BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नेरचौक। बल्ह थाना के अर्तगत आने वाले मंदिर टांडा की एक महिला का रास्ता रोक पीटने और लहुलुहान करने का मामला सामने आया है। मथरा देवी निवासी मंदिर टांडा ने बताया कि जब वह रास्ते से गुजर रही थी। इसी दौरान सुरेश कुमार व नीलमणी ने उसे डंडे से हमला कर लहुलुहान कर दिया। मौके पर गांव की ही कांता, बबली व जमना ने पहुंच उक्त महिला के साथ मारपीट की। घटना में पीड़िता को काफी चोट आई है और उसे रत्ती अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाना पड़ा। वहीं रत्ती अस्पताल में महिला मथरा देवी ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न कर पक्षपात के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में महिला के परिवार वालों ने एसपी-मंडी से मिल निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। इनका कहना है कि ... टांडा में महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। महिला ने 5 लोगों के खिलाफ शिकयत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साभार-khaskhabar.com

Read More

भीलवाड़ा । जिले के धनोप ग्राम में जमीनी विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे की जुबान काट दी। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। जुबान कटने से भतीजे से बोला भी नहीं जा रहा है। फुलियां कलां थाना क्षेत्र के धनोप ग्राम निवासी कैलाश बलाई का उसके चाचा राजू बलाई के साथ खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते कैलाश ने अपने खेत पर लकड़ी से बाड़ बना दी थी। इससे राजू बलाई उनसे रंजिश बनाए हुए था और उसने 5 जुलाई को कैलाश को फोन कर खेत पर बुला लिया। इस पर कैलाश पत्नी गमान के साथ खेत पर चला गया। वहां बाड़ बनाने को लेकर आपस में कहासुनी होने लगी और राजू बलाई ने अपने पुत्र व भाई के साथ मिलकर कैलाश की जुबान काट दी।   कैलाश की पत्नी गमान ने बताया कि हम खेत पर पहुंचे तो राजू बलाई अपने भाई रंग लाल, दुर्गा लाल व पुत्र पवन के साथ मौजूद था। उन्होंने खेत में बाड़ लगाने को लेकर धक्का-मुक्की की और बाद में मेरे पति को नीचे पटक दिया। उसके बाद रंगलाल मेरे पति की छाती पर बैठ गया। राजू व दुर्गा लाल ने हाथ-पैर पकड़ लिए और रंगलाल ने ब्लैड से जुबान काट दी। उन्होंने उससे भी मारपीट की। गमान ने यह भी कहा कि पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा ने इस मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जालंधर। कांग्रेस के पूर्व सरपंच ने अपनी गर्भवती पत्नी और बेटी से छुटकारा पाने के लिए उन्हें जानवरों के इंजेक्शन का इस्तेमाल किया था। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। उनके शरीर पर इंजेक्शन के कई निशान मिले हैं। यह घटना नकोदर के मुद्दा गांव में आरोपी पूर्व कांग्रेसी सरपंच ओंकार सिंह ने की। डॉक्टरों के पैनल ने सैंपल भरकर विसरा जांच के लिए भेजा है।  नकोदर के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि ओंकार सिंह पहले डेयरी का काम करता था। ओंकार ने पूछताछ में बताया कि उसे अच्छी तरह से पता था कि जानवरों के इलाज में दर्द से राहत के लिए बेहोशी का जाइलाजाइम हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन काम आता है। जानवरों के लिए पहले कई बार उपयोग में लाने के लिए खरीदने पर केमिस्ट से भी उसके बारे में बात की थी। पत्नी अमनदीप कौर (27) और बेटी जसलीन (6) को मारने के लिए उसे मेडिकल स्टोर से आसानी से वह इंजेक्शन मिल गया था। अमनदीप कौर के पिता सरवण सिंह ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही वह अमनदीप कौर और पहली पत्नी की बेटी जसलीन को मारता पीटता था। पिछले साल मारपीट से तंग आकर पंचायत में शिकायत की गई थी। जिसके बाद पंचायत में राजीनामा हुआ था।गर्भवती पत्नी व बेटी की हत्या करने वाले पूर्व सरपंच ओंकार सिंह को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मंगलवार को अमनदीप कौर व जसलीन कौर के शवों का पोस्टमार्टम कर उनके वारिसों को सौंप दिया गया। जसलीन कौर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। थाना मुखी परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ओंकार सिंह से इंजेक्शन संबंधी पूछताछ कर रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

सोनीपत । मुरथल में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान कथित गैंगरेप मामले में सबूत जुटाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। एसआईटी. ने एक और युवक का ब्लड सेम्पल लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा है। पुलिस अब तक संभावित घटनास्थल से सटे गांवों के करीब 50 युवाओं का ब्लड सैम्पल ले चुकी है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर इस गैंगरेप की जांच हो रही है।  गौरतलब है कि मुरथल के कथित गैंगरेप मामले में आई.जी. ममता सिंह के नेतृत्व में 3 सदस्यीय टीम का गठन कर रखा है। एस.आई.टी. अब तक तमाम ढाबा संचालकों से बात कर चुकी है लेकिन ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। सोमवार को पुलिस ने सामान्य अस्पताल में एक युवक का ब्लड सैम्पल लेकर डी.एन.ए. को भेजा है। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में लगातार ठोस कार्रवाई की जा रही है। युवक ने डी.एन.ए. के लिए स्वयं सहमति दी थी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में स्थित गोडू गांव के खेत की रोही में विवाहिता का डिग्गी में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने डिग्गी में विवाहिता का शव तैरता देखा तो इसकी सूचना बज्जू पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बज्जू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विवाहिता के शव को डिग्गी से बाहर निकलवा कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोडू गांव में हेमराज बिश्नोई परिवार साथ रहता है। आज सुबह जब परिजन डिग्गी के पास गए तो विवाहिता रेखा का शव तैरता मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और विवाहिता के शव को डिग्गी से निकलवाया। बाद में शव का पोस्टमार्टमक करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विवाहिता की एक साल पूर्व हुई थी शादी मृतक विवाहिता के भाई रिछपाल पुत्र फुसाराम बिश्नोई ने अपनी बहन रेखा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला भी दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि रेखा की शादी एक साल पहले गोडू निवासी हेमराज बिश्नोई के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज कम लाने की बात को लेकर उसके ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहते थे। मृतका रेखा ने इस मामले में कई बार परिवार वालों को भी इसकी शिकायत की थी। दहेज लोभियों ने रेखा की हत्या कर शव को डिग्गी में डाल दिया। साभार-khaskhabar.com  

Read More

रोहतक । पुलिस ने देह व्यापार के कारोबार में लिप्त एक युवक समेत तीन लड़कियों को पकड़ा है। युवक इन लड़कियों को सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। वह असम, बिहार और दिल्ली से लड़कियां बुलाता और गलत काम करवाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को एक युवक के तीन लड़कियों के साथ कार में बैठे होने की सूचना मिली। इस पर इंस्पेक्टर सुनीता ने तुरंत कार्रवाई कर कार में बैठी तीन लड़कियों और एक युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने पूछताछ में अपना नाम झज्जर के दहकौरा निवासी सुभाष बताया। वहीं लड़कियां दिल्ली और असम की रहने वाली हैं। सुभाष ने बताया कि उसकी करीब दो माह पूर्व दिल्ली की एक महिला से मुलाकात हुई थी। उस महिला ने उसे लड़कियां उपलब्ध कराने की बात कहते हुए ग्राहक तलाशने को कहा। इसके बाद युवक ने रोहतक में ग्राहक तलाशने शुरू कर दिए। वह यहां पिछले दो माह से यह धंधा कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

दो पक्षों के विवाद को देख रही महिलाओं पर चढ़ा टैªक्टर मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गाॅव रायकरण गढ़ी में दो पक्षों में लेने देन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा देख रही महिलाओं पर एक अनियंत्रित टैªक्टर चढ़ गया। जिसके परिणाम स्वरूप एक महिला की मौत हो गई जबकि जीन महिलाए गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतका के शव का पंचनामा भर पोटमार्टम के लिए भेजा हैं।  शुक्रवार थाना क्षेत्र के गाॅव रायकरण गढ़ी में दो पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद होता देख आसपास की महिलाओं भी सड़क पर निकल गई। इसी दौरान एक अनियंत्रित टैªक्टर आया और झगड़ा का तमाशा देख रही महिलाओं को रौंद डाला। जिससें वहाॅ चीख पुकार मच गई। घटना को देख आसपास क लोग घटना स्थल पर आये तो टैªक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना पर आई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल महिलाओं को ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया वहीं मृतका महिला सावित्र पत्नी गुलाब सिंह निवासी नगला रायकरण गढ़ी नौहझील के शव का पंचनामूा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तीन घायल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है आरोपी टैªक्टर चालक की तलाश की जा रही हैं।  

Read More

मेरठ । बदमाश पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है ओर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है पूरे प्रदेश में कानून का मजाक बन रहा है लेकिन इसको सुधारने के लिए कब सख्त कदम उठाएगी सरकार कुछ इस तरह ही मंगलवार को दिन निकलते ही गैस एजेंसी के कर्मचारी से भरे बाजार 5 लाख 70 हजार की लूट कर बदमाश फरार हो गए। मवाना में इंडेन गैस एजेंसी का कर्मचारी पिछले 3 दिनों से बैंक बंद होने के कारण एजेंसी पर जमा कैश बैंक में जमा करने जा रहा था घर से निकलते ही दो बदमाशों ने पिस्तौल की बात से कर्मचारी के सिर में वार कर दिया जिससे वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा ओर बदमाश बैग छीन कर फरार हो गए। ये पूरा वाकया सामने लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। बताते है कि एक बदमाश पल्सर मोटर साइकिल पर आता है ओर बाइक को टेप लगाकर उसकी पहचान मिटा रहा है तभी उसके दो साथ भी आते है जो पिस्तौल निकालकर उसको सही कर रहे हैफिलहाल बदमाशों की तलाश में पुलिस भी बैंक कैमरा चेक कर जानकारी जुटा रही है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

अजमेर। शहर के रामगंज थाना शेत्र के दोराइ में एक दिल्ली नंबर की ऑल्टो कार में पूरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ है। एनएच 8 पर हुई इस घटना की सूचना पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जली हुई कार के अन्दर कंकाल मिला शव इतना जला हुआ था की यह भी पहचानना मुश्किल थाना की वह पुरुष का है या महिला का। पुलिस को शव के पास से अंगूठी मिली जिससे पता चल पाया की वह पुरुष की लाश थी। सूचना मिलने पर एफएसएल की टीम भी पहुंची। सबूत जुटाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अजमेर के एल एन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस शव के वारिसों की तलाश कर रही है। पुलिस को प्रथमदृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। वांछित अपराधी धरपकड़ अभियान के तहत छाता पुलिस व एसओजी टीम ने तरौली के जंगल से मुठभेड़ के दौरान शातिर इनामिया अपराधी को उसके गैंग सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते एसपी देहात ने सोमवार दोपहर पुलिस लाइन सभागार में बताया कि छाता पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तरौली के जंगलों मं शातिर इनामिया रोहताश पुत्र भगवान सिंह निवासी परखम गूजर थाना वृन्दावन व उसके साथी चकलेश्वर पुत्र राधारमन निवासी तरौली छाता व नरेश पुत्र श्रीपाल निवासी तरौली छाता टयूबैल पर लूट की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर कार्यवाही करते हुये एसओजी टीम ने छाता पुलिस के साथ घेराबंदी कर तीनों शातिरों को मय तीन तमंचा 315 बोर,जिंदा कारतूस और तीन खोखा खाली व हीरो होण्डा मोटरसाईकिल संख्या यूपी 85 एएम 2928 के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही छाता लूट के 4000 रूपये नगद व बिलौठी कट के निकट लूट के 4200 रूपये बरामद किये हैं। एसपी देहात ने बताया कि रोहताश दर्जनों घटनाओं में संलिप्त हैं। वह लूट की घटनायें करने में माहिर है। अपराधिक रिकार्ड भी बयंा करता है कि पकड़े गये शातिर लुटेरे हैं। पुलिस के अनुसार इस दौरान मुठभेड़ में गुडडू पुत्र रामहेश निवासी रामपुर थाना शेरागढ व शिवा पुत्र लक्ष्मण निवासी परखम गूजर मामले में संलग्न रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है। 

Read More

फतेहाबाद । पत्नी के जाने के बाद लिव इन रिलेशन में रहने वाले एक दंपत्ति ने जहर खा लिया जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि महिला की हालत गंभीर है। शहर की धर्मशाला रोड़ पर शनिवार रात्रि महिला व व्यक्ति के द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहर का सेवन करने का मामला आया है। जिसमें राजू नामक व्यक्ति की मौत हो चुकी है वही मीनू जिदंगी और मौत के बीच झूल रही है। दोनों को गंभीर हालत में फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल मे लाया गया था जहां से दोनों को अग्रोहा रेफर कर दिया गया है। रास्ते में राजू की तो मौत हो गई वही मीनू का इलाज अग्रोहा मेडिकल मे चल रहा है। राजू की पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी जिसके बाद वह मीनू के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। शहर थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि पिछले 4 माह से मीनू राजू के घर पर किराए पर रह रही थी। दोनो ने संदिग्ध परिस्थतियों मे आपसी मनमुटाव के चलते जहर का सेवन कर लिया जिसमें राजू की मौत हो गई वही मीनू का इलाज चल रहा है। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। परिजन इस मामले मे चुप्पी साधे हुए है लेकिन दोनो के प्रेम प्रंसग की बात सामने आ रही हैं पुलिस भी इसी पहलु को लेकर जोच करने की बात कह रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के आदेश के अनुपालन में जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में गत रात्रि गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर छाता पुलिस द्वारा ग्राम अकबरपुर पर  चेकिंग के दौरान रात्रि 10 बजे टाटा 407 नंबर एच.आर 38 वी1181 से 60 पेटी अंग्रेजी शराब नाजायज बरामद की गयी । पकडी गई अवैध शराब की बाजार में कीमत लगभग 3 लाख रूपये के लगभग है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अमरसिंह पुत्र मोहरपाल निवासी बजेरा थाना बरसाना व् उसका साथी नानकचंद पुत्र हरीश निवासी जनोली पलवल हरियाणा को पकडा है।  दोनों लोगों के विरुद्ध थाना छाता पर मुकदमा दर्ज किया गया है।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More