BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। कोसीकलां निकटवर्ती गांव जाब मोड के समीप सोने की ईंट का लालच देकर लूट की योजना बनाते तीन टटलुओं को मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से हजारों की नकदी सहित तमंचे, बाईकें, नकली सोने की ईंट बरामद हुई है।  जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कोसी थाना पुलिस ने गॉव जाब चैराहे के समीप बठैन मार्ग से तीन युवको को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त तीनों युवक लूट करने की फिराक में थे। बताया जाता है कि उक्त युवक सोने की ईंट का बेचने का लालच देकर लोगों केा अपने जाल में फंसाकर किसी सुनसान जंगल में बुला लेते थे और लूट की वारदात को बखूबी अंजाम देते थे। गत दिवस उक्त युवक किसी अनजान व्यक्ति को सोेने की ईंट बेचने की बात कहकर उसे लालच में फंसा लेते और तरीकेबद्ध लूट की योजना को अंजाम देने में कामयाब हो सकते थे। उक्त युवक 15 जुलाई को बस्ती निवासी विनोद को सोने की ईंट का लालच देकर 80 रू0 व मोबाइल छीनकर ले गये थे। उक्त तीनों लोगों के पास से 22 हजार रू0 की नकदी सहित दो बाईक, दो तमंचा व नकली सोने की ईंट बरामद हुई है। पकडे गये युवकों ने अपना नाम राजस्थान के गांव तायरा निवासी सददाम, सरफुददीन व हरियाणा के हथीन निवासी महबूब बताया है। 

Read More

चंबा। जिला चंबा के तीसा में एक शिक्षक पर 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के एक स्कूल में टीजीटी साइंस के पद पर तैनात शिक्षक ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई शाम के समय लड़की के घर वाले किसी कार्य के कारण घर से बाहर गए थे। जब वे घर पहुंचे तो उनकी लड़की गायब थी। आसपास पता करने पर भी लड़की का कहीं सुराग नही लगा। अगले दिन सुबह पड़ोस की महिला ने लड़की को खेतों में बैठे पाया तथा उसे घर पहुंचाया। इसके बाद पीड़ित लड़की ने घरवालों को बताया कि शाम को शिक्षक ने उसे खेत में बुलाया व दुष्कर्म किया।    लड़की दसवीं कक्षा तक इसी शिक्षक की शिष्या थी। छात्रा इस दौरान भी छेड़खानी करने की बात कह रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने किसी को बताने पर उसका परीक्षा परिणाम खराब करने की धमकी दी थी। शिक्षक ने छात्रा को एक मोबाइल सिम भी दी हुई थी और उससे बात भी करता था। लड़की के मना करने पर वह उसे धमकी देता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376, 506 व छह पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा का मेडिकल करवाया जाएगा।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

चंबा। जिला चंबा के तीसा में एक शिक्षक पर 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के एक स्कूल में टीजीटी साइंस के पद पर तैनात शिक्षक ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई शाम के समय लड़की के घर वाले किसी कार्य के कारण घर से बाहर गए थे। जब वे घर पहुंचे तो उनकी लड़की गायब थी। आसपास पता करने पर भी लड़की का कहीं सुराग नही लगा। अगले दिन सुबह पड़ोस की महिला ने लड़की को खेतों में बैठे पाया तथा उसे घर पहुंचाया। इसके बाद पीड़ित लड़की ने घरवालों को बताया कि शाम को शिक्षक ने उसे खेत में बुलाया व दुष्कर्म किया।    लड़की दसवीं कक्षा तक इसी शिक्षक की शिष्या थी। छात्रा इस दौरान भी छेड़खानी करने की बात कह रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने किसी को बताने पर उसका परीक्षा परिणाम खराब करने की धमकी दी थी। शिक्षक ने छात्रा को एक मोबाइल सिम भी दी हुई थी और उससे बात भी करता था। लड़की के मना करने पर वह उसे धमकी देता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376, 506 व छह पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा का मेडिकल करवाया जाएगा।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र मे स्थानीय गांव के पास उन्दी नाले में एक नग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। छाता पुलिस को स्थानीय लोगो ने सूचना दी तो पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन किसी ने शव को नही पहचाना।  लाश कई दिनो तक नाले में पड़े रहने के चलते गल चुकी है। मृतक के शरीर पर कोई भी वस्त्र नहीं है। देखने मे मृतक 25 वर्ष का प्रतीत होता है पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेज दिया है।  वही दूसरी घटना में फरह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेल लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने लोगो की सूचना पर बरामद किया है जिसको अभी पहचाना नहीं है। पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद पुलिस कर्मी ने बताया कि शव किसी रेलगाड़ी से गिराया हुआ प्रतीत होता है।

Read More

चूरू। नगर परिषद के रैन बसेरे में मंगलवार को शराबियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए खिडक़ी-दरवाजों के कांच तोड़ दिए और वहां कार्यरत केयर टेकर से भी मारपीट कर दी। दरअसल केयर टेकर आशुतोष ने नशे में धुत इन लोगों से रैन बसेरे में रहने की एवज में उनके पहचान पत्र मांग लिए। इस पर ये लोग भडक़ गए और गाली गलौच करते हुए रैन बसेरे की खिडक़ी-दरवाजों के कांच तोडऩे शुरू कर दिए, जब केयर टेकर ने तोडफ़ोड़ का विरोध किया तो केयर टेकर की भी जमकर धुनाई कर दी। एसपी ऑफिस से महज 200 मीटर दूरी पर हुई इस वारदात के बाद रैन बसेरा कार्मिकों में खौफ है। रैन बसेरा प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर को 2 बजे के लगभग 2-3 लोग शराब के नशे में रैन बसेेरे में पहुंचे थे तथा आईडी कार्ड मांगे जाने पर तोडफ़ोड़ कर केयर टेकर से मारपीट की। साभार-khaskhabar.com   

Read More

कोटा। शहर पुलिस ने मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत पर कार्रवाई की। इसमें पुलिस को बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मसाज पार्लर से रेगुलर कस्टमर का डाटा बरामद किया है। इसमें मिली जानकारी के अनुसार पार्लर का संचालक वाट्सअप के जरिए लड़कियों की डिलिंग करता था। साथ ही पति-पत्नी द्वारा चलाए जा रहे इस डर्टी बिजनेस का प्रचार फेसबुक पर भी धड़ल्ले से हो रहा था। अभी तक की जानकारी में पता चला है कि प्रत्येक लडक़ी को प्रतिमाह करीब 25 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा था। पार्लर का संचालक हर माह थाइलैंड से लड़कियों को लाता था। वहीं पुलिस ने थाइलैंड की लड़कियों की कोटा में गिरफ्तारी की पूरी जानकारी थाइलैंड दूतावास को दे दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन लड़कियों को किसके जरिए कोटा लाया जा रहा था। साभार-khaskhabar.com           

Read More

मथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा अपराधियों व वाछितों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी गोवर्धन ने मुखबिर की सूचना पर नौकरी के नाम से लाखों रूपये की ठगी करने वाले गैंग के पाॅच सदस्यों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गई। एसएसपी ने पुलिस पार्टी को पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।  थाना प्रभारी गोवर्धन प्रमोद कुमार को मुखबिर से सूचना मिली की नौकरी के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य कार में सवार होकर कहीं जा रहें हैं। पुलिस ने सूचना से आला अधिकारियों को अवगत कराया और बदमाशों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर जनपद की स्वाट टीम प्रभारी भी बदमाशों की तलाश में जुट गई। दोनो टीमें क्षेत्र के राजीव तिराहे पर बदमाशों की तलाश करती हुई पहुंची तभी पुलिस को एक कार अटिंका कार आरजेबी-2212 घड़ी दिखाई दी। जिसपर पुलिस ने कार के पास पहुंच कर कार में बैठे लोगों को टोका तो वह पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पाॅच लोगों को दबोच लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई। जहाॅ पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम कुंवरपाल पुत्र होतीलाल निवासी नगला सुरीर वड़ी आटस वृन्दावन, रामेश्वर उर्फ बबलू पुत्र जगन प्रसाद, निवासी अड़ींग गोवर्धन, लाखन उर्फ लक्खों पुत्र रामजीलाल निवासी अड़ींग गोवर्धन, रास बिहारी पुत्र ब्रज किशोर यादव निवासी अड़ीग, किशन सिंह पुत्र राम प्रसादइ निवासी तरौली छाता बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से पाॅच मोबाइल तथा पाॅचों बदमाशों से सयवा लाख की नगदी बरामद की। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह लोग गिरोह बनाकर लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करते हैं। उन्होंने बताया कि थाना मगोर्रा क्षेत्र के डोमपुरा के कई लोगों से पुलिस में दरोगा पद पर भर्ती कराने के नाम पर दो-दो लाख रूपयें की ठगी की हैं। वह अब तक दर्जनों युवकों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस पकड़ें गये बदमाशों से अन्य साथियों की जानकारी करनेक में जुटी हुई हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का एलान किया हें। 

Read More

मथुरा। बीतीरात वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के सीएफसी चैराहे पर उस समय अफरा-तफरी और भगदड़ मच गयी जब कुछ लोगो ने यहां पर एक व्यक्ति के साथ पहले मारपीट की और बाद में फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगो को हिरासत में लिया है जबकि मुख्य अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जानकारी के अनुसार सुजीत शर्मा पुत्र राधागोविंद शर्मा निवासी गोविंदपुर कल रात्रि अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था तभी सीएफसी चैराहे पर खड़े दीपक पुत्र तेजपाल से उसकी बाइक टकरा गयी। इस पर पहले दोनो में गाली गलौज हुई इसके बाद दीपक ने अपने भाई लक्ष्मण और राजू पुत्रगण तेजपाल एवं अपने दोस्त योगी पुत्र मुन्नालाल को फोन कर बुला लिया। इन लोगों ने आकर सुजीत के साथ जमकर मारपीट की और गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया तथा जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लक्ष्मण, राजू एवं योगी निवासी गौरानगर को हिरासत में ले लिया है जबकि मुख्य आरोपी दीपक पुलिस की पकड़ से बाहर है। 

Read More

मथुरा। थाना हाईवे प्रभारी से एक पीड़ित पत्नी ने अपने पति को खोजने की गुहार लगाई हे। महिला का कहना है कि बीते 29 जून को उसका पति सौंख रोडसे गायब हुआ है और अभी तक घर नहीं लौटा है। साथ ही महिला ने अपहरण की आशंका जताते हुये नामजद तहरीर भी दी है।  जानकारी के अनुसार जैंत की रहने वाली विवाहिता सीमा ठाकुर का कहना है कि उसका पति परशुराम सौंख रोड से गांव के ही भूरी सिंह व उसके एक अन्य साथी ने उठा लिया है। जब पुलिस के थाना प्रभारी ने उस महिला से पूछा कि वह उसकी किस नम्बर की पत्नी है तो उसने यह भी बताया कि संतान न होने की वजह से उसके पति ने तीन शादियां की हैं। जब प्रभारी ने यह कहा कि अन्य पत्नी तो थाने में शिकायत करने नहीं आयीं तो उस पीड़ित महिला ने कहा कि ये वह मेरा पति है। वह मेरे साथ रहता था। बाद में पुलिस ने उसकी बात सुनकर खोजने का आश्वासन दिया।  

Read More

जयपुर । महेश नगर थाना इलाके में 14 वर्षीय एक किशोरी से दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। किशोरी के मां ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस के अनुसार राधा विहार कॉलोनी में किराए पर रहने वाली एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी उसके पडौस में कमरे में रहने वाले बीस वर्षीय जमील नाम के एक शख्स ने उसकी 14 वर्षीय लड़की को बहला -फुसला कर अपने कमरे बुला कर उसके साथ ज्चादती की। रोते हुई जब पीडि़ता अपनी मां के पास पहुंची और उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। पीडि़ता की मां थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर । वैशाली नगर थाना इलाके में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने बताया कि मृतक नरेन्द्र सिंह (20) पुत्र लक्ष्मण सिंह मूलत: फूलासर पोखरण जैसलमेर का रहने वाला था। वह विद्युत नगर-ए वैशाली नगर में किराए से रहकर बीएससी एनिमेशन का कोर्स कर रहा था। शनिवार रात उसने अपने कमरे में बेडसीट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक कमरे में पहुंचे तो नरेन्द्र फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।  सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मुझे माफ कर देना.. कितना कमजोर हो गया है आज का युवा। जरा-सी बात पर आत्महत्या कर लेता है। 20 साल के नरेंद्र सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मुझे माफ कर देना... मैं चाय नहीं पीता था, मैंने शराब पी ली। मेरा आईपीएस बनने का सपना था।  ऐसे ही शनिवार को एक छात्रा ने इसलिए आत्महत्या की थी कि उसे आगे की पढ़ाई में तकलीफ हो रही थी। इसे यूथ की कमजोरी नहीं तो और क्या कहा जाएगा। इनका एक गलत फैसला पूरे परिवार को गम के सागर में डुबाे गया है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीती रात एम्स के नजदीक एक भीषण सडक़ हादसा हुआ है। एक बेकाबू ट्रक ने 5-6 गाडिय़ों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए है।  घायल लोगों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इनके साथ ट्रक के ड्राइवर को भी चोट आई हैं। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक गाड़ी ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई। इस गाडी को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बताया जाता है कि ड्राइवर अचानक ट्रक पर काबू खो बैठा। ट्रक डिवाइडर को तोड़ता हुआ सडक़ के दूसरी तरफ गाडियों से जा टकराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जांच कर रही है।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More