BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पत्नी और बेटी को मारने के लिए लगाया था जानवरों का इंजेक्शन

पत्नी और बेटी को मारने के लिए लगाया था जानवरों का इंजेक्शनजालंधर। कांग्रेस के पूर्व सरपंच ने अपनी गर्भवती पत्नी और बेटी से छुटकारा पाने के लिए उन्हें जानवरों के इंजेक्शन का इस्तेमाल किया था। दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। उनके शरीर पर इंजेक्शन के कई निशान मिले हैं। यह घटना नकोदर के मुद्दा गांव में आरोपी पूर्व कांग्रेसी सरपंच ओंकार सिंह ने की। डॉक्टरों के पैनल ने सैंपल भरकर विसरा जांच के लिए भेजा है। 

नकोदर के डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि ओंकार सिंह पहले डेयरी का काम करता था। ओंकार ने पूछताछ में बताया कि उसे अच्छी तरह से पता था कि जानवरों के इलाज में दर्द से राहत के लिए बेहोशी का जाइलाजाइम हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन काम आता है। जानवरों के लिए पहले कई बार उपयोग में लाने के लिए खरीदने पर केमिस्ट से भी उसके बारे में बात की थी। पत्नी अमनदीप कौर (27) और बेटी जसलीन (6) को मारने के लिए उसे मेडिकल स्टोर से आसानी से वह इंजेक्शन मिल गया था। अमनदीप कौर के पिता सरवण सिंह ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही वह अमनदीप कौर और पहली पत्नी की बेटी जसलीन को मारता पीटता था। पिछले साल मारपीट से तंग आकर पंचायत में शिकायत की गई थी। जिसके बाद पंचायत में राजीनामा हुआ था।गर्भवती पत्नी व बेटी की हत्या करने वाले पूर्व सरपंच ओंकार सिंह को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मंगलवार को अमनदीप कौर व जसलीन कौर के शवों का पोस्टमार्टम कर उनके वारिसों को सौंप दिया गया। जसलीन कौर का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। थाना मुखी परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ओंकार सिंह से इंजेक्शन संबंधी पूछताछ कर रही है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More