देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना हाईवे प्रभारी से एक पीड़ित पत्नी ने अपने पति को खोजने की गुहार लगाई हे। महिला का कहना है कि बीते 29 जून को उसका पति सौंख रोडसे गायब हुआ है और अभी तक घर नहीं लौटा है। साथ ही महिला ने अपहरण की आशंका जताते हुये नामजद तहरीर भी दी है।
जानकारी के अनुसार जैंत की रहने वाली विवाहिता सीमा ठाकुर का कहना है कि उसका पति परशुराम सौंख रोड से गांव के ही भूरी सिंह व उसके एक अन्य साथी ने उठा लिया है। जब पुलिस के थाना प्रभारी ने उस महिला से पूछा कि वह उसकी किस नम्बर की पत्नी है तो उसने यह भी बताया कि संतान न होने की वजह से उसके पति ने तीन शादियां की हैं। जब प्रभारी ने यह कहा कि अन्य पत्नी तो थाने में शिकायत करने नहीं आयीं तो उस पीड़ित महिला ने कहा कि ये वह मेरा पति है। वह मेरे साथ रहता था। बाद में पुलिस ने उसकी बात सुनकर खोजने का आश्वासन दिया।













Related Items
ऑक्सीजन, कोरोना वैक्सीन की तरह प्रधानमंत्री भी गायब : राहुल गांधी
पिता ने ही गायब किया था 6 माह का बच्चा
चार दिन पहले राया थाने से अचानक गायब हो गया था युवक