देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चंबा। जिला चंबा के तीसा में एक शिक्षक पर 11वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के एक स्कूल में टीजीटी साइंस के पद पर तैनात शिक्षक ने उनकी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26 जुलाई शाम के समय लड़की के घर वाले किसी कार्य के कारण घर से बाहर गए थे। जब वे घर पहुंचे तो उनकी लड़की गायब थी। आसपास पता करने पर भी लड़की का कहीं सुराग नही लगा। अगले दिन सुबह पड़ोस की महिला ने लड़की को खेतों में बैठे पाया तथा उसे घर पहुंचाया। इसके बाद पीड़ित लड़की ने घरवालों को बताया कि शाम को शिक्षक ने उसे खेत में बुलाया व दुष्कर्म किया।
लड़की दसवीं कक्षा तक इसी शिक्षक की शिष्या थी। छात्रा इस दौरान भी छेड़खानी करने की बात कह रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने किसी को बताने पर उसका परीक्षा परिणाम खराब करने की धमकी दी थी। शिक्षक ने छात्रा को एक मोबाइल सिम भी दी हुई थी और उससे बात भी करता था। लड़की के मना करने पर वह उसे धमकी देता था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 376, 506 व छह पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा का मेडिकल करवाया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कौन हैं भारतीय मूल के प्रो बालकृष्णन, जिन्हें मिलेगा कंप्यूटर साइंस का प्रतिष्ठित मार्कोनी पुरस्कार ?
UP: मैनपुरी में स्कूली छात्रा की मौत की होगी सीबीआई जांच
SHAHJAHANPUR CASE: पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा राजस्थान में मिली