BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर। राजधानी के महेश नगर थाना इलाके में युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।   पुलिस के अनुसार श्रीरामपुरा काॅलोनी की रहने वाले 25 वर्षीय एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पड़ोस में रहने वाले किरायेदार के यहां पर कृष्ण शुक्ला नाम का युवक आता जाता था। कुछ समय पहले पीड़िता की उससे जान-पहचान हो गई। इस पर दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बाद में आरोपी ने उसे बातों में फंसाया और करतारपुरा इलाके में स्थित एक कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।   पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उससे शादी करने का झांसा दिया। इस बीच आरोपी शादी करने की आड़ में 6 साल तक उसका देहशोषण करता रहा। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने मना दिया।    इसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी कृष्ण शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने एटीएम हैंग कर रुपए निकालने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 22 अगस्त को रामपुरा निवासी पीडित छीतरमल ने मामला दर्ज कराया था कि उसने सीतापुरा रीको में काम पर जाते समय 12 मील टोक रोड स्थित एटीएम से पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड मशीन में डाला। पासवर्ड डालकर पैसे निकालने लगा तो मशीन चलने की आवाज तो आई लेकिन पैसे नहीं निकले। इस दौरान वहां एक लड़का मौजूद था। पैसे नहीं निकलने पर जब पीड़ित थोडी देर में एटीएम से बाहर आया तो उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। इस पर पीड़ित वापस एटीएम पर गया तो एक लड़का पैसे गिन रहा था। उसे देखकर आरोपी भागने लगा। बाद में पीड़ित के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हरियाणा निवासी जयपाल को गिरफ्तार कर लिया।    साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अमर सिंह, नदीम खान और विक्र्रम जौहरी बाजार में किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देसी कटटा और जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी टोड़ाभीम करौली और दो आरोपी जयपुर के रहने वाले है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल मंे जुट गई है।  साभार-khaskhabar.com   

Read More

शेरगढ़। रंजिश में पति को गोली मारने आये हमलावरों के सामने पत्नी आ गयी उसने पति को तो बचा लिया लेकिन खुद बुरी तरह जख्मी हो गयी। गंभीर अवस्था में उसे पहले मथुरा के जिला अस्पताल और बाद में नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुरानी रंजिश को लेकर मथुरा के कस्बा शेरगढ़ मे सोमवार दिनदहाड़े एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार थाना शेरगढ़ के गांव अगरयाला में रहने वाले अजीत की दूसरे पक्ष से दुश्मनी चल रही है। सोमवार अजीत अपने बच्चों को दवा दिलाकर जैसे ही घर लौटा तभी तमंचा लहराते दो हमलावरों ने उस पर गोली चलाना चाहा, वह तो बच निकला लेकिन उसकी पत्नी 35 वर्षीय मधु सामने आ गयी जिससे गोली उसे लग गयी। पुलिस मामला पुरानी रंजिश का बता रही है। बताते है कि घटना उस समय हुई जब महिला घर पर थी। इस सम्बन्ध में महिला की ओर से राकेश पुत्र देवीसिंह व लोकेश पुत्र दिगम्बर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। इलाका पुलिस अपराधियों को पकड़ने और जांच मे जुट गयी है।

Read More

जयपुर। नाहरगढ़ थाना इलाके में शादी का झांसा देकर महिला से ज्यादती करने का मामला सामने आया है। थानाप्रभारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि 30 वर्षीय पीड़िता मूलत अलवर हाल थाना इलाके की रहने वाली है। उसका पति दस महीनों से उससे अलग आगरा रोड पर रहता है तथा उसके तीन बच्चे भी उसके पास रहते हैं। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिनों पहले उसका जयलाल मुंशी का रास्ता निवासी शेखर गुर्जर से संपर्क हुआ था। आरोपित ने उससे दोस्ती कर उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ अलग-अलग जगहों पर उसे ले जाकर ज्यादती की। पीड़िता ने जब आरोपित पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस संबंध में पीड़िता आरोपित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।साभार-khaskhabar.com   

Read More

मथुरा। वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र के रमणरेती रोड स्थित एक एटीएम पर कुछ बदमाशों ने लूटने का प्रयास करने के दौरान गार्ड द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड के सिर में ईंट मारकर हत्या कर भाग। इस दौरान बदमाशों ने एटीएम का सीसीटी कैमरा में तोड़ डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के रमणरेती रोड स्थित इस्कान मन्दिर के पास इंडसलैंन्ड बैेक का एटीएम लगा हुआ हैं। जिसपर गार्ड के रूप में 40 वर्षीय मुकेश तैनात था। गुरूवार प्रातः 4 बजे करीब अज्ञात बदमाशों ने धाबा बोल दिया और एटीएम को लूटने का प्रयास किया। जिसका एटीएम में सो रहे गार्ड ने विरोध किया तो अज्ञात बदमाशों ने गार्ड के सिर पर सीमंेन्ट की ईंट से वार कर मौत के घाट उतार दिया और बदमाश सीसी टीवी कैमरे को भी तोड़ गये। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर गार्ड के शव को कब्जे में कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  वहीं पुलिस जाॅच में गार्ड की हत्या में एक विदेशी युवक का हाथ बताया जा रहा हैं। पुलिस अब उक्त विदेशी युवक व उसके साथियों की तलाश में जुटी हैं। 

Read More

मथुरा। तीन अलग-अलग स्थानो पर दहेज उत्पीड़न और षड्यंत्र पूर्वक एक विवाहिता की हत्या के मामले दर्ज हुए है। कस्बा कोसी की गोपाल नगर निवासी शैलजा अग्रवाल पुत्री धर्मपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित कर रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे है। इस सम्बन्ध में धर्मसिंह पुत्र बालकिशन निवासी कमलानगर कोसी आदि 7 ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है। वहीं थाना मगोर्रा अंतर्गत कोसीखुर्द निवासी बनवारी पुत्र फूलचंद्र ने रिपोर्ट लिखवायी है कि उसकी पुत्री को ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न कर रहे है। विवाहिता के पिता बनवारी पुत्र फूलचंद्र ने इस सम्बन्ध में रोहताश पुत्र गिर्राज निवासी बनवारीपुर थाना बलदेव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं इसी क्षेत्र के ग्राम उमरी में कल फांसी पर झूली विवाहिता को आत्महत्या बताने वाले ससुरालीजनों के खिलाफ मृतका के पिता ऊधम सिंह पुत्र रामजीलाल निवासी चैकड़ा मांट ने दहेज की मांग पूरी न करने पर पुत्री की हत्या का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया है। इस सम्बन्ध में कृष्णपाल पुत्र रनवीर सिंह निवासी उमरी मगोर्रा आदि 6 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और षड्यंत्र पूर्वक हत्या का मामला दर्ज हुआ है।   

Read More

मथुरा। सीओ सिटी रिफाइनरी के निर्देशन पर चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत बीतीरात रिफाइनरी पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त आरोपी एक डंफर को चुराकर उसे बेचने की फिराख में थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। डंफर की कीमत 35 लाख रूपए आंकी गई है। उनके पास से असलाह भी बरामद हुए है।  पुलिस लाइन स्थित एसपी सिटी श्रवण कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सीओ रिफाइनरी विनोद कुमार मय पुलिस टीम के साथ रात हाइवे पर चैकिंग कर रहे थे। तभी एक डंफर संख्या एमपी 07 एचबी 4894 आता दिखाई दिया। पुलिस ने पूछताछ हेतु उन्हें रोका तो वह रूके नहीं पुलिस को आशंका हुई तो पुलिस टीम ने भागते डंफर को अपने कब्जे में ले लिया तथा उसमें बैठे ऐशवीर पुत्र विजेन्द्र सिंह निवासी फोदपुरा नीमखेडा थाना कंचनपुरा जिला धौलपुरा राजस्थान तथा हारून पुत्र सुलेमान निवासी वड़वा थाना रोजका जिला मेवात हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी श्रवण कुमार के अनुसार यह डंफर ग्वालियर म.प्र से चोरी किया गया था जिसकी कीमत 35 लाख रूपए है, इनके पास से पुलिस को दो अदद तमंचा 315 बोर मय पांच कारतूस 315 बोर नाजायजा बरामद हुए है। इन शातिरों के खिलाफ हरियाणा, मध्यप्रदेश, तथा मथुरा में मुकद्में दर्ज है, जिनकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।   

Read More

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के गांव नगला रतनदाम से रंजिशन गृह स्वामी का अपहरण कर लिया गया और घटना के कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं है। पीड़ित परिवार ने किसी भी तरह की अनहोनी के चलते एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय गांव के रतनदाम की रहने वाली रजनी का आरोप है कि उसके पति राजकुमार घर में सो रहे थे और गांव के ही गीतम पुत्र राजवीर व नरेन्द्र पुत्र राजवीर, उदयवीर पुत्र महेन्द्र, महावीर पुत्र जोगेन्द्र व धर्मवीर पुत्र जोगेन्द्र कार से आये व राजकुमार का अपहरण कर ले गये। इस मामले से पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। लेकिन अभी तक राया पुलिस किसी नतीजे पर नहीं है। वहीं पीड़ित रजनी का कहना है कि वे थाने में तैनात दरोगा संजीव त्यागी से भी मिले तो उनका कहना था कि रोजाना लोग मर रहे है हम कहा से ढूढ़ कर लाए तुम्हारे पति को इस तरह के कड़के बयानों के चलते पीड़ित परिवार का पुलिस से भरोसा उठ रहा है। इसी के चलते एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई गयी है। इस दौरान परिवार के लोग काफी देर तक एसएपी के कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठे रहे।  

Read More

मथुरा। शुक्रवार फिर शहर के नटवर नगर में झाडू लगाती एक महिला की चोटी कटने से सनसनी फैल गयी। क्षेत्र की महिलायें एकत्रित हो गयी। कई दिनो से दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रो में महिलाओं की चोटी कटने के तमाम मामले सामने आ रहे है। वहीं मथुरा मनोहरपुरा सिलोटर हाउस में एक लड़कियों की चोटी कटी शहीद पुत्री अंजलि की मोहल्ले में अफरा तफरी मची भिड़ देखने मे जुटी रही तथा मथुरा शहर में भी गुरूवार कोतवाली के पीछे एक महिला की चोटी कटने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। शुक्रवार थाना हाईवे अंतर्गत नटवर नगर में 35 वर्षीय महिला मीरा पत्नी पप्पू दोपहर लगभग सवा तीन बजे अपने घर में झाड़ू लगा रही थी उसे कुछ महसूस नहीं हुआ अचानक उसकी चोटी कटकर गिर गयी। महिला ने बताया कि लगभग 8 इंच की चोटी कटकर गिर गयी। उसे कुछ महसूस नहीं हुआ। समझ में नही आ रहा है कि ऐसा कैसे हो रहा है। किसी के भी समझ में नहीं आ रहा है आखिर माजरा क्या है। पूरे क्षेत्र में इस घटना से खौफ बना हुआ है। 

Read More

कुख्यात हरीओम आधा दर्जन सार्थियों के साथ दबोचे अपहरण करने के उद्देश्य से आये थे बदमाश,  मथुरा। वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपहरण की योजना बना रहे शातिर बदमाश हरीओम को उसके आधा दर्जन साथियों के साथ हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। कुख्यात हरीओम पिछले दिनों वृन्दावन के कथावाचक दो भाईयों के अपहरण में भी शामिल बताया जा रहा हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं। इस संबंध में सोमवार एसएसपी स्वप्निल मामगोई ने पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद के स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश हरिओम अपने साथियों के साथ वृन्दावन के गाॅव आझई में किसी अपहरण की योजना बना रहा हैं। टीम ने घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और वृन्दावन कोतवाली सहित मयफोर्स के गाॅव आझई में मुखखिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी। जहाॅ बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायिंरग कर दी। पुलिस ने जवावी कार्यवाही की तो बदमाशों के पैर उखड़ने लगे और वह अपनी जान बचाकर भागने लगें पुलिस ने भागते हुए आधा दर्जन से अधिक बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस पकड़े गये बदमाशों को कोतवाली वृन्दावन ले आई जहाॅ पूछताछ में पकड़े गये बदमाशों ने अपने नाम हरीओम पुत्र सुन्दर, श्याम पुत्र खेमचन्द्र, सीताराम पुत्र बहादुर सिंह, नरेश उर्फ चैचू पुत्र बिज्जों, कन्हेया पुत्र रेखाचन्द, निवासीगण चैमुहा, रवीन्द्र उपर्फ रजनी पुत्र भरत निवासी दलौता व विक्रम उर्फ मंगी पुत्र किशन सिंह निवासी दलौता बताया। पुलिस को इनके पास से एक रायफल, एक बन्दूक, पांच तमंचे व बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं।  एसएसपी स्वप्निल मामगोई  ने बताया कि पकड़ा गया हरीओम कुख्यात पेशेवर अपराधी है हरीओम ने विछलें माह वृन्दावन के कथावाचक भाईयों का भी अपहरण करना स्वीकार किया हैं। हरीओम के गैग ने ही कथावाचक भाईयों को जंगल में छिपा कर रखा था।  पकड़ें गये बदमाश नरेश व सीताराम, हरीओम व उसके साथियों के लिए भाोजन की व्यवस्था करते हैं। इसी गैंग ने पिछलें दिनों रजिश के तहत एक युवक को झूठे 307 के केस में पफंसाया था। पकड़ें गये बदमाशों पर जनपद व आसपास के जनपदों में गंभीर अपराधों मे दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि हरीओम गैंग के साथ राष्ट्रीय हाईवें से किसी के अपहरण की तैयारी कर रहे थे। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 5 हजार रूपयें की धनराशि से पुरस्कृत किया हैं।

Read More

मथुरा। थाना राया के नगला रतनदास में किसान के अपहरण हो जाने से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर किसान की पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के विरूद्व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाॅव नगला रतनदास में घर के बाहर सोते किसान रामकुमार सिंह को घर दरवाजे से काली गाड़ी में सवार आधा दर्जन लोग राम कुमार सिंह को गाड़ी में डालकर ले गये। रामकुमार ने जब इनका विरोध किया और शोरगुल किया तो रामकुमार की पत्नी घर से बाहर निकलकर आई और इनका विरोध किया तो गाड़ी सवार युवकों ने रामकुमार की पत्नी को धक्का देते हुए रामकुमार को गाड़ी में डालकर कर ले गये। घटना की सूचना किसान की पत्नी रजनी ने तत्काल 100 नम्बर पर दी। किसान के दिनदहाड़े अपरहण की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलतें ही एसपी देहात आदित्य शुक्ला, क्षेत्राधिकारी महावन विजय सिंह चैहान, थाना प्रभारी राया मयफोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी कर बदमाशों की नाकेबन्दी कर तलाश कराई लेकिन पुलिस के हाथ बदमाश नहीं लगे। किसान रामकुमार की पत्नी रजनी ने बताया कि उसके चचिया ससुर के पुत्र गीतम, नरेन्द्र, उदयवीर, महावीर व धर्मवीर ने उसके पति का अपहरण किया है। यही लोग उसके पति को जबरन गाड़ी में डालकर ले गये हैं। पुलिस ने रजनी की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जाॅच शुरू कर दी हैं। घटना के सम्बन्ध में एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला परिवारिक बटवारे का प्रतीत हो रहा हैं पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई है वहीं गायव रामकुमार की तलाश में पुलिस लगातार दविश दे रही हैं। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More