देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अजमेर। शहर के रामगंज थाना शेत्र के दोराइ में एक दिल्ली नंबर की ऑल्टो कार में पूरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ है। एनएच 8 पर हुई इस घटना की सूचना पर रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जली हुई कार के अन्दर कंकाल मिला शव इतना जला हुआ था की यह भी पहचानना मुश्किल थाना की वह पुरुष का है या महिला का। पुलिस को शव के पास से अंगूठी मिली जिससे पता चल पाया की वह पुरुष की लाश थी। सूचना मिलने पर एफएसएल की टीम भी पहुंची। सबूत जुटाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अजमेर के एल एन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस शव के वारिसों की तलाश कर रही है। पुलिस को प्रथमदृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसन्धान शुरू कर दिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
अमृतसर : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का किया भंडाफोड़, 60 किलो हेरोइन बरामद
बिहार: अपहरण के 12 घंटे के अंदर 12 वर्षीय बच्ची बरामद, 5 लाख रुपये मांगी गई थी फिरौती
सुरीर पुलिस हल्द्वानी से सकुशल बरामद किया किशोर