BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

छात्रा ने साइंस अध्यापक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

छात्रा ने साइंस अध्यापक पर लगाया दुष्कर्म का आरोपचंबा। जिला चंबा के तीसा में एक शिक्षक पर 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के एक स्कूल में टीजीटी साइंस के पद पर तैनात शिक्षक ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई शाम के समय लड़की के घर वाले किसी कार्य के कारण घर से बाहर गए थे। जब वे घर पहुंचे तो उनकी लड़की गायब थी। आसपास पता करने पर भी लड़की का कहीं सुराग नही लगा। अगले दिन सुबह पड़ोस की महिला ने लड़की को खेतों में बैठे पाया तथा उसे घर पहुंचाया। इसके बाद पीड़ित लड़की ने घरवालों को बताया कि शाम को शिक्षक ने उसे खेत में बुलाया व दुष्कर्म किया। 

 

लड़की दसवीं कक्षा तक इसी शिक्षक की शिष्या थी। छात्रा इस दौरान भी छेड़खानी करने की बात कह रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने किसी को बताने पर उसका परीक्षा परिणाम खराब करने की धमकी दी थी। शिक्षक ने छात्रा को एक मोबाइल सिम भी दी हुई थी और उससे बात भी करता था। लड़की के मना करने पर वह उसे धमकी देता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376, 506 व छह पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा का मेडिकल करवाया जाएगा।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More