देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा अपराधियों व वाछितों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी गोवर्धन ने मुखबिर की सूचना पर नौकरी के नाम से लाखों रूपये की ठगी करने वाले गैंग के पाॅच सदस्यों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गई। एसएसपी ने पुलिस पार्टी को पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।
थाना प्रभारी गोवर्धन प्रमोद कुमार को मुखबिर से सूचना मिली की नौकरी के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य कार में सवार होकर कहीं जा रहें हैं। पुलिस ने सूचना से आला अधिकारियों को अवगत कराया और बदमाशों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। वहीं सूचना पर जनपद की स्वाट टीम प्रभारी भी बदमाशों की तलाश में जुट गई। दोनो टीमें क्षेत्र के राजीव तिराहे पर बदमाशों की तलाश करती हुई पहुंची तभी पुलिस को एक कार अटिंका कार आरजेबी-2212 घड़ी दिखाई दी। जिसपर पुलिस ने कार के पास पहुंच कर कार में बैठे लोगों को टोका तो वह पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर पाॅच लोगों को दबोच लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई। जहाॅ पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम कुंवरपाल पुत्र होतीलाल निवासी नगला सुरीर वड़ी आटस वृन्दावन, रामेश्वर उर्फ बबलू पुत्र जगन प्रसाद, निवासी अड़ींग गोवर्धन, लाखन उर्फ लक्खों पुत्र रामजीलाल निवासी अड़ींग गोवर्धन, रास बिहारी पुत्र ब्रज किशोर यादव निवासी अड़ीग, किशन सिंह पुत्र राम प्रसादइ निवासी तरौली छाता बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से पाॅच मोबाइल तथा पाॅचों बदमाशों से सयवा लाख की नगदी बरामद की। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह लोग गिरोह बनाकर लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करते हैं। उन्होंने बताया कि थाना मगोर्रा क्षेत्र के डोमपुरा के कई लोगों से पुलिस में दरोगा पद पर भर्ती कराने के नाम पर दो-दो लाख रूपयें की ठगी की हैं। वह अब तक दर्जनों युवकों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस पकड़ें गये बदमाशों से अन्य साथियों की जानकारी करनेक में जुटी हुई हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने का एलान किया हें।













Related Items
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
मुंबई में कमरा नहीं मिलने पर जब दीप्ति नवल ने की चित्रांगदा सिंह की मदद, एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह