देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में स्थित गोडू गांव के खेत की रोही में विवाहिता का डिग्गी में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने डिग्गी में विवाहिता का शव तैरता देखा तो इसकी सूचना बज्जू पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बज्जू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और विवाहिता के शव को डिग्गी से बाहर निकलवा कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोडू गांव में हेमराज बिश्नोई परिवार साथ रहता है।
आज सुबह जब परिजन डिग्गी के पास गए तो विवाहिता रेखा का शव तैरता मिला। तब पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और विवाहिता के शव को डिग्गी से निकलवाया। बाद में शव का पोस्टमार्टमक करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विवाहिता की एक साल पूर्व हुई थी शादी
मृतक विवाहिता के भाई रिछपाल पुत्र फुसाराम बिश्नोई ने अपनी बहन रेखा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसके ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मामला भी दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि रेखा की शादी एक साल पहले गोडू निवासी हेमराज बिश्नोई के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज कम लाने की बात को लेकर उसके ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते रहते थे।
मृतका रेखा ने इस मामले में कई बार परिवार वालों को भी इसकी शिकायत की थी। दहेज लोभियों ने रेखा की हत्या कर शव को डिग्गी में डाल दिया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ
धर्मेंद्र के लिए क्यों खास है दिल्ली के 'गुज्जर' दोस्त से मिला तोहफा, एक्टर ने इंस्टा पोस्ट में बताया
इस प्रकृति से आप और हम को बहुत कुछ मिला है