BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

20 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइड

20 वर्षीय छात्र ने किया सुसाइडजयपुर । वैशाली नगर थाना इलाके में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है।

पुलिस ने बताया कि मृतक नरेन्द्र सिंह (20) पुत्र लक्ष्मण सिंह मूलत: फूलासर पोखरण जैसलमेर का रहने वाला था। वह विद्युत नगर-ए वैशाली नगर में किराए से रहकर बीएससी एनिमेशन का कोर्स कर रहा था। शनिवार रात उसने अपने कमरे में बेडसीट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक कमरे में पहुंचे तो नरेन्द्र फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। 

सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मुझे माफ कर देना..

कितना कमजोर हो गया है आज का युवा। जरा-सी बात पर आत्महत्या कर लेता है। 20 साल के नरेंद्र सिंह ने सुसाइड नोट में लिखा है कि सॉरी मुझे माफ कर देना... मैं चाय नहीं पीता था, मैंने शराब पी ली। मेरा आईपीएस बनने का सपना था। 

ऐसे ही शनिवार को एक छात्रा ने इसलिए आत्महत्या की थी कि उसे आगे की पढ़ाई में तकलीफ हो रही थी। इसे यूथ की कमजोरी नहीं तो और क्या कहा जाएगा। इनका एक गलत फैसला पूरे परिवार को गम के सागर में डुबाे गया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More