारदी गिरोह का पर्दाफाश कर 3 नकबजनों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इस गिरोह ने जयपुर समेत कई शहरों मेें चोरी, नकबजनी और जेबकटी की दर्जनों वारदातें करना कबूल किया है।    डीसीपी ईस्ट कुंवर राष्ट्रदीप सिंह के मुताबिक रात्रि गश्त के दौरान खोह नागोरियान और ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस को टनल के पास तीन संदिग्ध युवक नजर आए। पुलिस टीम को देखकर तीनों युवक भागने लगे। लेकिन पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया और उनसे कड़ी पूछताछ की। लेकिन पूछताछ के बाद जो खुलासा हुआ वह बेहद चौकाने वाला था।    पुलिस के मुताबिक तीनो बदमाश कोई और नही बल्कि पारदी गिरोह से जुड़े हुए तीन नकबजन अम्बर, बब्बर सिंह उर्फ कालू, और पुरषोत्तम हैं। तीनों बदमाश मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, जो कि जयपुर समेत कई शहरों में दर्जनों चोरी, नकबजनी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।    पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पारदी गिरोह ने खोह नागोरियान और सीकर मेें करीब आधा दर्जन वारदातों को अंजाम दिया है। खास बात ये भी कि पारदी गिरोह के सदस्य वारदात करने के दौरान अपनी प्रथा के अनुसार घर में घुसकर खाना खाते हैं या फिर शौच करते हैं। अब तक ये गिरोह जयपुर, सीकर, दिल्ली समेत अन्य शहरों में दर्जनों वारदातों को अंजाम दे चुका है। वारदात के दौरान ये गिरोह वहां मौजूद लोगों से मारपीट तक कर डालते हैं।    पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि ये गिरोह मध्यप्रदेश से अपने-अपने घरों से रेल या बस के जरिए किसी भी बडे शहर में आते हैं और फिर रेलवे स्टेशन पर आॅटो द्वारा शहर के बाहरी ईलाकों में सूने घरों की रैकी करते हैं और फिर उन्हें निशाना बनाते हैं। खास बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद यह गिरोह रेल या बस वापिस अपने घर चले जाते हैं।    कुल मिलाकर कहा जाए तो एक बार फिर डीसीपी ईस्ट पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश कर एक बखूबी काम को अंजाम दिया है जो कि काबिलेतारीफ है। बहरहाल, इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद जयपुर ईस्ट पुलिस और भी वारदातों के खुलासा होने की उम्मीद है।  साभार-khaskhabar.com       

Read More

भरतपुर। शनिवार को सेवर थाना क्षेत्र में नगला तेरईयां के समीप खेतों में एक किशोर का शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के शव का जिला आरबीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा।  मिली जानकारी के अनुसार सेवर थाना क्षेत्र के गाव मालीपुरा निवासी किरोडी लाल का पुत्र तुलसी शुक्रवार शाम से घर से बाहर गया फिर घर वापस नहीं आया। देर रात्रि घर वापस ना आने पर उसके परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। जिस पर उसके परिजनों ने सेवर थाना क्षेत्र में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी।  अभी तुलसी के परिजन उसको ढूंढने के लिए शहर में निकले ही थे कि उन्है पुलिस से सूचना मिली की नगला तेरईया के पीछे खेतों में एक शव मिला है जिस पर उन्होंने पुलिस के साथ मौके पर जाकर शव को देखा तो पाया कि वह तुलसी दास का ही शव था। जिस पर पुलिस ने मृतक के शव का जिला आरबीएम अस्पताल मोर्चरी में पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौपा। पुलिस घटना के अनुसंद्यान में जुटी हुई है।साभार-khaskhabar.com   

Read More

मेरठ। दुकान खाली करने के विवाद में शुक्रवार को दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। लाठी-डंडे चल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के सरधना कस्बे में एक मालिक ने दुकाने किराये पर दी हुई थी, लेकिन मालिक के कहने के बाद भी दुकानदार दुकान खाली नहीं कर रहा था। इससे गुस्साए मालिक और उसके परिवार वालों ने दुकानदार पर हमला बोल दिया और मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। साभार-khaskhabar.com   

Read More

भीलवाड़ा। सदर थाना पुलिस ने कोटा मार्ग स्थित कोटडी चौराहे पर पिकअप में तस्‍करी कर ले जाया जा रहा 168 किलो डोडा चूरा जप्‍त किया। तस्‍करी के आरोप में पुलिस ने पिकअप को जप्‍त करके चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सदर थाना प्रभारी यशदीप भल्ला ने कहा कि पुलिस अधीक्षक पर वाहनों की चैकिंग के लिए गुरूवार शाम को कोटा रोड स्थित कोटडी चौराहे पर नाकाबन्‍दी की गयी। इस दौरान बेगूं की ओर से आ रही है एक पिकअप को रोका और उससे पुछताछ की तो चालक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर पिकअप के पीछे तलाशी ली गयी तो उसमें तीन प्‍लास्टिक के बोरों में करीब 168 किलो डोडा चूरा भरा हुआ मिला। इस पर पिकअप चालक कोटडी थाना क्षैत्र के किशनगढ ग्राम निवासी मोहन बैरवा को गिरफ्तार कर लिया।भल्‍ला ने यह भी कहा कि यह डौडा-चूरा बेगूं से बिजयनगर ले जाया जा रहा था। कार्यवाही क्षैत्र मंगरोप थाने में होने के कारण इसकी अग्रिम जांच मंगरोप थाना प्रभारी मुलचन्‍द को सौंप दी गयी है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में दो अज्ञात लोगों ने नाबालिग लडक़ी का अपहरण कर चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। निश्चिंदा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मंगलवार शाम हुगली जिले के बाली के पास दो अज्ञात लोगों ने टैक्सी के अंदर एक 15 वर्षीय लडक़ी को खींच लिया और कथित तौर पर कार के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया।’’   अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपियों ने अपहरण करने के चार घंटे के बाद लडक़ी को लगभग 11 बजे रात राजमार्ग पर फेंक दिया।’’ पुलिस के अनुसार, पीडि़ता किसी तरह घर पहुंची, लेकिन घटना की वजह से बीमार हो गई।आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 376 (दुष्कर्म) और 366ए के तहत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हम दोनों आरोपियों की तालाश कर रहे हैं।’’   साभार-khaskhabar.com 

Read More

जयपुर। तांत्रिक के बहकावे में आकर एक युवक ने पहले तो लाखों रूपए बर्बाद कर दिए, जब रूपए नही बचे और कुछ नही सुझा तो सैक्स रैकेट का धंधा संचालित करने लग गया। जी हां यह मामला सामने आया है राजधानी जयपुर में, जहां सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मामले में 4 काॅल गर्ल और 6 ग्राहक समेत 10 आरोपियोें को गिरफ्तार किया है।    पुलिस के मुताबिक मुखबीर के जरिए सूचना मिली थी कि अजमेर रोड़ पर स्थित मजदूर नगर के पास पलक गेस्ट हाउस में सैक्स रैकेट का धंधा संचालित हो रहा है। इस पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजते हुए मामले का सत्यापन कराया तो वह सही पाया गया। इस पर सदर थाना पुलिस ने योजना बनाते हुए तुंरत यहां दबिश दी।    जैसे ही पुलिस ने यहां पर दबिश तो होटल में अनैतिक कार्य हो रहा था। होटल में युवक-युवतियां आपत्ति जनक अवस्था में पाए गए। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल में 4 काॅल गर्ल और 6 ग्राहक समेत 10 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। घटना के दौरान होटल संचालक महेंद्र कुमार तिवारी मौके से फरार हो गया। पकड़ी गई सभी काॅल गर्ल मुंबई, दिल्ली और वेस्ट बंगाल की है। गिरफ्तार आरोपी लीलाधर शर्मा, मंगलमाली, नेमसिंह, गढसीराम, जीवराज और राजेश कुमार रैगर, बांरा, उदयपुरवाटी, उतरांचल के रहने वाले है।    पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि फरार होटल संचालक महेद्र कुमार तिवारी दलाल राजेश कुमार रैगर के मार्फत, दिल्ली, मुंबई और पश्चिम बंगाल से सभी काॅलगर्ल को 50 से 1 लाख रूपये बीच की रकम तय कर जयपुर लेकर आता है। यहां पर सभी काॅलगर्ल को महीने और छह महीने के लिए अपने होटल में रखता था। महेंद्र इसके लिए दलाल राजेश रैगर को 40 से 50 प्रतिशत तक कमीशन देता था।    पुलिस की पूछताछ में सामनेे आया है कि फरार महेंद्र अपने होटल में काफी लंबे समय से यह सैक्स रैकेट चल रहा था। साथ ही पुलिस की पूछताछ में ये यह भी सामने आया है कि सिरसी रोड़ जयपुर में रहने वाला राजेश रैगर पहले इस धंधे मेें लिप्त नही था। लेकिन बड़ा आदमी बनने के लिए एक तांत्रिक के बहकावे में आकर उसने अपने रूपये बर्बाद कर दिए। जब आरोपी राजेश का कुछ नही सुझा तो काॅल गर्ल के जरिए सैक्स रैकेट में शामिल हो गया।    फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

भरतपुर। शहर में बड़े स्तर पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने अन्य प्रान्तों से बुलाई गई तीन युवतियों सहित पलवल निवासी एक युवक के साथ गेस्ट हाउस मैनेजर को गिरफ्तार किया है। भरतपुर पुलिस को सूचना मिली कि हीरादास बस स्टैंड पर शिव गेस्ट हाउस में बड़े स्तर पर सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इस पर थाना अटलबन्द पुलिस ने एक बोगस ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस में भेजा और सौदा पक्का होने पर इशारा मिलते ही पुलिस ने गेस्ट हाउस पर रेड डाल दी। वहां संदिग्ध हालत में तीन युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें गेस्ट हाउस का मैनेजर भी शामिल है। गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड पड़ते ही बस स्टैंड के आसपास मौजूद अन्य गेस्ट हाउसों में हड़कंप मच गया और गेस्ट हाउस संचालक ताला लगाकर फरार होते दिखे। पकड़ी गई युवतियां गाजियाबाद, नई दिल्ली, अलीगढ़ आदि जगहों से बुलवाई गई थीं। इनके कब्जे से पुलिस ने कुछ मोबाइल और नकदी बरामद की है।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More