BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पुलिस ने पकड़े तीन टटलू

पुलिस ने पकड़े तीन टटलू मथुरा। कोसीकलां निकटवर्ती गांव जाब मोड के समीप सोने की ईंट का लालच देकर लूट की योजना बनाते तीन टटलुओं को मुखबिर की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से हजारों की नकदी सहित तमंचे, बाईकें, नकली सोने की ईंट बरामद हुई है। 

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कोसी थाना पुलिस ने गॉव जाब चैराहे के समीप बठैन मार्ग से तीन युवको को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि उक्त तीनों युवक लूट करने की फिराक में थे। बताया जाता है कि उक्त युवक सोने की ईंट का बेचने का लालच देकर लोगों केा अपने जाल में फंसाकर किसी सुनसान जंगल में बुला लेते थे और लूट की वारदात को बखूबी अंजाम देते थे। गत दिवस उक्त युवक किसी अनजान व्यक्ति को सोेने की ईंट बेचने की बात कहकर उसे लालच में फंसा लेते और तरीकेबद्ध लूट की योजना को अंजाम देने में कामयाब हो सकते थे। उक्त युवक 15 जुलाई को बस्ती निवासी विनोद को सोने की ईंट का लालच देकर 80 रू0 व मोबाइल छीनकर ले गये थे। उक्त तीनों लोगों के पास से 22 हजार रू0 की नकदी सहित दो बाईक, दो तमंचा व नकली सोने की ईंट बरामद हुई है। पकडे गये युवकों ने अपना नाम राजस्थान के गांव तायरा निवासी सददाम, सरफुददीन व हरियाणा के हथीन निवासी महबूब बताया है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More