BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सप्लायर कार में ले जा रहा था लड़कियां, पुलिस के हत्थे चढ़ा

सप्लायर कार में ले जा रहा था लड़कियां, पुलिस के हत्थे चढ़ारोहतक । पुलिस ने देह व्यापार के कारोबार में लिप्त एक युवक समेत तीन लड़कियों को पकड़ा है। युवक इन लड़कियों को सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। वह असम, बिहार और दिल्ली से लड़कियां बुलाता और गलत काम करवाता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस को एक युवक के तीन लड़कियों के साथ कार में बैठे होने की सूचना मिली। इस पर इंस्पेक्टर सुनीता ने तुरंत कार्रवाई कर कार में बैठी तीन लड़कियों और एक युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने पूछताछ में अपना नाम झज्जर के दहकौरा निवासी सुभाष बताया। वहीं लड़कियां दिल्ली और असम की रहने वाली हैं।

सुभाष ने बताया कि उसकी करीब दो माह पूर्व दिल्ली की एक महिला से मुलाकात हुई थी। उस महिला ने उसे लड़कियां उपलब्ध कराने की बात कहते हुए ग्राहक तलाशने को कहा। इसके बाद युवक ने रोहतक में ग्राहक तलाशने शुरू कर दिए। वह यहां पिछले दो माह से यह धंधा कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More