BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर। सीकर के एक गांव की युवती को उसके भाई का दोस्त परेशान करता था। आखिर तंग आकर युवती ने फांसी लगा कर जान दे दी और मरने से पूर्व पत्र लिख कर सारी हकीकत बयान कर दी।  घटना के अनुसार मानसरोवर थाना इलाके के प्रेमनगर द्वितीय में रहने वाली हंसा सैनी जी-28 में किराए से उसी के गांव की तारा सैनी के साथ रहती थी। युवती जयपुर में रह कर एसएससी की कोचिंग कर रही थी। इस दौरान युवती को उसी के गांव के रहने वाले साहिल वर्मा परेशान करता था। रहने वाली सीकर के नीमका थाना के कावंट की रहने वाली है। साहिल उसके भाई का दोस्त है और जयपुर में रहकर कोचिंग ले रहा है।  बुधवार को सवेरे तारा के नौकरी पर जाने के बाद हंसा रसोई में आई। उसने फंदा लगा कर फांसी लगा ली। शाम को तारा घर लौटी तो से घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर । राजस्थान में एटीएस ने भले ही अजमेर से देश भर में हथियारों के अवैध लाइसेंस बनाने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया हो लेकिन कई राज्यों में बदमाशों को हथियार पहुंच गए। गन हाउस के जरिए हथियारों की खरीद फरोख्त में स्थानीय पुलिस और प्रशासन की बड़ी चूक सामने आई है। लाइसेंस निलंबित होने के बाद भी अजमेर जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने कभी गन हाउस का निरीक्षण करने की जहमत तक नहीं उठाई। अपराधियों और रसूखदारों ने इसका फायदा उठाकर ना केवल लाइसेंस बनाए बल्कि अवैध रूप से हथियार भी खरीदते रहे। एटीएस की पड़ताल में सामने आया कि नसीराबाद के एचएस ने भी अजमेर के गन हाउस से ही हथियार खरीदा था। एटीएस की टीम ने अजमेर के जुबेर के साथ ही पंजाब से विशाल और जम्मू कश्मीर से राहुल को गिरफ्तार किया है। ऐसे में चौंकाने वाली बात ये है की एटीएस इन आरोपियों से क़रीब 700 से ज़्यादा अवेध लाइसेंस जब्त किए हैं, जिसमें से 20 ज़्यादा लाइसेंस राजस्थान में जारी हुए हैं। इनकी जांच के दौरान राजस्थान के उन व्यक्तियों की पड़ताल की जाएगी जिन्होंने इनसे अवैध हथियार खरीदे हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सैनिक अधिकारियों के नाम से भी लाइसेंस जारी किए हैं। आरोपियों के पास से जम्मू-कश्मीर के कूपवाड़ा और कठूवा जिले के कलेक्टर और गृह विभाग की मोहर मिली हैं। राजस्थान ही नहीं मध्यप्रदेश, पंजाब में भी हथियार सप्लाई किए गए हैं। पंजाब और जम्मू-कश्मीर के गन हाउस से हथियार लाकर अजमेर के वलीगन हाउस से बेचे जाते थे। अजमेर के वलीगन हाउस का लाइसेंस निलंबित चल रहा था, इसके बावजूद यहां पर हथियारों की खरीद फरोख्त चल रही थी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने कभी इसकी पड़ताल नहीं की जबकि आरोपी जुबेर के दादा वली मोहम्मद को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस अधिकारियों की माने तो कलेक्टर को गन हाउस का नियमित निरीक्षण करना होता है। अगर स्थानीय प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाता तो इनका नेटवर्क इतने बड़े स्तर पर नहीं फैल पाता। आरोपी 2007-2008 से पहले बैकडेट में लाइसेंस जारी करते थे जबकि नियमानुसार 2008 के बाद कोई भी राज्य हथियारों का नेशनल लाइसेंस नहीं बना सकता है। अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए नियमों में परिवर्तन किया गया, जिसकी जानकारी आमजन को भी नहीं है। इसी का फायदा उठाते हुए पुराने लाइसेंस जारी किए जाते थे। आरोपी जुबेर ही नहीं उसके दादा वली मोहम्मद भी अवैध हथियारों के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि यह परिवार और जुबेर के रिश्तेदार पूरी तरह से अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त रहे हैं। साभार-khaskhabar.com     

Read More

जयपुर। राजधानी में एक बार फिर अवैध हथियारों का खौफ देखने को मिला। मामला प्रताप नगर थाना इलाके का है, जहां बदमाश सूरज बिहारी ने बीती रात प्रताप नगर इलाके में 3 स्थानों पर बेखौफ हवार्इ् फायरिंग की। शराब के नशे में धुत्त कार सवार बदमाशों ने प्रताप प्लाजा और प्रताप नगर थाने के बाहर फायरिंग करने के साथ ही द्वारकापुरी सर्किल के पास एक स्कॉर्पियों गाड़ी को निशाना बनाया। हालांकि फायरिंग में किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। बदमाशों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । अचानक हुई फायरिंग के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार बदमाशों की तलाश में जुट गई है ।  साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला आमेर थाना इलाके का है। पुलिस के मुताबिक आमेर थाना इलाके में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची को शाहरूख अपने साथ किसी बहाने से सुनसान जगह ले गया। इस दौरान शाहरूख ने अपने दोस्त को पहले से ही वहां बुला लिया। इस पर दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद शाहरूख ने पीडित को घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।  घटना के बाद डरी सहमी पीडिता ने परिजनों का सारी आपबिती बताई। इस पर पीड़िता के परिजनों ने आमेर थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शाहरूख के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन शाहरूख फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी शाहरूख की तलाश में जुट गई है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

रांची। झारखंड पुलिस ने एक जनजातीय लडक़ी से 6 सितम्बर की रात किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 16 युवकों को गिरफ्तार किया है। दुमका पुलिस ने संवाददाताओं से शुक्रवार को कहा, ‘‘कुल 16 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सात ने लडक़ी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था और बाकी घटनास्थल पर मौजूद थे और अपराध में मदद की थी।’’ गिरफ्तार किए गए युवकों की उम्र 18 से 24 के बीच है।   लडक़ी 6 सितम्बर को अपने प्रेमी के साथ बाइक से दुमका जा रही थी। युवकों के एक समूह ने उन्हें रोका। युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया और उनसे 5,000 रुपये की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो वे लडक़ी को पास में एक जगह पर ले गए और कुछ अन्य युवकों को बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।लडक़ी को दुमका अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वह 12 घंटे से ज्यादा समय तक बेहोश रही। दुमका पुलिस ने एक टीम गठित की और घटना के 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

अरवल। बिहार के अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक हिंदी दैनिक के पत्रकार को अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान अपराधियों ने उनसे एक लाख रुपये भी लूट लिए। इस बीच हालांकि पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वंशी क्षेत्र के रहने वाले पत्रकार पंकज मिश्रा माली गांव के एक बैंक से एक लाख रुपया निकालकर वापस अपनी मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे, तभी सोनभद्र मठिया गांव के बबूरी अहरा के समीप पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने पत्रकार को गोली मारकर जख्मी कर दिया और एक लाख रुपये तथा लैपटॉप लेकर फरार हो गए।    वंशी के थाना प्रभारी हरिलाल रविदास ने बताया कि घायल अवस्था में पत्रकार को वंशी प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद अरवल सदर अस्पताल भेजा गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पटना रेफर कर दिया। इस बीच पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस छानबीन कर रही है। ऐसी घटनाओं पर अब कोई जंगलराज पार्ट-2 नहीं कहता, क्योंकि राजद सत्ता से बाहर है और ऐसा कहने वाले अचानक सत्ताधारी हो गए। उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु में मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या कर दी गई थी। कन्नड़ पत्रकार और सोशल ऐक्टिविस्ट गौरी लंकेश को उनके राज राजेश्वरी नगर स्थित आवास पर गोली मारी गई थी। लंकेश को निशाना बनाकर 7 गोलियां मारी गई थीं। उनके शरीर पर 3 गोलियों के चोट के निशान मिले थे। पुलिस अब हत्या की तफ्तीश में जुटी हुई है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

जयपुर। "तुमने मेरे भाई को मारा, मैं तुम्हें जान से मार दूंगा" बस इतना बोला और कर दिया हमला। जी हां आप सोच रहे होंगे कि ये किसी फिल्म का डायलाॅग है। जानकर हैरानी होगी ये फिल्मी डायलाॅग नहीं बल्कि हकीकत है जो अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में देखने को मिली है।  कहने को तो अजमेर की हाई सिक्यूरिटी जेल हार्डकोर अपराधियों के लिहाज से सबसे सुरक्षित जेल मानी जाती है। इस जेल में हार्डकोर अपराधियों को कैद में रखा जाता है। लेकिन मंगलवार हुई एक घटना ने सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली इस हाई सिक्योरिटी जेल और यहां केे जेल प्रशासन पर ही बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।  जानकर हैरानी होगी कि अजमेर की इस हाई सिक्योरिटी जेल में एक बदमाश कैदी ने एसओजी के एक इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया। ये हमला भी किसी और ने नही बल्कि एनकांउटर में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के भाई रूपेंद्रपाल उर्फ विक्की ने किया है। खास बात ये है कि विक्की ने ये हमला आनंदपाल का एकांउटर किए जाने पर तैश में आकर किया।  दरअसल, हुआ यूं कि एसओजी के इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद आनंदपाल के भाई विक्की को प्राॅडक्शन वांरट पर गिरफ्तार करने गए थे। इस दौरान सूर्यवीर सिंह जेलर के कमरे में दस्तावेजों पर अपने हस्ताक्षर कर रहे थे। इस बीच जेल प्रहरी आनंदपाल के भाई विक्की को जेलर के कमरे में लेकर आया। जैसे ही विक्की की नजर सूर्यवीर सिंह पर पड़ी तो वह आगोश में आ गया और चिल्लाते हुए सूर्यवीर सिंह पर टूट पड़ा।  इस दौरान आक्रोशित विक्की ने कुर्सी पर बैठे हुए सूर्यवीर सिंह को मुक्का जड़ते हुए हमला कर दिया। हमले में सूर्यवीर ने चश्मा पहना हुआ था जो टूट गया। इसके चलते सूर्यवीर के चेहरे और आँख पर चोट लग गई। यही नहीं, विक्की ने मुक्का मारनेे के बाद सूर्यवीर की गर्दन को पकड़ते हुए उनका सिर टेबल पर दे मारा। इस दौरान यहां खड़े हुए जेल सुरक्षा प्रहरियों ने उस पर काबू पाने की कोशिश की तो विक्की ने उनमें से एक सुरक्षा प्रहरी पर भी हमला कर दिया। हालांकि बाद में जेलर समेत सभी सुरक्षा प्रहरियों ने विक्की को दबोच लिया।  खास बात ये है कि जब विक्की ने इंस्पेक्टर सूर्यवीर पर हमला किया तो वह चिल्लाते हुए बोला, तुमने मेरे भाई को मारा मैं तुम्हें भी जान से मार दूंगा। हालांकि इस घटना के बाद पूरे हाई सिक्योरिटी जेल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर आईजी मालिनी अग्रवाल, एसपी राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के बाद जेल प्रशासन ने अजमेर के सिविल लाइन थाना में आरोपी बदमाश विक्की उर्फ रूपेंद्रपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया।  आपको बता दें कि जून में एसओजी ने चूरू जिले के मालासर गांव में घेराबंदी कर आनंदपाल का एनकाउंटर किया था। उस वक्त वह एक मकान में शरण लिए हुए था। पुलिस ने पहले हरियाणा से उसके भाई विक्की और रिश्तेदार को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एसओजी योजना बनाते हुए फरार आंनदपाल का एनकांउटर किया था। एनकांउटर के दौरान एसओजी में इंस्पेक्टर सूर्यवीर सिंह के हाथ में गोली लग गई थी। साभार-khaskhabar.com   

Read More

घर में घुसकर दो बेटों सहित मा की गलारेत कर हत्या एक साथ तीन हत्याओं से थराया शहर,  एसएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे,  मथुरा। कानून व्यवसथा के नाम पर सत्ता में काबिज हुई योगी सरकार कानून व्यवस्था को बनाये रखनें में असफल साबित हो रही हैं। बीतीरात बदमाशों ने प्रदेशी की योगी सरकार व जनपद के एसएसपी को चुनौती देते हुए घर में घुसकर दो बेटो सहित माॅ की गला रेत कर हत्या कर भाग गये। घटना की जानकारी होने पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। एसएसपी स्वप्निल ममगई, एसपी सिटी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। एसएसपी ने घटना की गंभीरता से लेते हुए ट्रिपल हत्याकाण्ड का शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र के गणेश गणेश पूरम में 35 वर्षीय शशि देवी पत्नी बाबूलाल अपने दो बेटे व छह वर्षीय बेटी के साथ घर में सो रही थी कि रात्रि में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर 10 वर्षीय व 12 वर्षीय पुत्र व इनकी माॅ शशि दी की बड़ी बेंहरमी से गला रेत कर हत्या कर दी और बदमाश आराम से घर से भाग गये। घटना की जानकारी रविवार प्रातः उस समय हुई जब मृतका का 6 वर्षीय बड़ी बेटी की पडौसियों के पास रोने का आवाज सुनी। पहले तो पडौसियों ने रोने का आवास को महज साधारण रोने की होकर नजर अन्दाज कर दिये लेकिन जब काफी देर तक बालिका की आवाज आती रही तो पडौसी शशि के घर पर पहुंचे तो अन्दर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गये। अन्दर शशि व उसके दोनो बेटों की लाश खून से लथपथ पडी हुई थी और छह वर्षीय वेटी का रो रो कर बुरा हाल था। पडौसियों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलतें ही थाना प्रभारी सदर बाजार मयफोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। जिन्होंने घटना की गंभीरता को देख घटना से आला अधिकारियों को अवगत कराया।  सूचना पर एसएसपी स्वप्निल ममर्ग एसपी सिटी श्रवण कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर राकेश वशिष्ठ भी मौके पर पहुंच गये। शहर में एकसाथ हुई तीन हत्याओं से सनसनी फैल गई। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त था। एसएसपी ने घटना सथल पर पत्रकारों को बताया कि घटना वास्तव में गंभीर है पुलिस ने घटना की जाॅच शुरू कर दी है और शीघ्र ही ट्रिपल हत्याकाण्ड का खुलासा कर लिया जायेगा। पुलिस के अनुसार मृतका शशि मूल रूप से भोपालपुर महाराष्ट्र की रहने वाली है वह सात वर्ष पूर्व अपने पति को छोड़ कर दोनो पुत्रों के साथ मथुरा आकर रहनें लगी। मृतका शशि ने बाबूलाल निवासी गौरई इगलास के साथ दूसरी शादी करके उसी के साथ गणेश पुरम में रही थी। बाबूलाल से शशि को एक पुत्री और पैदा हो गई। घटना में मृतका के दूसरे पति  की ओर शसक की सुई घूम रही हैं। क्योंकि मृतका शशि के दो पुत्र पहले पति से थे और दूसरी शादी के वाद वेटी और हो गई। हो सकता है कि बाबूलाल की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो और इसी के चलते बाबूलाल ने शशि व उसके पूर्व के पति के 10 व 12 वर्षीय पुत्रो की हत्या कर  दी। घटना के बाद से बाबूलाल गायव है। पुलिस बाबूलाल की तलाश में जुटी हुई हैं। 

Read More

लूट के माल व बाइक सहित एक गिरफ्तार, साथी फरार मथुरा। थाना राया पुलिस ने पन्द्रह दिन पूर्व फाइनेन्स कर्मचारी के साथ हुई लूट की घटना में एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से लूटी गई नगदी व बाइक बरामद की है वहीं इसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  इस सन्दर्भ में पुलिस लाइन के सभागार में सोमवार आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी एसपी देहात ने बताया कि थाना राया में 18 अगस्त 2017 को फाइनेन्स कर्मचारी मुकेश कुमार के साथ भारत पैट्रोल पम्प राया मथुरा मार्ग पर लूट की घटना घटित हुई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर अपराधियों की तलाश में जुट गई। इसी दौरान 3 सितम्बर को थाना प्रभारी राया को मुखविर से सूचना मिली की लूट की घटना को अन्जाम देन वाले दो युवक  यमुना एक्सप्रेस-वे नगर के पास खड़े़ है। पुलिस ने सूचना से आला अधिकारियों को अवगत कराया और मुखविर द्वारा बताये स्थान पर दविश दी तो पुलिस को देख वहाॅ खडे़ दो युवक भागने लगें। पुलिस ने हल्काबल प्रयोग कर एक युवक को दवोच लिया जबकि इसका दूसरा साथी बाइक से कूद कर भाग गया। पुलिस पकडे़ युवक को थाने ले आई जहाॅ उसनें पुलिस पूछताछ में अपना नाम विक्रान्त उर्फ विक्को पुत्र हरचन्द जाट निवासी गाॅव ककरेटिया थाना राया बताया। पकडे़ गये विक्रान्त ने बताया कि उसने अपने साथी योगेश पुत्र वीरी सिंह निवासी ककरेटिया थाना राया के साथ मिलकर दिया था। योगेश ने ही बताया कि फाइनेन्स कम्पनी का कर्मचारी मुकेश हमारे गाॅव में उगाही करता है उसके पास मोटा माल मिलेगा। इसी के सहयोग उसने 18 अगस्त को मुकेश की मोटर साईकिल में टक्कर मार दी और वह जैसे ही गिरे हम दोंनो उसके बैग को छीनकर भाग गये। विक्रान्त ने बताया कि लूट में 20 रूपये की राशि नगली थी। जिसमें से कुछ रूपये खर्च हो गये। पुलिस ने इसके कब्जे से लूट में बची रकम  14850 रूपये, एक तंमचा व लूट में गया आार कार्ड व एक पासबुक एसवीआई की बरामद की हैं। 

Read More

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़के बापेऊ गांव में दो व्यक्ति खेत में सो रही मूकबधिर युवती को उठा ले गए और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के तीन दिन बाद मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 29 अगस्त की रात को श्रीडूंगरगढ़ के बापेऊ गांव में 19 साल की मूकबधिर युवती चारपाई पर सो रही थी। गांव का ही रहने वाला राजूनाथ और शराब की दुकान पर काम करने वाला राजेड़ू निवासी सेल्समैन रामरख जाट देर रात को मूकबधिर युवती को जबरन उठा ले गए। खेत में ही करीब 100 मीटर दूर सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। अपने गांव का समझ एक युवती ने पहले अनजान युवक से की दोस्ती। लेकिन उस युवक ने उस दोस्ती के दामन को दागदार कर अपनी हैवानियत दिखाते हुए युवती की अस्मत लूट ली। जी हां दोस्ती का झांसा देकर दुष्कर्म करने का ये मामला सामने आया है राजधानी जयपुर के सदर थाना इलाके का।  पुलिस के मुताबिक सीकर की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता राजस्थान विश्वविद्यालय के परिसर स्थित एक हॉस्टल में रहती है। यहां रहकर पीड़िता एमए और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि राजू अली नाम के युवक से उसकी जान पहचान हुई। राजू ने खुद को पीड़िता के गांव का रहने वाला बताया। आरोपी भी जयपुर में एमए की पढ़ाई कर रहा है। ऐसे में एक ही गांव के होने के कारण आरोपी राजू ने पीड़िता से धीरे धीरे दोस्ती कर ली। पीड़िता का राजू पर विश्वास हो गया। इस बीच आरोपी राजू ने 7 अगस्त को माया इंटरनेशलन होटल के कमरे में पीड़िता को बुलाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।  दुष्कर्म करने के बाद आरोपी राजू ने किसी को ये बात बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। लेकिन पीड़िता हॉस्टल से अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को सारी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर सदर थाना पहुंचे और आरोपी राजू के खिलाफ मामला दर्ज कराया।  पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित दुष्कर्मी की तलाश में जुटी है। लेकिन आरोपी यहां से फरार हो गयां  साभार-khaskhabar.com   

Read More

जयपुर। राजधानी में इन दिनों चोरी की वारदातें थमने का नाम नही ले रही हैं। बदमाश बैखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने में मस्त हैं तो पुलिस उन्हें पकड़ने में पस्त। ऐसा ही एक मामला सामने आया है मानसरोवर के शिप्रा पथ थाना इलाके में, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान में नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया।  पुलिस के मुताबिक अग्रवाल फार्म स्थित 124 सेक्टर में रहने वाला हरीष बालानी अपनी दुकान पर गया था। घटना के समय घर पर कोई नही था और ताला लगा हुआ था। पीछे से एक बदमाश आया और सूना मकान देखकर रैकी करने लगा। करीब दो घंटे तक रैकी करने के बाद बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसा। इस दौरान बदमाश ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ा और लाखों रूपये के जेवर व नकदी लेकर चंपत हो गया। खास बात ये है कि चोरी की ये वारदात पास ही बनी लाइब्रेरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  सूचना मिलने पर शिप्रा पथ थाना पुलिस मौके पर आई और मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार नकबजन का पता लगाने में जुट गई है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More