देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकुख्यात हरीओम आधा दर्जन सार्थियों के साथ दबोचे
अपहरण करने के उद्देश्य से आये थे बदमाश,
मथुरा। वृन्दावन कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपहरण की योजना बना रहे शातिर बदमाश हरीओम को उसके आधा दर्जन साथियों के साथ हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। कुख्यात हरीओम पिछले दिनों वृन्दावन के कथावाचक दो भाईयों के अपहरण में भी शामिल बताया जा रहा हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं। इस संबंध में सोमवार एसएसपी स्वप्निल मामगोई ने पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद के स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात बदमाश हरिओम अपने साथियों के साथ वृन्दावन के गाॅव आझई में किसी अपहरण की योजना बना रहा हैं। टीम ने घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और वृन्दावन कोतवाली सहित मयफोर्स के गाॅव आझई में मुखखिर द्वारा बताये स्थान पर दबिश दी। जहाॅ बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायिंरग कर दी। पुलिस ने जवावी कार्यवाही की तो बदमाशों के पैर उखड़ने लगे और वह अपनी जान बचाकर भागने लगें पुलिस ने भागते हुए आधा दर्जन से अधिक बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस पकड़े गये बदमाशों को कोतवाली वृन्दावन ले आई जहाॅ पूछताछ में पकड़े गये बदमाशों ने अपने नाम हरीओम पुत्र सुन्दर, श्याम पुत्र खेमचन्द्र, सीताराम पुत्र बहादुर सिंह, नरेश उर्फ चैचू पुत्र बिज्जों, कन्हेया पुत्र रेखाचन्द, निवासीगण चैमुहा, रवीन्द्र उपर्फ रजनी पुत्र भरत निवासी दलौता व विक्रम उर्फ मंगी पुत्र किशन सिंह निवासी दलौता बताया। पुलिस को इनके पास से एक रायफल, एक बन्दूक, पांच तमंचे व बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं।
एसएसपी स्वप्निल मामगोई ने बताया कि पकड़ा गया हरीओम कुख्यात पेशेवर अपराधी है हरीओम ने विछलें माह वृन्दावन के कथावाचक भाईयों का भी अपहरण करना स्वीकार किया हैं। हरीओम के गैग ने ही कथावाचक भाईयों को जंगल में छिपा कर रखा था। पकड़ें गये बदमाश नरेश व सीताराम, हरीओम व उसके साथियों के लिए भाोजन की व्यवस्था करते हैं। इसी गैंग ने पिछलें दिनों रजिश के तहत एक युवक को झूठे 307 के केस में पफंसाया था। पकड़ें गये बदमाशों पर जनपद व आसपास के जनपदों में गंभीर अपराधों मे दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि हरीओम गैंग के साथ राष्ट्रीय हाईवें से किसी के अपहरण की तैयारी कर रहे थे। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 5 हजार रूपयें की धनराशि से पुरस्कृत किया हैं।













Related Items
सालाना 25,000 से ज्यादा स्टूडेंट्स पत्रकारिता और जन संचार पढ़कर निकलते हैं, तब ये हालत है मीडिया की!!
रश्मिका ने मीडिया रिपोर्ट का उड़ाया मजाक
PSJ मीडिया विजन ने फिल्म 'भाभी मां' के लिए रानी चटर्जी को किया साइन